हुंडई क्रेटा की टेंशन बढ़ाने आ रहीं ये तीन धाकड़ मिड-साइज SUV, लिस्ट में डस्टर हाइब्रिड भी

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

आने वाले महीनों में मार्केट में तीन नई मिड-साइज एसयूवी आने वाली हैं, जिससे क्रेटा के मार्केट पर असर पड़ सकता है। इन अपकमिंग एसयूवी में फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट, निसान टेकटॉन और रेनो डस्टर हाइब्रिड शामिल हैं।

हुंडई क्रेटा की टेंशन बढ़ाने आ रहीं ये तीन धाकड़ मिड-साइज SUV, लिस्ट में डस्टर हाइब्रिड भी

हुंडई क्रेटा की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग। हर कार लवर हुंडई की इस मिड-साइड एसयूवी को पसंद करता है। हालांकि, आने वाले महीनों में मार्केट में तीन नई मिड-साइज एसयूवी आने वाली हैं, जिससे क्रेटा के मार्केट पर असर पड़ सकता है। इन अपकमिंग एसयूवी में फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट, निसान टेकटॉन और रेनो डस्टर हाइब्रिड शामिल हैं। इन एसयूवी में आपको धांसू लुक और तगड़े इंजन के साथ काफी शानदार फीचर देखने को मिलेंगे। आइए डीटेल में जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Renault Duster Hybrid

रेनो दिवाली के आसपास डस्टर हाइब्रिड को लॉन्च कर सकती है। कंपनी डस्टर हाइब्रिड में 107 हॉर्सपावर और 172 एनएम टॉर्क जेनरेट करने वाला 1.8 लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन पेट्रोल इंजन, ड्राइव यूनिट और स्टार्टर/जनरेटर समेत दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 kWh की बैटरी ऑफर करेगी। रेनॉल्ट का कहना है कि ग्राहक डस्टर हाइब्रिड को सिटी में 80% तक ईवी मोड में चला सकेंगे और रेग्युलर ICE वाली कार के मुकाबले डेली यूज में 40% तक फ्यूल की बचत कर सकेंगे। कंपनी का दावा है कि डस्टर हाइब्रिड की कुल रेंज 1 हजार किलोमीटर तक होगी।

रेनो डस्टर

Nissan Tekton

निसान अप्रैल के लास्ट में अपनी नई एसयूवी टेक्टॉन को लॉन्च कर सकती है। यह टेरानो की सक्सेसर होगी, जिसे 2020 में डिस्कंटिन्यू कर दिया था। निसान टेक्टॉन मेकैनिकली डस्टर से काफी मिलती-जुलती होगी। लेकिन इसका एक्सटीरियर लुक ज्यादा अट्रैक्टिल और अग्रेसिव होगा। इसमें आपको ज्यादा शार्प हेडलाइट्स और रेडिएटर ग्रिल देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 18 इंच के मल्टी-स्पोक अलॉय वील्स और डस्टर की तुलना में इसके बम्पर थोड़े कम अग्रेसिव होंगे।

इसका इंटीरियर काफी हद तक रेनॉल्ट डस्टर जैसा ही होने की उम्मीद की जा रही है। इंजन ऑप्शन भी 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड तीन-सिलेंडर पेट्रोल (99 hp/166 Nm) और 1.3-लीटर टर्बोचार्ज्ड चार-सिलेंडर पेट्रोल (161 hp/280 Nm) रहेंगे। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएंगे, लेकिन बाद वाले इंजन के साथ 6-स्पीड ड्यूल वेट क्लच ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया जाएगा।

New VW Taigun

फॉक्सवैगन 9 अप्रैल को Taigun फेसलिफ्ट को लॉन्च करने वाली है। नई टाइगुन के फ्रंट और रियर डिजाइन में काफी बदलाव किए गए हैं। इसमें डे-टाइम रनिंग लाइट स्ट्रिप से जुड़े स्लीक हेडलैंप और एक इल्यूमिलेटेड ब्रैंड लोगो फ्रंट लुक और भी दमदार लुक देगा। फेसलिफ्ट टाइगुन में कंपनी 17-इंच के नए अलॉय वील, रिवाइज्ड टेल लैंप और नया बंपर भी देने वाली है। टाइगुन के इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं होगा, जबकि 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को 8-स्पीड यूनिट से बदला जा सकता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।