लॉन्च होने वाली हैं ये शानदार इलेक्ट्रिक SUV, लिस्ट में टाटा सफारी ईवी और मारुती की YMC भी
इंडियन मार्केट में कई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें मारुति की फैमिली इलेक्ट्रिक MPV, टाटा की थ्री-रो Safari EV, होंडा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी और हुंडई की नई कॉम्पैक्ट eSUV शामिल हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

देश में कई नई इलेक्ट्रिक SUVs की एंट्री होने वाली है। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, होंडा और हुंडई अलग-अलग सेगमेंट में नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लाने की तैयारी कर रही हैं। इनमें मारुति की फैमिली इलेक्ट्रिक MPV, टाटा की थ्री-रो Safari EV, होंडा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी और हुंडई की नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल हैं। इनमें से कुछ मॉडल 2026 के आखिर तक, जबकि बाकी 2027 में लॉन्च हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में।
मारुति सुजुकी YMC इलेक्ट्रिक एमपीवी
मारुति सुजुकी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार के तौर पर एक एमपीवी लाने की तैयारी कर रही है। इसे फिलहाल YMC कोडनेम दिया गया है। इसकी टेस्टिंग के दौरान झलक भी देखी जा चुकी है। यह थ्री-रो इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी। इसका फोकस केबिन में ज्यादा जगह और फैमिली के इस्तेमाल के लिए बेहतर प्रैक्टिकैलिटी ऑफर करने पर रहेगा। इसे अर्टिगा और XL6 के इलेक्ट्रिक ऑप्शन के तौर पर देखा जा सकता है। टोयोटा भी इस मॉडल पर बेस्ड अपनी इलेक्ट्रिक एमपीवी ला सकती है। इसकी बैटरी, रेंज और कीमत की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसे 2026 के आखिर या 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।
टाटा सफारी EV
टाटा मोटर्स अपनी फ्लैगशिप एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। सफारी EV को 2026 के फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह कंपनी की पहली थ्री-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। इसका मुकाबला आने वाली महिंद्रा XEV 9S से हो सकता है। टेस्टिंग के दौरान दिखी सफारी EV का डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा है, लेकिन इसमें एग्जॉस्ट आउटलेट नहीं दिया गया है। इसमें हैरियर ईवी वाले 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिल सकते हैं। रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप भी मिलने की उम्मीद है। बड़े बैटरी पैक के साथ इसकी रेंज 500km से ज्यादा हो सकती है। लेटेस्ट स्पाई शॉट्स में डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन दिखाई दी हैं, जिनमें फ्रंट पैसेंजर के लिए भी एक डिस्प्ले शामिल है। इसमें Level 2 ADAS और 540-डिग्री कैमरा सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 22.5 लाख रुपये रहने की उम्मीद है।
होंडा 0 अल्फा
होंडा 0 अल्फा कंपनी की भारत के लिए तैयार की जा रही पहली फुली इलेक्ट्रिक कार होगी। इसकी भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग चल रही है। होंडा 0 Alpha को 2027 में ग्लोबल मार्केट में लाया जा सकता है और भारत इसके शुरुआती मार्केट्स में शामिल होगा। इसका डिजाइन कंपनी की ‘Thin, Light and Wise’ फिलॉसफी पर बेस्ड है, जिसका मकसद कम वजन, बेहतर स्पेस और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के बीच बैलेंस बनाना है। इसकी बैटरी, ड्राइविंग रेंज और कीमत को लेकर अभी जानकारी नहीं दी गई है।
हुंडई HE1i कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी
हुंडई एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी पर काम कर रही है, जिसे HE1i कोडनेम दिया गया है। इसे भारत जैसे बाजारों को ध्यान में रखकर डिवेलप किया जा रहा है। कंपनी के तमिलनाडु प्लांट में इसका प्रोडक्शन होगा। इसके मार्च 2027 तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह एसयूवी E-GMP (K) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिसका इस्तेमाल इंटरनेशनल हुंडई Inster EV में भी किया जाता है। कंपनी इसमें स्टैंडर्ड-रेंज और लॉन्ग-रेंज बैटरी ऑप्शन दे सकती है।

