Toyota की बेस्ट सेलिंग SUV को खरीदने का सबसे शानदार मौका, इस महीने 2.65 लाख रुपये तक फायदा
टोयोटा की बेस्ट सेलिंग एसयूवी पर इस महीने 2.65 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें कैश डिस्काउंट के साथ और भी ऑफर शामिल हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

टोयोटा की एसयूवी खरीदने का मूड बना रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। मोटरऑक्टेन की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की पॉप्युलर और बेस्ट सेलिंग एसयूवी - Toyota Hyryder इस महीने 2.65 लाख रुपये तक की छूट के साथ मिल रही है। इसमें कैश डिस्काउंट के साथ और भी ऑफर शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह गुरुग्राम डीलरशिप बेस्ड डिस्काउंट है और MY26 हाइराइडर पर दिया जा रहा है। ऐसे में हो सकता है कि दूसरे डीलर इस मॉडल पर वही डील न दें। इसलिए अगर आप हाइराइडर खरीदने की सोच रहे हैं, तो छूट की जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।
जल्द आ सकता है हाइराइडर का अपडेट
रिपोर्ट के अनुसार टोयोटा जल्द ही इस मॉडल को अपडेट भी कर सकता है। अफवाहों की मानें, तो हाइराइडर में मारुति विक्टोरिस के कुछ फीचर ऑफर किए जा सकते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि नई हाइराइडर में अंडरबॉडी सीएनजी किट देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही, हाइराइडर में ADAS सूट भी शामिल किया जाएगा, जो अभी वाले मॉडल में मिसिंग है। फीचर्स में बदलाव के अलावा, टोयोटा हाइराइडर में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी देखने को मिलेंगे, जैसे कि मॉडिफाइड ग्रिल और बम्पर, हेडलाइट और टेललाइट का नया डिजाइन और नया कलर कॉम्बिनेशन।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Toyota Rumion
₹ 9.55 - 13.86 लाख
Toyota Belta
₹ 10 लाख से शुरू
Toyota Supra
₹ 85 - 95 लाख
Toyota Hilux
₹ 28.52 - 36 लाख
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
Toyota Land Cruiser
₹ 2.18 - 2.25 करोड़
कीमत में हो सकती है बढ़ोतरी
अपडेटेड हाइराइडर के इंजन में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। यानी, इसमें पहले वाले ही इंजन ऑप्शन मौजूद रहेंगे। अपडेटेड हाइराइडर की लॉन्चिंग 2026 के अंत तक होने की उम्मीद है। वेरिएंट के आधार पर इसकी कीमत में 50,000 रुपये से 80,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
लॉन्च होने वाली है 7-सीटर हाइराइडर
कंपनी जल्द ही अपनी हाइब्रिड हाइराइडर का 7 सीटर वर्जन ला सकता है। हाल ही में इस वीइकल के टेस्ट मॉडल को देखा गया था। इसका वीलबेस 5 सीटर मॉडल से काफी लंबा होगा और यह लंबाई में भी अधिक होगा। उम्मीद की जा रही है कि यह मॉडल 5 सीटर मॉडल जैसे पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन ऑप्शन्स के साथ लॉन्च होगा। इसका 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड, 101 हॉर्सपावर जेनरेट करता है। वहीं, इसका 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन 113 हॉर्सपावर ऑफर करता है।
नई फॉर्च्यूनर का भी इंतजार
नई हाइलक्स पर बेस्ड नेक्स्ट जेनरेशन फॉर्च्यूनर की भी जल्द मार्केट में एंट्री हो सकती है। इसे थाईलैंड में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। इसका फ्रंट फेसिया नया होगा। इसमें चौड़ी ग्रिल, स्लीकर हेडलाइट्स, नया बम्पर और एलईडी फॉग लैंप होंगे। पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप और नया बम्पर होगा। इसमें नए वील्स भी होंगे। इंजन ऑप्शन- 2.7 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (164 हॉर्सपावर और 245 एनएम टॉर्क) और 2.8 लीटर का टर्बो-डीजल इंजन (201 हॉर्सपावर और 500 एनएम टॉर्क) ही रह सकता है। स्टैंडर्ड डीजल इंजन जैसे आउटपुट वाला 48V माइल्ड हाइब्रिड इंजन भी ऑफर किया दा सकता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


