15 लाख रुपये से कम की टॉप 5 अपकमिंग SUV, सबसे किफायती 8 लाख रुपये की, लिस्ट में हुंडई, मारुति भी

Apr 13, 2026 05:06 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

अगर आप एक नई एसयूवी लेने की सोच रहे हैं और आपका बजट 15 लाख रुपये से कम का है, तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए। भारत में कई नई एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें एक एसयूवी ऐसी भी है, जिसकी शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

15 लाख रुपये से कम की टॉप 5 अपकमिंग SUV, सबसे किफायती 8 लाख रुपये की, लिस्ट में हुंडई, मारुति भी

भारत में SUVs का जबर्दस्त क्रेज है। ग्राहकों को एसयूवी का बोल्ड लुक और धांसू रोड प्रेजेंस काफी पसंद आता है। इस वक्त इंडियन मार्केट में एक से बढ़कर एक एसयूवी मौजूद हैं। वहीं, अगर आप कुछ नया ट्राई करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत में कुछ बेहतरीन नई एसयूवी की एंट्री होने वाली है। यहां हम आपको भारत में लॉन्च होने वाली टॉप 5 एसयूवी के बारे में बता रहे हैं। खास बात है कि इन एसयूवी की कीमत 15 लाख रुपये से कम रहने वाली है और सबसे किफायती एसयूवी की शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। आइइए जानते हैं डीटेल।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Toyota Urban Cruiser Hyryder Facelift

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर का फेसलिफ्ट आने वाला है। कंपनी इसके 5-सीटर मॉडल के फेसलिफ्ट पर काम कर रही है। सबसे खास बात यह है कि हाइराइडर थ्री-रो सीटिंग कॉन्फिगरेशन में भी आ सकती है। यह 15-18 लाख रुपये की कीमत वाले सेगमेंट में फैमिली कार खरीदने वाले बायर्स को टारगेट करेगी। इसका मतलब है कि नई अर्बन क्रूजर थोड़े बढ़े हुए रियर ओवरहैंग के साथ 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में भी आ सकती है। इसके वीलबेस में कोई बदलाव नहीं होगा। कंपनी इसके मिड-स्पेक वेरिएंट में भी 8-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और पैनोरमिक सनरूफ दे सकती है।

प्रतीकात्मक फोटो

इस एसयूवी के तीनो रो में आपको USB टाइप-C पोर्ट और कूल्ड वायरलेस चार्जिंग पैड भी देखने को मिलेंगे। 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम से लैस नई अर्बन क्रूजर हाइराइडर 25-27 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। इसमें ग्राहकों को 1.5 लीटर नियोड्राइव माइल्ड हाइब्रिड और 1.5 लीटर ई-सीएनजी ऑप्शन भी मिलेगा। कंपनी इसे अक्टूबर 2026 में लॉन्च कर सकती है। इसकी शुरुआती कीमत 13.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) हो सकती है।

Hyundai Bayon

हुंडई, मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स को टक्कर देने के लिए एक नया क्रॉसओवर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह ग्लोबल बेयॉन पर बेस्ड है, लेकिन इसमें कुछ बदलावों के साथ भारत के लिए खास फीचर्स होंगे। यह क्रॉसओवर एक्सटर और वेन्यू के बीच वाले सेगमेंट में आएगी। बेयॉन में नया 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन और ड्यूल-सिलेंडर सीएनजी टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। साथ ही बेयॉन में आपको ड्यूल 12.3 इंच कर्व्ड डिस्प्ले, सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी देखने को मिलेगी। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल-2 ADAS स्टैंडर्ड है। इसके अलावा इसके सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग भी स्टैंडर्ड तौर पर मिलेंगे। हुंडई बेयॉन दिवाली 2026 के पास लॉन्च हो सकती है। इसकी ऑन-रोड प्राइस 8 लाख रुपये (मुंबई) के आसपास हो सकती है।

Nissan Tekton

निसान टेक्टॉन मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में आएगी। टेक्टन में मर्सिडीज-बेंज के साथ मिलकर डिवेलप किया गया 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑफर किया जा सकता है, जो लगभग 163 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा। कंपनी इसका सीएनजी और हाइब्रिड वेरिएंट भी ला सकती है। यह इस साल के आखिर में भारत में लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत 12.65 हजार रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) हो सकती है।

Maruti Suzuki Brezza Facelift

ब्रेजा के फेसलिफ्ट का ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है। कंपनी इस एसयूवी को इस साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत 10 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। ब्रेजा फेसलिफ्ट में आपको नया 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसमें अंडरबॉडी सीएनजी टैंक भी ऑफर कर सकती है।

Thar 3-Door Facelift

थार 3-डोर फेसलिफ्ट की एंट्री भी इस साल फेस्टिव सीजन में हो सकती है। इसकी शुरुआती कीमत 11.91 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) हो सकती है। फेसलिफ्ट थार में आपको थार रॉक्स के कई एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे। इसमें कंपनी C-शेप DRLs के साथ सर्कुलर एलईडी हेडलाइट्स देने वाली है। इंजन और ट्रांसमिशन में बदलाव की उम्मीद काफी कम है।

(Photo: Autocar UK)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।