एक्टिवा, जुपिटर, एक्सेस की 'धड़कन बढ़ाने' लॉन्च हुआ ये स्टाइलिश स्कूटर; कीमत भी सिर्फ ₹76,500
अपडेटेड यामाहा फेसिनो 125 के डिजाइन की बात करें तो इसमें नए LED टेल लैंप, फ्लैशर और ब्रांड का खास Viconic स्टाइलिंग एलिमेंट इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देता है। डिजाइन से जुड़े ये सभी अपडेट यामाहा की इंडिया R&D टीम द्वारा सोचे और लागू किए गए हैं।

यामाहा मोटर इंडिया ने फेसिनो 125 (Yamaha Fascino) का नया अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके डिजाइन में कई सुधार किए गए हैं। यह अपडेट कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि का सेलिब्रेशन भी है। दरअसल, फेसिनो की लॉन्च के बाद से अब तक इसकी 1.5 मिलियन यूनिट का प्रोडक्शन हो चुका है। सबसे बड़ा बदलाव इसके पिछले हिस्से में देखने को मिलता है। इसने डिजाइन पर कंपनी ने काफी काम किया है। इसका पिछला हिस्सा अब पहले से ज्यादा छोटा लेकिन बेहतर नजर आता है।






अपडेटेड यामाहा फेसिनो 125 के डिजाइन की बात करें तो इसमें नए LED टेल लैंप, फ्लैशर और ब्रांड का खास Viconic स्टाइलिंग एलिमेंट इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देता है। डिजाइन से जुड़े ये सभी अपडेट यामाहा की इंडिया R&D टीम द्वारा सोचे और लागू किए गए हैं। 2026 यामाहा फेसिनो 125 Fi तीन वैरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें कई कलर ऑप्शन भी मिलेंगे। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला होंडा एक्टिवा, हीरो मेस्ट्रो, टीवीएस जुपिटर, सुजुकी एक्सेस जैसे मॉडल से होता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Yamaha Fascino 125
₹ 80,750 - 1.03 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Pleasure Plus
₹ 69,766 - 75,712

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha RayZR 125
₹ 73,430 - 85,974

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Suzuki Burgman Street
₹ 1.02 - 1.13 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS NTORQ 125
₹ 87,042 - 1.07 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
| 2026 यामाहा फेसिनो 125 के वैरिएंट और कीमतें | ||
|---|---|---|
| वैरिएंट | कलर्स | एक्स-शोरूम कीमत |
| फेसिनो S | मैट ग्रे, मैट ब्लैक | 95,200 रुपए |
| फेसिनो डिस्क | कूल ब्लू मेटैलिक, मेटैलिक लाइट ग्रीन, डार्क मैट ब्लू | 88,000 रुपए |
| फेसिनो ड्रम | विविड रेड, मेटैलिक ब्लैक, मेटैलिक व्हाइट | 76,500 रुपए |
अपडेटेट फेसिनो का एंट्री-लेवल ड्रम वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 76,500 रुपए है। इसे विविड रेड, मेटैलिक ब्लैक और मेटैलिक व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसके ऊपर फेसिनो डिस्क वैरिएंट आता है। जिसे कूल ब्लू मेटैलिक, मेटैलिक लाइट ग्रीन और डार्क मैट ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 88,000 रुपए है। जबकि, टॉप वैरिएंट फेसिनो S है। इसे मैट ग्रे और मैट ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 95,200 रुपए है।
2026 यामाहा फेसिनो 125 का इंजन
इंजन की बात करें तो, फेसिनो में पहले की तरह ही 125cc ब्लू कोर इंजन लगा है। यह एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड मोटर यामाहा के स्मार्ट मोटर जनरेटर (SMG) सिस्टम से जुड़ा है, जो साइलेंट स्टार्ट और बेहतर पावर असिस्ट जैसे फीचर्स देता है। यह हाइब्रिड टेक्नोलॉजी रुक-रुककर चलने वाले ट्रैफिक में बेहतर शुरुआती एक्सीलरेशन देती है। साथ ही, अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी भी बनाए रखने में भी मदद करती है।
2026 यामाहा फेसिनो 125 के फीचर्स
इसका स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम (SSS) और E20 फ्यूल कम्पैटिबिलिटी जैसे फीचर्स इसकी उपयोगिता को और बढ़ाते हैं। हार्डवेयर के मामले में इस स्कूटर में टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और 21-लीटर का अंडरसीट स्टोरेज कम्पार्टमेंट दिया गया है। प्रीमियम फेसिनो S वैरिएंट में एक कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और आंसर बैक फंक्शन को सपोर्ट करता है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


