Hindi Newsऑटो न्यूज़Upcoming Vinfast launches in India in 2026
नए साल में लॉन्च होगी ये छोटी इलेक्ट्रिक कार, अंदर-बाहर से होगी बहुत लग्जरी; कीमत सिर्फ ₹8 लाख!

नए साल में लॉन्च होगी ये छोटी इलेक्ट्रिक कार, अंदर-बाहर से होगी बहुत लग्जरी; कीमत सिर्फ ₹8 लाख!

संक्षेप:

वियतनाम की कंपनी विनफास्ट ने सितंबर 2025 में भारतीय बाजार में एंट्री की थी। अभी कंपनी के भारतीय पोर्टफोलियो में VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUV शामिल हैं। ऐसे में कंपनी अगले साल यानी 2026 में अपने पोर्टफोलियो को बड़ा करने वाली है।

Dec 23, 2025 08:40 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वियतनाम की कंपनी विनफास्ट ने सितंबर 2025 में भारतीय बाजार में एंट्री की थी। अभी कंपनी के भारतीय पोर्टफोलियो में VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUV शामिल हैं। ऐसे में कंपनी अगले साल यानी 2026 में अपने पोर्टफोलियो को बड़ा करने वाली है। दरअसल, नए साल में कंपनी दो नए मॉडल VF3 माइक्रो EV और लिमो ग्रीन थ्री-रो इलेक्ट्रिक MPV को लाने वाली है। अभी कंपनी तमिलनाडु प्लांट में अपनी इलेक्ट्रिक कारों को तैयार कर रही है। चलिए कंपनी के इन दोनों अपकमिंग मॉडल के बारे में जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

2026 विनफास्ट लिमो ग्रीन (2026 Vinfast Limo Green)

विनफास्ट लिमो ग्रीन के साथ भारत में 3-रो EV सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है। हालांकि, विनफास्ट इसे फुल-साइज 7-सीटर नाम मानकर 5+2 मानती है। इसमें 60.1kWh बैटरी पैक होगा, जिसकी क्लेम्ड रेंज 450km और फ्रंट-माउंटेड मोटर से 201hp पावर मिलेगी। इंटीरियर में एक मिनिमलिस्ट अप्रोच की उम्मीद कर सकते हैं, जैसा कि उनकी दूसरी SUV में देखा गया है, जिसमें सेंटर टचस्क्रीन ज्यादातर फंक्शन को कंट्रोल करेगी।

ये भी पढ़ें:नए साल पर सरकार देगी बड़ा तोहफा, EV खरीदने पर मिलेगी ₹39000 सब्सिडी!

इसका बाहरी डिजाइन भी पहचाना जा सकता है, जिसमें V-लैंप आगे और पीछे के डिज़ाइन पर हावी है, जबकि इसका सिल्हूट आखिर में सफारी जैसी उठी हुई छत दिखाता है। विनफास्ट लिमो ग्रीन की कीमत 22 लाख रुपए से 26 लाख रुपए के बीच होने का अनुमान है। इसके साल की पहली तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। लिमो ग्रीन का मुख्य मुकाबला BYD eMax 7 से होगा।

2026 विनफास्ट VF3 (2026 Vinfast VF3)

MG कॉमेट ने साबित कर दिया है कि माइक्रो EV अच्छी सिटी कार होती हैं और विनफास्ट VF3 के साथ इसका फायदा उठाना चाहती है। कार का छोटा साइज इसे ट्रैफिक में आसानी से चलाने में मदद करेगा। इसका 191mm ग्राउंड क्लीयरेंस खराब सड़कों पर मदद करेगा और 18.6kWh बैटरी, जिसकी क्लेम्ड रेंज 200km से ज्यादा है, ये करीब एक सप्हात तक ऑफिस आने-जाने के लिए काफी होगी।

ये भी पढ़ें:धड़ाधड़ बिक रहा बचाज चेतक, लेकिन खरीदने से पहले जान लो बैटरी बदलवाने का खर्च

हालांकि 43.5hp ज्यादा नहीं लगता, लेकिन कम वजन और कॉम्पैक्ट साइज इसे शहर में घूमने के लिए काफ़ी बनाता है। MG की तरह, विनफास्ट भी बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) प्लान देने पर विचार कर रही है। विनफास्ट VF3 के 2026 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख रुपए से 10 लाख रुपए के बीच होगी।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।