बजाज की डुअल-स्पोर्ट मोटरसाइकिल, मल्टीपल इंजन ऑप्शन मिलेंगे; साल के आखिर तक आने की उम्मीद
ब्राजील में डुअल-स्पोर्ट मार्केट का काफी क्रेज है। इसके एक बड़े हिस्से पर होंडा अपने NXR 160 और सहारा 300 मॉडलों के साथ कब्जा जमाए हुए है। वहीं, यामाहा का क्रॉसर 150 और लैंडर 250 मॉडलों के साथ दबदबा है।

बजाज ऑटो ग्लोबल मार्केट के लिए अपनी न्यू ऑफ-रोडिंग मोटरसाइकिल तैयार कर रही है। इसे लेकर मीडिया में कई बार खबरें भी आ चुकी हैं। वहीं, हाल ही में ब्राजीलियाई मीडिया के साथ हुए एक इंटरव्यू में बजाज के कार्यकारी निदेशक वाल्डिर फरेरा ने भी इस बात का संकेत दिया कि उनकी अपकमिंग डुअल-स्पोर्ट मोटरसाइकिल कई इंजन ऑप्शन में आ सकती है। उम्मीद है कि डु्अल-स्पोर्ट की पहली मोटरसाइकिल 2026 के आखिर से पहले लैटिन अमेरिका में आ जाएगी।
फरेरा ने इस बात का भी इशारा किया है कि यह सिर्फ एक मॉडल नहीं है, बल्कि कई मॉडलों की एक पूरी रेंज हो सकती है। अलग-अलग इंजन कैपेसिटी (डिस्प्लेसमेंट) के चलते कंपनी अलग-अलग इंजन और जरूरत वाले ग्राहकों तक पहुंच पाएगी। कंपनी के पास पहले से ही 150cc से 250cc एयर या ऑयल-कूल्ड और 200cc से 400cc लिक्विड-कूल्ड इंजनों के कई ऑप्शन मौजूद हैं। इसके अलावा, यह भी हो सकता है कि इन मॉडलों के लिए बिल्कुल नए इंजन डेवलप किए जाएं।
ब्राजील में डुअल-स्पोर्ट मार्केट का काफी क्रेज है। इसके एक बड़े हिस्से पर होंडा अपने NXR 160 और सहारा 300 मॉडलों के साथ कब्जा जमाए हुए है। वहीं, यामाहा का क्रॉसर 150 और लैंडर 250 मॉडलों के साथ दबदबा है। इसलिए, बजाज की यह मल्टी-मॉडल स्ट्रैटजी उसे एंट्री-लेवल ऑफ-रोड राइडिंग से लेकर लंबी दूरी की टूरिंग तक के सेगमेंट में पहुंचने में मदद करेगी। हालांकि, इंजन स्पेसिफिकेशन और दूसरी डिटेल अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन इससे पता चलता है कि नई रेंज में अलग-अलग कीमतों और परफॉरमेंस वाले कई ऑप्शन मिल सकते हैं।
भारत के लिए 200cc वाले मॉडल की अटकलें
भारतीय बाजार के लिए ऐसी अटकलें हैं कि पहली मोटरसाइकिल लगभग 200cc की हो सकती है। फिलहाल, इस सेगमेंट में हीरो Xpulse 210, कावासाकी KLX 230 और हाल ही में लॉन्च हुई होंडा XR300L जैसे पॉपुलर ऑफ-रोडिंग मोटरसाइकिलें मौजूद हैं। ये सभी आने वाली बजाज मोटरसाइकिल की कॉम्पटीटर्स हो सकती हैं। उम्मीद है कि बजाज की मोटरसाइकिल भी इनके जैसी ही परफॉरमेंस और कैपेबिलिटीज के साथा एंटीर करेंगी।

