KTM की नई मोटरसाइकिल लॉन्च से पहले शोरूम पहुंची; डिजाइन, फीचर्स, कलर से उठ गया पर्दा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

SK साजिद राइडर के हालिया वीडियो में अपडेटेड KTM 390 एडवेंचर को देखने पर पता चलता है कि KTM ने इस मोटरसाइकिल के लुक में बदलाव किए हैं। ऐसा लगता है कि कंपनी इस अपडेटेड मॉडल के कलर कॉम्बिनेशन में कोई खास बदलाव नहीं कर रही है, क्योंकि यह काफी हद तक अभी बिक रहे सिरेमिक व्हाइट कलर जैसा ही दिखता है।

Updated KTM 390 Adventure Reach Showrooms Gets New Graphics
KTM की नई मोटरसाइकिल लॉन्च से पहले शोरूम पहुंची
KTM 390 Adventure
केवल
₹3,900/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

भारतीय बाजार में KTM इंडिया स्पोर्टी मोटरसाइकिल बेचने वाली नंबर-1 कंपनी है। अब कंपनी ने अपनी लेटेस्ट 350cc 390 एडवेंचर बाइक के लिए एक नया कलर लॉन्च किया है। इसे एबोनी ब्लैक नाम दिया गया है। लॉन्च होने या वेबसाइट पर आधिकारिक तौर पर लिस्ट होने से पहले ही यह शोरूम में पहुंच गई थी। अब, KTM अपनी 350cc 390 एडवेंचर के लुक में कुछ नए बदलाव कर रही है, जिसमें नए ग्राफिक्स शामिल हैं और यह अपडेटेड मॉडल शोरूम में पहुंच चुका है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Vida VX2
₹ 79,490 - 1.31 लाख
EMI केवल₹1,100/ माह
अपनी EMI जानें
ADMS TTX
₹ 1.15 लाख
EMI केवल₹1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Hornet 2.0
₹ 1.45 लाख
EMI केवल₹1,900/ माह
अपनी EMI जानें
Ola Electric Roadster X+
₹ 1.3 - 1.9 लाख
EMI केवल₹1,700/ माह
अपनी EMI जानें
Evtric Ride
₹ 94,733 - 98,100
EMI केवल₹1,300/ माह
अपनी EMI जानें
Tunwal Storm Advance 2
₹ 1.49 - 1.76 लाख
EMI केवल₹2,000/ माह
अपनी EMI जानें

SK साजिद राइडर के हालिया वीडियो में अपडेटेड KTM 390 एडवेंचर को देखने पर पता चलता है कि KTM ने इस मोटरसाइकिल के लुक में बदलाव किए हैं। ऐसा लगता है कि कंपनी इस अपडेटेड मॉडल के कलर कॉम्बिनेशन में कोई खास बदलाव नहीं कर रही है, क्योंकि यह काफी हद तक अभी बिक रहे सिरेमिक व्हाइट कलर जैसा ही दिखता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
KTM 390 Adventure

KTM 390 Adventure

₹ 2.81 लाख

EMI केवल₹3,700/ माह
अपनी EMI जानें
Triumph Scrambler 400 XC

Triumph Scrambler 400 XC

₹ 2.99 लाख

EMI केवल₹4,000/ माह
अपनी EMI जानें
Zontes 350T

Zontes 350T

₹ 2.75 - 2.99 लाख

EMI केवल₹3,600/ माह
अपनी EMI जानें
KTM 250 Adventure

KTM 250 Adventure

₹ 2.46 लाख

EMI केवल₹3,300/ माह
अपनी EMI जानें
Royal Enfield Himalayan 450

Royal Enfield Himalayan 450

₹ 3.06 - 3.37 लाख

EMI केवल₹4,100/ माह
अपनी EMI जानें
Zontes 350X

Zontes 350X

₹ 2.99 लाख से शुरू

EMI केवल₹4,000/ माह
अपनी EMI जानें

सिरेमिक व्हाइट में आगे की तरफ व्हाइट और पीछे की तरफ ऑरेंज कलर होता है। साथ ही, ब्लैक नकल गार्ड भी होते हैं, जबकि इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज में पीछे व्हाइट और आगे ऑरेंज कलर होता है। साथ में व्हाइट नकल गार्ड होते हैं। इसमें नए ग्राफिक्स के चलते फॉर्मेट को बदला गया है। मौजूदा 350cc KTM 390 एडवेंचर सिरेमिक व्हाइट में देख सकते हैं कि ऊपर छोटे फॉन्ट में '390' लिखा है, जबकि 'KTM' बड़े और बोल्ड फॉन्ट में लिखा है। KTM और 390 दोनों की लिखावट का बैकग्राउंड ऑरेंज है। नए कलर ऑप्शन में पेंट की थीम तो मौजूदा सिरेमिक व्हाइट जैसी ही है, लेकिन ग्राफिक्स में बदलाव किए गए हैं।

अब KTM और एडवेंचर 390 की लिखावट के लिए ग्रे बैकग्राउंड मिलता है। KTM की लिखावट को अब छोटे फॉन्ट में ऊपर की तरफ कर दिया गया है, जबकि 390 की लिखावट उतनी बड़ी नहीं है, लेकिन ग्राफिक्स में इसके साथ 'एडवेंचर' लेटर भी जुड़ा है। यह निश्चित रूप से मौजूदा सिरेमिक व्हाइट की तुलना में कम भड़कीला या दिखावटी लगता है। ग्राफिक्स में इन बदलावों के अलावा, कोई और बदलाव नहीं दिखता है।

KTM 390 एडवेंचर का इंजन
KTM ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि यह एक नया अलग कलर ऑप्शन है, या मौजूदा सिरेमिक व्हाइट कलर ऑप्शन का ही अपडेट है। कलर ऑप्शन के अलावा, 350cc इंजन अपडेट के बाद से बाइक वैसी ही है। इसमें 19-इंच के आगे और 17-इंच के पीछे एलॉय व्हील, लंबी विंडशील्ड, TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, शानदार स्विचगियर, क्रूज कंट्रोल और अन्य फीचर्स मिलते हैं। इसका इंजन भी पहले जैसा ही 349.32cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, DOHC 4V इंजन है। यह 41.5 PS की पीक पावर और 33.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, स्लिपर क्लच, इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल और बाई-डायरेक्शनल क्विक-शिफ्टर दिया गया है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़KTM की नई मोटरसाइकिल शोरूम पहुंची, लॉन्च से पहले खुल गए सार राज