धूम मचाने आ रहीं ये कॉम्पैक्ट SUV, लिस्ट में ब्रेजा फेसलिफ्ट के साथ महिंद्रा का नया मॉडल भी
अगर आप एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए। आने वाले दिनों में मार्केट में कुछ मौजूदा कॉम्पैक्ट एसयूवी के फेसलिफ्ट्स के साथ कुछ नए मॉडल्स की भी मार्केट में एंट्री होने वाली है।

भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड काफी ज्यादा है। यही कारण है कि सभी कंपनियों के पोर्टफोलियो में कॉम्पैक्ट एसयूवी शामिल हैं। तगड़े कॉम्पिटिशन में बने रहने के लिए कंपनियां अपने कॉम्पैक्ट एसयूवी लाइनअप में बदलाव करती रहती हैं। इनमें फेसलिफ्ट के साथ कुछ नए मॉडल्स का लॉन्च किया जाना भी शामिल है। वहीं, अगर आप भी एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए। आने वाले दिनों में मार्केट में कुछ मौजूदा कॉम्पैक्ट एसयूवी के फेसलिफ्ट्स के साथ कुछ नए मॉडल्स की भी मार्केट में एंट्री होने वाली है। लिस्ट में ब्रेजा और एक्सटर फेसलिफ्ट के साथ होंडा और महिंद्रा के नए मॉडल भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी के बारे में।






Maruti Brezza Facelift
मारुति सुजुकी अपनी पॉप्युलर सब-4 मीटर एसयूवी, ब्रेजा के अपडेट पर काम कर रही है। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि मारुति सुजुकी मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरल पेट्रोल इंजन की जगह इसमें 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगाने जा रही है। यह वही इंजन है, जो फ्रॉन्क्स टर्बो में भी दिया जाता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 5.79 - 8.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ciaz
₹ 9.09 - 12.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Jimny
₹ 12.31 - 14.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Hyundai Exter Facelift
हुंडई की एंट्री-लेवल एसयूवी एक्सटर मार्केट में अच्छा परफॉर्म कर रही है। अब कंपनी इसका अपडेट लाने की तैयारी कर रही है। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। एक्सटर में बाहरी तौर पर कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे। उम्मीद है कि यह हुंडई की मॉडर्न एसयूवी के की तरह होगी। इसमें वही 1.2-लीटर नैचुरल पेट्रोल इंजन लगा रहेगा, जो मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध है। हुंडई की ओर से एसयूवी में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी का ऑप्शन भी दिया जाएगा।
Honda WR-V
रिपोर्ट्स के अनुसार होंडा इंडियन मार्केट में WR-V को फिर से लॉन्च करने पर विचार कर रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले से ही उपलब्ध है। मौजूदा पीढ़ी की WR-V होंडा अमेज के प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसे यहां टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया था। यह 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगीगी।
Mahindra Vision X
महिंद्रा ने पिछले साल जिन कॉन्सेप्ट्स को पेश किया था, उनमें से विजन एक्स भी एक था। यह महिंद्रा के NU-IQ प्लेटफॉर्म पर आधारित एक सब-4 मीटर एसयूवी है। यह किआ सॉनेट, हुंडई वेन्यू और मारुति ब्रेजा जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी को टक्कर देगी और दूसरे महिंद्रा मॉडल्स की तरह पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



