7 सीटर सेगमेंट में मचेगा तहलका, आ रहीं ये शानदार MPV और SUV, लिस्ट में मारुति सुजुकी भी
साल 2027 के मिड तक मार्केट में एक से बढ़ कर एक धाकड़ इलेक्ट्रिक 7 सीटर कारों की एंट्री होने वाली है। नई 7 सीटर एमपीवी और एसयूवी को लॉन्च करने वाली कंपनियों में मारुति सुजुकी, एमजी और विनफास्ट शामिल हैं।

कार लवर्स के लिए आने वाले महीने बेहद एक्साइटिंग रहने वाले हैं। साल 2027 के मिड तक मार्केट में एक से बढ़ कर एक धाकड़ इलेक्ट्रिक 7 सीटर कारों की एंट्री होने वाली है। नई 7 सीटर एमपीवी और एसयूवी को लॉन्च करने वाली कंपनियों में मारुति सुजुकी, एमजी और विनफास्ट शामिल हैं। तो आइए फटाफट जान लेते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।






MG 520
520, JSW MG मोटर की अक्टूबर में लॉन्च होने वाली 7-सीटर SUV का कोडनेम है। यह चीन में SAIC-GM-Wuling जॉइंट वेंचर के Wuling Starlight 560 का ही नया वर्जन होगा। चीनी मॉडल की तरह, यह प्लग-इन हाइब्रिड और प्योर इलेक्ट्रिक वेरिएंट में उपलब्ध होगी। प्योर इलेक्ट्रिक वेरिएंट की CLTC के अनुसार रेंज 500 किलोमीटर तक की हो सकती है। इसकी सीधी टक्कर महिंद्रा XEV 9S से होगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Gloster
₹ 41.07 - 46.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector
₹ 11.99 - 19.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Astor
₹ 9.79 - 15.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
VinFast Limo Green
विनफास्ट लिमो ग्रीन एक 7-सीटर एमपीवी है। विनफास्ट ने अप्रैल में भारत में VF MPV 7 को लॉन्च किया था और आने वाले महीनों में लिमो ग्रीन को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारत में लॉन्च होने वाली विनफास्ट लिमो ग्रीन में 60.13 kWh का बैटरी पैक और एक इलेक्ट्रिक मोटर दिया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि कॉम्बिनेशन 204 बीएचपी की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा।
साथ ही यह बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर यह 450 किमी (एनईडीसी) की रेंज ऑफर करेगीा। यह एमपीवी फ्रंट वील पावर्ड होगा। इस इलेक्ट्रिक एमपीवी में तीन ड्राइविंग मोड्स - इको, कम्फर्ट और स्पोर्ट - उपलब्ध हैं। इसे 80 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर से सिर्फ 30 मिनट में 10 से 70 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा यह 11 किलोवाट एसी चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।
Maruti Suzuki YMC
मारुति सुजुकी अपनी इलेक्ट्रिक 7 सीटर YMC को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह eVitara इलेक्ट्रिक एसयूवी के प्लैटफॉर्म पर बेस्ड है। साथ ही इसमें ई विटारा वाले बैटरी पैक ऑप्शन भी मिलेंगे। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च टाइमलाइन के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। बीते कुछ दिनों से इसके टेस्ट म्यूल्स को सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा है। प्रोडक्शन रेडी YMC की लंबाई लगभग 4.5 मीटर होने की उम्मीद है।
Heartect-e प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होने के कारण, इस इलेक्ट्रिक MPV में फ्लैट फ्लोर और कंफर्टेबल केबिन होगा। YMC के इंटीरियर में सोफा जैसी सीट्स भी मिल सकती है। इसका इंटीरियर भी कई फीचर्स से लैस होगा। इसमें आपको एक बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, पावर और वेंटिलेटेड सीट्स देखने को मिल सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


