महिंद्रा XUV 7XO की बढ़ेगी टेंशन, आने वाली हैं ये तीन दमदार SUV, एक जुलाई में ही होगी लॉन्च
महिंद्रा की इस शानदार एसयूवी को मार्केट में तगड़ा कॉम्पिटिशन मिलने वाला है। 7XO को यह कॉम्पिटिशन चेरी, रेनो और निसान की एसयूवी से मिलने वाला है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।

महिंद्रा XUV 7XO भारत की सबसे पॉप्युलर एसयूवी में से एक है। इसका दमदार लुक बायर्स को काफी पसंद आता है। साथ ही इसमें कंपनी बेहद प्रीमियम इंटीरियर भी ऑफर कर रही है। इन सब दमदार फीचर के साथ इसकी सेल भी जबर्दस्त हो रही है। हालांकि, अब महिंद्रा की इस शानदार एसयूवी को मार्केट में तगड़ा कॉम्पिटिशन मिलने वाला है। 7XO को यह कॉम्पिटिशन चेरी, रेनो और निसान की एसयूवी से मिलने वाला है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।
Renault Boreal
रेनो अपनी नई थ्री-रो एसयूवी लाने की प्लानिंग कर रही है। इसका नाम बोरियल हो सकता है। यह एसयूवी टाटा सफारी, हुंडई अल्काजार और XUV 7XO को टक्कर देगी। बोरियल का प्लेटफॉर्म और बेस डस्टर से लिया जाएगा। 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.8 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन 7-सीटर वर्जन में भी उपलब्ध होने की उम्मीद है। बोरियल में टेक-पैक्ड कंफर्टेबल केबिन होगा, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10 इंच की स्क्रीन, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर मिलेंगे। इसे कंपनी इस साल के सेकेंड हाफ में लॉन्च करने वाली है। इसकी कीमत 17 लाख से 26 लाख रुपये तक (ऑन-रोड, मुंबई) हो सकती है। यह अगले साल की शुरुआत में मार्केट में एंट्री कर सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra XUV 7XO
₹ 13.66 - 24.92 लाख
Nissan Tekton
₹ 11 - 18 लाख
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
Mahindra XUV900
₹ 25 लाख से शुरू
Nissan Magnite
₹ 5.62 - 10.76 लाख
Nissan Tekton
निसान अपनी टेक्टॉन को भारत में 9 जुलाई को लॉन्च करने वाला है। यह नई रेनो डस्टर का एक रीबेज्ड वर्जन होगी। इसका एक्सटीरियर लुक निसान पैट्रोल से इंस्पायर्ड होगा। वहीं, इसके इंटीरियर में मिलने वाले फीचर्स डस्टर वाले ही रहने की उम्मीद है। टेक्टॉन को 1.0 लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। बड़े इंजन के साथ मैनुअल और डीसीटी गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे, जबकि छोटे इंजन में केवल मैनुअल गियरबॉक्स ही उपलब्ध होगा। इसमें आपको पैनोरमिक सनरूफ भी देखने को मिल सकता है। इसकी कीमत 18 लाख से 26 लाख रुपये तक (ऑन-रोड, मुंबई) हो सकती है।
Cherry Tiggo 7L
चेरी ने भारत में टिग्गो 7L के लिए डिजाइन पेटेंट फाइल किया था। अब, JSW के साथ पार्टनरशिप के बाद, चेरी सच में टिग्गो 7L को भारत में लॉन्च कर सकती है। इसका डिजाइन बेहद अपीलिंग है, जिसमें V-शेप की ग्रिल, फुल-विड्थ एलईडी टेललाइट्स और दूसरे फीचर शामिल हैं। यह मॉडल अपनी कीमत से कहीं अधिक महंगा दिखता है। यह 4.7 मीटर लंबी एक बड़ी एसयूवी है, जिसमें 19 इंच के वील लगे हैं। इसमें 1.6 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन है जो डीसीटी से जुड़ा है। सेफ्टी फीचर्स में 7 एयरबैग और लेवल 2 ADAS शामिल हैं। यह 2027 के आखिर में लॉन्च हो सकती है और इसकी कीमत 20 लाख से 27 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) रह सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


