ब्रेजा, नेक्सॉन, वेन्यू और क्रेटा को टक्कर देंगी Honda की ये दो नई SUV, नई CR-V भी होगी लॉन्च

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कंपनी की ये अपकमिंग कारें हाइब्रिड पावरट्रेन वाली होंगी। इन अपकमिंग एसयूवी में प्रील्यूड, और CR-V हाइब्रिड के साथ एक सब-4 मीटर हाइब्रिड एसयूवी भी शामिल है, जिसकी टक्कर ब्रेजा, नेक्सॉन और वेन्यू से होगी। इसके अलावा कंपनी क्रेटा वाले सेगमेंट में भी एक नई एसयूवी लाने वाली है।

ब्रेजा, नेक्सॉन, वेन्यू और क्रेटा को टक्कर देंगी Honda की ये दो नई SUV, नई CR-V भी होगी लॉन्च
EMI केवल52,301/ माह

होंडा इंडियन मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए कमर कस चुका है। कंपनी ने हाल में सिटी का फेसलिफ्ट वर्जन और ZR-V को लॉन्च किया है। अब कंपनी मार्केट में अपने कुछ और प्रोडक्ट्स को लाने की तैयारी में है। कंपनी की ये अपकमिंग एसयूवी हाइब्रिड पावरट्रेन वाली होंगी। इन अपकमिंग कारों में प्रील्यूड, और CR-V हाइब्रिड के साथ एक सब-4 मीटर हाइब्रिड एसयूवी भी शामिल है, जिसकी टक्कर ब्रेजा, नेक्सॉन और वेन्यू से होगी। इसके अलावा कंपनी क्रेटा वाले सेगमेंट में भी एक नई एसयूवी लाने वाली है। आइए डीटेल में जानते हैं इन एसयूवी के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Volvo XC90
₹ 97.8 लाख
EMI केवल1,27,875/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Bolero Neo
₹ 8.85 - 10.49 लाख
EMI केवल11,572/ माह
पात्रता जांचें
Volvo XC60
₹ 68.9 लाख
EMI केवल90,088/ माह
पात्रता जांचें
Volvo EX30
₹ 41 लाख
EMI केवल53,608/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Bolero
₹ 7.99 - 9.9 लाख
EMI केवल10,447/ माह
पात्रता जांचें
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
EMI केवल15,023/ माह
पात्रता जांचें

होंडा की सब-4 मीटर एसयूवी

होंडा ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है कि वह भारत के लिए एक बिल्कुल नई सब-4 मीटर एसयूवी डिवेलप कर रहा है। इसके 2028 तक लॉन्च होने की उम्मीद है। यह अपकमिंग एसयूवी मारुति सुजुकी ब्रेजा, टाटा नेक्सॉन, हुंडई वेन्यू और महिंद्रा एक्सयूवी 3XO जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। एसयूवी पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन ऑप्शन्स के साथ फीचर-लोडेड केबिन और मॉडर्न डिजाइन ऑफर करेगी। इस एसयूवी की अनुमानित कीमत इंजन और फीचर्स के आधार पर 9 लाख रुपये से शुरू होकर लगभग 16 लाख रुपये तक जा सकती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Honda ZR-V

Honda ZR-V

₹ 40 लाख से शुरू

EMI केवल52,301/ माह
पात्रता जांचें
Honda City

Honda City

₹ 12 - 20.99 लाख

EMI केवल15,690/ माह
पात्रता जांचें
Honda Elevate EV

Honda Elevate EV

₹ 18 लाख से शुरू

EMI केवल23,535/ माह
पात्रता जांचें
Honda 0 Alpha

Honda 0 Alpha

₹ 17 - 22 लाख

EMI केवल22,228/ माह
पात्रता जांचें
Honda Super One

Honda Super One

₹ 20 - 21 लाख

EMI केवल26,150/ माह
पात्रता जांचें
Mercedes-Benz V-Class

Mercedes-Benz V-Class

₹ 1.4 करोड़ से शुरू

EMI केवल1,83,053/ माह
पात्रता जांचें

क्रेटा को टक्कर देने वाली होंडा की नई हाइब्रिड एसयूवी

सब-4 मीटर एसयूवी के अलावा होंडा एक नई मिड-साइज एसयूवी भी डिवेलप कर रहा है। यह हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइब्रिड और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को टक्कर देगी। उम्मीद है कि यह नई एसयूवी आगे चल कर एलिवेट की जगह लेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार यह 2028 के बाद लॉन्च होगी। इसमें कई पावरट्रेन ऑप्शन भी मिलेंगे, जिनमें एक दमदार हाइब्रिड सेटअप, एक टर्बो पेट्रोल इंजन और फ्यूचर में एक फुली इलेक्ट्रिक वेरिएंट शामिल होगा। इसकी कीमत 14 लाख रुपये से 24 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

प्रील्यूड हाइब्रिड

प्रील्यूड कूपे को 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में CBU इंपोर्ट के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। नई प्रील्यूड 11th जेनरेशन की सिविक वाले प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसमें 2+2 सीटिंग लेआउट के साथ एक शानदार टू-डोर कूपे डिजाइन है। प्रील्यूड में होंडा का ड्यूल-मोटर हाइब्रिड सिस्टम होगा, जिसमें 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर शामिल हैं। पेट्रोल इंजन 139 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है।

वहीं, इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन मोटर 181 बीएचपी की ताकत और 315 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है। इसमें एक यूनीक एस+ शिफ्ट वर्चुअल गियरशिफ्ट सिस्टम भी होगा, जो 8-स्पीड ट्रांसमिशन का फील देता है। प्रील्यूड 8.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी और 23.6 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। इसकी कीमत लगभग 75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

नेक्स्ट जेनरेशन CR-V हाइब्रिड

नेक्स्ट जेनरेशन CR-V होंडा के हल्के मॉड्यूलर हाइब्रिड प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसमें एक नया 2.0-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन होगा, जो नए इलेक्ट्रिक मोटर्स और एक हाई-वोल्टेज बैटरी पैक के साथ मिलकर काम करेगा। होंडा इसमें e-AWD सेटअप भी दे सकता है, जिसमें रियर वील्स को एक इंडिपेंडेंट इलेक्ट्रिक मोटर चलाता है। फीचर्स की बात करें तो, इसमें एक बड़ा 15-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ADAS, प्रीमियम इंटीरियर और स्पेशियस केबिन मिलने की उम्मीद है। लॉन्च होने के बाद, यह स्कोडा कोडियाक और फॉक्सवैगन Tayron जैसी SUV को टक्कर देगी। इसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपये से शुरू होकर 55 लाख रुपये तक जा सकती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।