हैचबैक सेगमेंट में मचेगा तहलका, नई बलेनो और i20 की होगी धमाकेदार एंट्री, लिस्ट में मारुति की फ्लेक्स फ्यूल कार भी
हैचबैक की सेल लग रहा एक बार फिर से ऊपर जाने वाली है। इसकी वजह मार्केट में नई हैचबैक्स की एंट्री है। आने वाले दिनों में इंडियन मार्केट में कई बेहतरीन हैचबैक्स की एंट्री होने वाली है। इनमें हुंडई और मारुति सुजुकी के साथ और भी कंपनियों की हैचबैक शामिल हैं।

कॉम्पैक्ट एसयूवी, मिड-साइज एसयूवी और सेडान्स के बीच हैचबैक का बाजार कम होता दिख रहा है। बायर्स अब हैचबैक की बजाय अपना बजट थोड़ा बढ़ा कर एसयूवी या बड़ी सेडान को खरीदना पसंद कर रहे हैं। हालांकि, हैचबैक की सेल लग रहा एक बार फिर से ऊपर जाने वाली है। इसकी वजह मार्केट में नई हैचबैक्स की एंट्री है। आने वाले दिनों में इंडियन मार्केट में कई बेहतरीन हैचबैक्स की एंट्री होने वाली है। इनमें हुंडई और मारुति सुजुकी के साथ और भी कंपनियों की हैचबैक शामिल हैं।
नेक्स्ट जेनरेशन i20
हुंडई नेक्स्ट जेनरेशन i20 हैचबैक डिवेलप कर रही है। यह इस साल अनवील हो सकती है और इसकी सेल साल 2027 में शुरू हो सकती है। नई हुंडई i20 मौजूदा मॉडल से लंबी, चौड़ी और हाइट में थोड़ी छोटी हो सकती है। केबिन में टेक्नोलॉजी, क्वॉलिटी और फिटिंग के साथ फिनिशिंग में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और इन्फोटेनमेंट यूनिट के लिए एक बड़ी, कर्व्ड 12.3 इंच की स्क्रीन होगी। हैचबैक में ADAS भी मिलेगा। इंजन ऑप्शन में 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बो पेट्रोल और 1.2 लीटर, 4-सिलेंडर, नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल शामिल होंगे।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Wagon R EV
₹ 10 - 14 लाख
Maruti Suzuki Invicto
₹ 24.97 - 28.61 लाख
Maruti Suzuki Victoris
₹ 10.5 - 19.99 लाख
Maruti Suzuki Fronx EV
₹ 12 लाख से शुरू
Maruti Suzuki e Vitara
₹ 15.99 - 20.01 लाख
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट
कंपनी अपनी बेस्ट सेलिंग कारों में से एक बलेनो को भी मिड-लाइफ अपडेट देने वाली है। इसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। इसमें इंप्रूव्ड ग्रिल और अपडेटेड एलईडी डीआरएल के साथ एक अपीलिंग फ्रंट फेसिया और नया लोअर बंपर देखने को मिल सकता है। इस हैचबैक में नए अलॉय वील्स और इंप्रूव्ड टेल लाइट्स भी ऑफर की जा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार बलेनो फेसलिफ्ट में कंपनी अब सिंगल-पैनल सनरूफ भी ऑफर कर सकती है।
इसके अलावा इसमें 360-डिग्री कैमरा और एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट भी मिलेगा। इसमें नई सीट अपहोल्स्ट्री और ट्रिम्स के साथ-साथ पावर्ड ड्राइवर सीट भी मिल सकती है। इसमें वही 1.2 लीटर ड्यूलजेट इंजन मैनुअल और AMT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ मिलने की उम्मीद है। कंपनी नई बलेनो में स्विफ्ट में इस्तेमाल होने वाला 1.2 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन भी दे सकती है।
मारुति सुजुकी वैगन R फ्लेक्स फ्यूल
मारुति सुजुकी वैगन R फ्लेक्स फ्यूल को 5 जून को अनवील कर सकती है। यह हैचबैक पहले ही कई ऑटो एक्सपो में शोकेस हो चुकी है। यह भारत की सबसे किफायती फ्लेक्स-फ्यूल कार भी हो सकती है। वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल को E85 से E100 इथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है। इथेनॉल के हाई वॉल्यूम को मैनेज करने के लिए मारुति सुजुकी ने फ्यूल लाइन्स, इंजेक्टर्स और इंजन कैलिब्रेशन को अपग्रेड किया है।
यह हैचबैक दिखने में स्टैंडर्ड वैगन R जैसी ही होगी। हालांकि, इसमें फ्लेक्स-फ्यूल के लिए खास मेकैनिकल अपग्रेड होंगे। उम्मीद की जा रही है कि इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का मॉडिफाइड वर्जन ही दिया जाएगा। इसकी कीमत स्टैंडर्ड पेट्रोल वेरिएंट से लगभग 40,000 से 50,000 रुपये अधिक हो सकती है।
एमजी बिन्गुओ ईवी
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया किफायती इलेक्ट्रिक हैचबैक सेगमेंट में बिन्गुओ ईवी के साथ एंट्री की तैयारी कर रहा है। इस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक हैचबैक के भारत में 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। टाटा टियागो ईवी और सिट्रोएन ईसी3 को सीधी टक्कर देगी। बिन्गुओ ईवी की कीमत 8 लाख रुपये से 12 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


