बड़े कमबैक को तैयार Bajaj Pulsar 180, डीलरशिप पर दिखा बाइक का नया अवतार, लॉन्च जल्द

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बजाज पल्सर 180 कमबैक को तैयार है। लॉन्च से पहले बजाज की नई पल्सर 180 को डीलरशिप पर देखा गया है। नई पल्सर 180 में आपको फुली डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 17 इंच के अलॉय वील के साथ बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा।

बड़े कमबैक को तैयार Bajaj Pulsar 180, डीलरशिप पर दिखा बाइक का नया अवतार, लॉन्च जल्द
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

बजाज पल्सर 180 कमबैक को तैयार है। कंपनी की यह बाइक जल्द लॉन्च हो सकती है। लॉन्च से पहले बजाज की नई पल्सर 180 को डीलरशिप पर देखा गया है। पल्सर 180 नए स्टाइल, मॉडर्न फीचर्स और अपनी उन्हीं खासियतों के साथ वापसी करने वाली है, जिसने इसे बाइक लवर्स के बीच काफी पॉप्युलर बना दिया था। लेटेस्ट फोटोज से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बजाज 180 सीसी सेगमेंट में अपने क्लासिक पल्सर पोर्टफोलियो को एक बार फिर मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। नई पल्सर 180 में आपको फुली डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 17 इंच के अलॉय वील के साथ बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

स्पोर्टी साइड पैनल और एक शार्प टेल सेक्शन

शोरूम में दिखी मोटरसाइकिल में लेटेस्ट क्लासिक पल्सर डिजाइन लैंग्वेज का यूज किया गया है। इसके स्टाइल एलिमेंट्स अपडेटेड पल्सर 150 से काफी मिलते-जुलते हैं। इसमें रेड और ग्रे ग्राफिक्स के साथ ब्लैक पेंट फिनिश, बेहतरीन कर्व्स वाला फ्यूल टैंक, स्पोर्टी साइड पैनल और एक शार्प टेल सेक्शन है। टेल पर लगा खास '180' स्टिकर मॉडल को खास पहचान देता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Bajaj Pulsar 125

Bajaj Pulsar 125

₹ 85,677 - 91,610

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Glamour

Hero Glamour

₹ 81,063 - 84,751

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Glamour XTEC

Hero Glamour XTEC

₹ 90,498 - 95,098

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero HF Deluxe

Hero HF Deluxe

₹ 55,992 - 66,382

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Passion Plus

Hero Passion Plus

₹ 76,691 - 78,074

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Photo: Suraj Bajaj Expert

फुली डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

सबसे बड़े विजुअल चेंज में नया एलईडी हेडलाइट सेटअप है, जो पहले से काफी ज्यादा अग्रेसिव और प्रीमियम दिखता है। बाइक में एलईडी टर्न इंडिकेटर भी दिए गए हैं, जो इसे नई जेनरेशन के पल्सर मॉडल्स के जैसा बनाते हैं। इसमें कंपनी फुली डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी ऑफर करने वाली है, जो टॉप ट्रिम्स के मॉडल्स में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को सपोर्ट करेगा।

Photo: Suraj Bajaj Expert

17 इंच के अलॉय वील और एक बड़ा ब्लैक-फिनिश एग्जॉस्ट

डीलरशिप मॉडल में रियर डिस्क ब्रेक, 17 इंच के अलॉय वील और एक बड़ा ब्लैक-फिनिश एग्जॉस्ट भी है। इनसे बाइक का लुक काफी दमदार और आकर्षक आकर्षक हो जाता है। पल्सर 180 में दिए गए एग्जॉस्ट का डिजाइन पल्सर 220F में ऑफर किए जा रहे एग्जॉस्ट से इंस्पायर्ड है और इससे इसका स्पोर्टी लुक और भी जबर्दस्त हो जाता है।

178.6 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन

मैकेनिकली नई पल्सर 180 में वही 178.6 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन ऑफर किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इसे अब नए एमिशन नॉर्म्स और E20 फ्यूल के हिसाब से तैयार किया गया है। पुराने वर्जन में राइडर्स को 17 हॉर्सपावर और 14.2 एनएम का टॉर्क मिलता था, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ पेयर्ड था। फिलहाल, पल्सर 150 की कीमत 1.10 लाख रुपये है, जबकि 220F की कीमत 1.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। नई पल्सर 180 कीमत के मामले में इन दोनों मॉडलों के बीच आ सकती है।

(Photo: Suraj Bajaj Expert)

(Main Image: Bike Dekho)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।