महिंद्रा स्कॉर्पियो-N पिकअप की क्लियर फोटो कैमरे में कैद, इंटीरियर का भी हुआ खुलासा; इतनी होगी कीमत

Feb 13, 2026 08:38 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महिंद्रा ऑटोमोटिव ने कन्फर्म किया है कि स्कॉर्पियो-N पर बेस्ड लाइफस्टाइल पिकअप 2027 में लॉन्च होगी। इसे पहली बार 2023 में दिखाया गया था। कंपनी तब से इस गाड़ी के डेवलपमेंट पर काम कर रही है। हाल ही में रेंडरिंग पर बेस्ड इसकी एकदम साफ स्पाई शॉट्स ऑनलाइन सामने आए हैं।

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N पिकअप की क्लियर फोटो कैमरे में कैद, इंटीरियर का भी हुआ खुलासा; इतनी होगी कीमत

महिंद्रा ऑटोमोटिव ने कन्फर्म किया है कि स्कॉर्पियो-N पर बेस्ड लाइफस्टाइल पिकअप 2027 में लॉन्च होगी। इसे पहली बार 2023 में दिखाया गया था। कंपनी तब से इस गाड़ी के डेवलपमेंट पर काम कर रही है। हाल ही में रेंडरिंग पर बेस्ड इसकी एकदम साफ स्पाई शॉट्स ऑनलाइन सामने आए हैं। इन फोटोज से इस बात का पता चल रहा है कि ये कैसी दिखेगी। महिंद्रा स्कॉर्पियो-N पर बेस्ड पिकअप के ये रेंडरिंग जीप कैप्टन ने फेसबुक पर अपने पेज पर शेयर किए हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

टोयोटा हिलक्स भारत में सबसे पॉपुलर लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक है। ऐसे में महिंद्रा का सीधा मुकाबला इससे होगा। इसकी प्राइस रेंज 25 लाख से 30 लाख रुपए के बीच होने की उम्मीद है। जबकि, टोयोटा हिलक्स की कीमते 30 लाख से 38 लाख रुपए तक हैं। चलिए अब महिंद्रा स्कॉर्पियो-N पिकअप के बारे में डिटेल से जानते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.49 - 24.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 7XO

Mahindra XUV 7XO

₹ 13.66 - 24.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.39 - 22.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Taigun Facelift

Volkswagen Taigun Facelift

₹ 12 - 21 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 12.89 - 25.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Alcazar

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
स्कॉर्पियो-N पिकअप की क्लियर फोटो कैमरे में कैद

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N पिकअप का एक्सटीरियर

इस लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक के फ्रंट-एंड डिजाइन की बात करें तो स्कॉर्पियो-N की तरह, इसमें भी वही फ्रंट फेसिया होगा। इसमें बीच में महिंद्रा ट्विन पीक्स लोगो के साथ छह क्रोम स्लैट्स होंगे। इसमें प्रोजेक्टर LED हेडलाइट सेटअप भी वही होगा। संभावना है कि कंपनी दोनों मॉडल्स के बीच फर्क पैदा करने के लिए फ्रंट बंपर का डिजाइन बदलेगी।

साइड प्रोफाइल में इसकी मेन हाइलाइट बड़े रियर ट्रक बेड के साथ डुअल-कैब डिजाइन होगी। इसके अलावा, पिकअप में 8-इंच मल्टीस्पोक एलॉय व्हील्स और चंकी साइड क्लैडिंग्स मिलेंगी। पीछे की तरफ, इसमें अलग-अलग वर्टिकली पोजीशन LED टेललाइट्स, ट्रक बेड तक पहुंचने के लिए हाफ टेलगेट और एक खास रियर बंपर होगा।

स्कॉर्पियो-N पिकअप की क्लियर फोटो कैमरे में कैद

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N पिकअप का इंटीरियर

अब बात करें महिंद्रा पिकअप के इंटीरियर की तो, डेवलपमेंट कॉस्ट को कंट्रोल में रखने के लिए ओवरऑल डैशबोर्ड लेआउट स्कॉर्पियो-N जैसा ही रहेगा। हालांकि, हाल ही में स्पाई शॉट्स से कुछ खास इंटरेस्टिंग डिटेल्स सामने आई हैं। स्कॉर्पियो-N पर देखे गए 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के उलट, पिकअप में बड़ा 10.25-इंच फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।

इसमें डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एक वायरलेस चार्जिंग पैड, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एक TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट गेज क्लस्टर, रियर AC वेंट, ऑक्सिलरी बटन और कई अन्य फीचर्स मिलेंगे। इसमें लेवल 2 ADAS और 360-डिग्री कैमरे भी मिल सकते हैं।

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N पिकअप का इंजन
संभावना इस बात की है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो-N पिकअप में वही 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन देना जारी रखेगी, जो 172 bhp और 400 Nm का टॉर्क देता है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टॉर्क का आंकड़ा 450 Nm तक पहुंच सकता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो, यह 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलेगा। इसके अलावा, इसमें महिंद्रा फोर एक्सप्लोर ट्रांसफर केस भी मिलेगा।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;