एक के बाद एक लॉन्च होंगी ये 5 धाकड़ मिड साइज एसयूवी, लिस्ट में नई क्रेटा और डस्टर हाइब्रिड भी

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

इंडियन मार्केट में एक के बाद कुछ बेहतरीन मिड साइज एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें 3rd जेनेरेशन हुंडई क्रेटा के साथ JSW Motors Chery और लैंड क्रूजर FJ के साथ डस्टर हाइब्रिड शामिल हैं।

एक के बाद एक लॉन्च होंगी ये 5 धाकड़ मिड साइज एसयूवी, लिस्ट में नई क्रेटा और डस्टर हाइब्रिड भी

मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की सेल तेजी से बढ़ी है। बीते कुछ सालों में ग्राहकों ने धड़ाधड़ मिड-साइज एसयूवी खरीदी हैं। अगर आप भी मिड-साइज एसयूवी को पसंद करते हैं और एक नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए। इंडियन मार्केट में एक के बाद कुछ बेहतरीन मिड साइज एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें 3rd जेनेरेशन हुंडई क्रेटा के साथ JSW Motors Chery और लैंड क्रूजर FJ के साथ डस्टर हाइब्रिड शामिल हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

3rd Gen Hyundai Creta

हुंडई अपनी नेक्स्ट जेनरेश क्रेटा पर काम कर रहा है। यह 2027 में लॉन्च हो सकती है। इसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है और इसके टेस्ट मॉडल भी देखे जा चुके हैं। फिलहाल, क्रेटा इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है और बढ़ते कॉम्पिटिशन को देखते हुए हुंडई नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा को जल्द से जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। खास बात है कि इसका हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च हो सकता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

JSW Motors – Chery

एमजी मोटर ब्रैंड के साथ जॉइंट वेंचर के अलावा, जेएसडब्ल्यू मोटर्स भारत में एक ऑटोमेकर बनने की तैयारी में है। जेएसडब्ल्यू मोटर्स ने चीन की चेरी ऑटोमोबाइल कंपनी के साथ पार्टनरशिप की है और मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में दो इलेक्ट्रिक वीइकल - iCar V23 और Jaecoo J5 - लाने वाली है। इन दोनों को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। उम्मीद है कि इन्हें छत्रपति संभाजीनगर के नए प्लांट में असेंबल किया जाएगा।

Toyota Land Cruiser FJ

2025 जापान मोबिलिटी शो में टोयोटा ने लैंड क्रूजर एफजे को शोकेस किया था। उम्मीद है कि यह भारत में भी लॉन्च होगी। इसके टेलगेट पर स्पेयर वील दिया गया है। इसके साथ टोयोटा लैंड क्रूजर एफजे 4,670 मिमी लंबी है। इसकी कीमत प्रीमियम सेगमेंट वाली हो सकती है। इसमें 2.7 लीटर का नैचुरल पेट्रोल इंजन है और यही इंजन भारत में भी उपलब्ध हो सकता है।

Renault Duster Hybrid

हाइब्रिड सेगमेंट की बात करें तो, रेनो इंडिया जल्द ही डस्टर हाइब्रिड लॉन्च करने जा रही है। डस्टर हाइब्रिड की बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिलहाल बुकिंग रोक दी गई है। ई-टेक 160 नाम की डस्टर हाइब्रिड में 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.4 किलोवाट-घंटे की बैटरी होगी, जो लगभग 160 बीएचपी की मैक्सिमम सिस्टम आउटपुट देगी।

Mahindra XUV7XO

XUV7XO अपने सेगमेंट में लगभग दबदबा बनाए हुए है। महिंद्रा अब XUV7XO के हाइब्रिड वर्जन के साथ इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है। इस अपकमिंग सिस्टम के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि महिंद्रा इलेक्ट्रिक वीइकल के लिए रेंज एक्सटेंडर (PHEV) और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (ICE वाहनों के लिए सीरीज हाइब्रिड) पर काम कर रही है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।