Hindi Newsऑटो न्यूज़Unhappy EV owner sets Electric Auto On Fire in Front of Bajaj Dealership, Video goes viral
खराब सर्विस से तंग आकर ई-रिक्शा में लगाई आग, सुनवाई के लिए रोती-बिलखती रही पत्नी; डीलर पर लगे कई गंभीर आरोप

खराब सर्विस से तंग आकर ई-रिक्शा में लगाई आग, सुनवाई के लिए रोती-बिलखती रही पत्नी; डीलर पर लगे कई गंभीर आरोप

संक्षेप:

एक नाराज ग्राहक ने बजाज के इलेक्ट्रिक ऑटो को शोरूम के सामने ही आग के हवाले कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ईवी मालिक ने डीलर पर खराब ईवी देने का आरोप लगाया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Jan 01, 2026 01:16 am ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजस्थान के जोधपुर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक नाराज ग्राहक ने बजाज के इलेक्ट्रिक ऑटो को शोरूम के सामने ही आग के हवाले कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच EV सेफ्टी और आफ्टर-सेल्स सर्विस को लेकर बहस छिड़ गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:आज आखिरी दिन... मारुति की इन 3 कारों को ₹2.40 लाख सस्ते में खरीदने का मौका

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Bajaj Chetak

Bajaj Chetak

₹ 1.07 - 1.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS iQube

TVS iQube

₹ 1.11 - 1.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 15.49 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 17.99 - 20.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

यह घटना जोधपुर के 5th बी रोड स्थित पीसी भंडारी बजाज डीलरशिप के सामने हुई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पहले इलेक्ट्रिक ऑटो की छत और विंडस्क्रीन पर पेट्रोल डालता है। इसके बाद वह सीट, हैंडल और अंदरूनी हिस्सों में भी पेट्रोल उड़ेल देता है। कुछ ही पलों में वह ऑटो में आग लगा देता है।

कुछ सेकेंड में ही बजाज RE E-TEC 9.0 इलेक्ट्रिक ऑटो आग की लपटों में घिर जाता है। आसपास मौजूद लोग दहशत में आ जाते हैं और सड़क पर चल रहे वाहन तुरंत दूरी बना लेते हैं। घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

वीडियो में एक महिला, जो संभवतः उस व्यक्ति की पत्नी है, आग देखकर चीखती-चिल्लाती नजर आती है। बाद में वह व्यक्ति को पकड़कर रोती हुई दिखाई देती है।

क्या है पूरा मामला?

इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान मोहन सोलंकी के रूप में हुई है। मोहन का आरोप है कि डीलरशिप ने उन्हें खराब इलेक्ट्रिक ऑटो बेचा था। उनका कहना है कि खरीद के बाद से ही बैटरी में दिक्कत आ रही थी और वाहन की रेंज उम्मीद से काफी कम मिल रही थी।

मोहन ने बताया कि उन्होंने कई बार सर्विस सेंटर में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। कुछ दिन पहले तो उन्हें ऑटो को टो करके सर्विस सेंटर तक ले जाना पड़ा, फिर भी परेशानी पूरी तरह खत्म नहीं हुई।

लगातार अनसुनी और कथित लापरवाही से परेशान होकर मोहन गुस्से में आ गए और उन्होंने डीलरशिप के सामने ही यह खतरनाक कदम उठा लिया। माना जा रहा है कि वह इससे अपनी समस्या पर सबका ध्यान खींचना चाहते थे।

डीलरशिप का जवाब

इस पूरे मामले पर बजाज डीलरशिप ने आरोपों से इनकार किया है। डीलरशिप मालिक हरीश भंडारी ने मीडिया को बताया कि वाहन की पूरी जांच की गई थी और उसमें कोई तकनीकी खराबी नहीं पाई गई। उनका कहना है कि ग्राहक बिना किसी ठोस तकनीकी वजह के वाहन का पूरा रिप्लेसमेंट मांग रहा था, जिसे स्वीकार करना संभव नहीं था।

यह घटना इतनी खतरनाक क्यों थी?

यह कोई आम वाहन नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक ऑटो था। इसमें 8.9 kWh की लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी लगी होती है। अगर आग बैटरी पैक तक पहुंच जाती, तो हालात बेहद गंभीर हो सकते थे।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ग्राहक के आरोप कितने सही हैं? (c- cartoq &@gharkekalesh)

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।