जल्द आ सकती हैं इन चार कंपनियों की कॉम्पैक्ट हाइब्रिड SUV, लिस्ट में टोयोटा और मारुति भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंडियन मार्केट में हाइब्रिड कारों की मांग बढ़ रही है। इसी को देखते हुए अब कई कार कंपनियां अब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में भी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी लाने की तैयारी कर रही हैं। आइए जानते हैं इन एसयूवी के बारे में।

Upcoming Compact Hybrid SUV
अपकमिंग कॉम्पैक्ट हाइब्रिड एसयूवी

भारत में हाइब्रिड कारों का क्रेज धीरे-धीरे बढ़ रहा है। गुड न्यूज यह है कि अब हाइब्रिड का मजा लेने के लिए सिर्फ टोयोटा हाइराइडर, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और इनविक्टो जैसी बड़ी और महंगी कारों तक सीमित नहीं रहना होगा। कई कार कंपनियां अब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में भी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी लाने की तैयारी कर रही हैं। आने वाले समय में इस सेगमेंट में कई हाइब्रिड मॉडल देखने को मिल सकते हैं। इनमें कुछ मॉडल कन्फर्म हो चुके हैं, जबकि कुछ के बारे में अभी रिपोर्ट्स ही आई हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग हाइब्रिड गाड़ियों के बारे में।

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स हाइब्रिड

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कंपनी की खुद की स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पाने वाली पहली सब-4 मीटर एसयूवी बन सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस सिस्टम की टेस्टिंग कर रही है। इसमें नया 1.2-लीटर Z-Series 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक के साथ मिलकर काम कर सकता है। मौजूदा फ्रॉन्क्स में मिलने वाले माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के मुकाबले स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप एसयूवी को कुछ दूरी तक सिर्फ इलेक्ट्रिक पावर पर चलाया जा सकेगा। यह हाइब्रिड सिस्टम फ्रॉन्क्स के अगले अपडेट के साथ इंट्रोड्यूस किया जा सकता है।

किआ सॉनेट हाइब्रिड

किआ की नेक्स्ट जेनरेशन सॉनेट को भारत में 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नई सोनेट को कंपनी के नए K1 प्लेटफॉर्म पर रेडी किया जाएगा। हालांकि, इस एसयूवी से जुड़ा सबसे बड़ा अपडेट इसका हाइब्रिड पावरट्रेन हो सकता है। किआ ने कन्फर्म किया है कि वह भारत में सॉनेट के लिए HEV टेक्नोलॉजी लाने की सोच रही है। यह सिस्टम 2028 या 2029 तक शोकेस किया जा सकता है। अभी कंपनी ने इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर या बैटरी से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है। हाइब्रिड वर्जन न्यू जनरेशन सॉनेट के आने के बाद लाया जाएगा।

होंडा की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी

होंडा भी भारत के सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में वापसी करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह 2028 तक एक नई इंडिया-फोकस्ड कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करेगी। इसका मुकाबला टाटा नेक्सॉन, हुंडई वेन्यू, किआ सॉनेट और महिंद्रा XUV 3XO जैसी एसयूवी से होगा। होंडा ने अभी इसके पावरट्रेन की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, रिपोर्ट्स में पेट्रोल के साथ हाइब्रिड पावरट्रेन पर भी विचार किए जाने की बात सामने आई है। इस एसयूवी को खास तौर पर इंडियन मार्केट को ध्यान में रखकर डिवेलप किया जाएगा।

टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर हाइब्रिड

टोयोटा की छोटी एसयूवी टाइजर भी फ्यूचर में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोयोटा इसमें मारुति सुजुकी के आने वाले Z-Series बेस्ड स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम का इस्तेमाल कर सकती है। हालांकि, टोयोटा ने अभी हाइब्रिड टाइजर को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है। यह 2027 में लॉन्च हो सकती है।

(Main Image: Car Dekho)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़जल्द आ सकती हैं इन चार कंपनियों की कॉम्पैक्ट हाइब्रिड SUV, लिस्ट में मारुति भी