323Km रेंज, 2 फुल HD कैमरा, 8 लाख KM की वारंटी; इस ई-मोटरसाइकिल का 4850Km का आर्मी टेस्ट शुरू

लाइव हिन्दुस्तान
share

यह इस परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कैपेसिटी और एंडुरेंस यानी टिकाऊपन को साबित करने वाला एक जरूरी परफॉर्मेंस होगा। इस यात्रा को नई दिल्ली के मानेकशा ऑडिटोरियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Ultraviolette X47 Gets Tough Test with 4850km Army Expedition
इस ई-मोटरसाइकिल का 4850Km का आर्मी टेस्ट शुरू

भारतीय बाजार की दमदार इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में एक नाम अल्ट्रावायलेट (Ultraviolette) का भी है। अपने दमदार पावर और शानदार रेंज की वजह से ये कई लोगों तक अपनी पहुंच बना चुकी है। अब अल्ट्रावायलेट X47 ने भारतीय सेना के साथ 4850 Km की हिमालयन यात्रा शुरू कर दी है। इस यात्रा में इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को आम सड़कों पर होने वाले एडवेंचर के मुकाबले कहीं ज्यादा मुश्किल हालात से गुजरना होगा। 40 दिन की यह यात्रा हिमालय रीजन, गंगा के मैदानी इलाकों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों से होते हुए अरुणाचल प्रदेश के वालोंग में खत्म होगी।

ऐसा लगता है कि यह इस परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कैपेसिटी और एंडुरेंस यानी टिकाऊपन को साबित करने वाला एक जरूरी परफॉर्मेंस होगा। इस यात्रा को नई दिल्ली के मानेकशा ऑडिटोरियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह यात्रा इस बाइक की कैपेसिटी की परीक्षा के साथ-साथ शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का भी एक जरिया है।

इस दौरान अल्ट्रावायलेट X47 को एक महीने से ज्यादा समय तक लंबी दूरी तय करनी होगी, बदलते रास्तों और बिल्कुल अलग-अलग तरह के मौसम का सामना करना होगा। कुल मिलाकर इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए ये एक अग्निपरीक्षा होने वाली है। X47 को देश के अलग-अलग हिस्सों में लंबे हाईवे सफर, ऊंचाई में बदलाव, ऊबड़-खाबड़ रास्तों और मुश्किल इलाकों से गुजरना होगा। अल्ट्रावायलेट इस प्रोग्राम को मोटरसाइकिल और राइडर, दोनों के लिए कैपेसिटी और एंडुरेंस की टेस्टिंग को दिखाती है। इसका मकसद लगातार परफॉर्मेंस को परखना है।

अल्ट्रावायलेट X47 की रेंज
अल्ट्रावायलेट X47 दो अलग रेंज वैरिएंट में आती है, जिसमें 211Km और 323Km की रेंज शामिल है। इसकी टॉप स्पीड 145Km/h तक है। इसमें दो फुल HD कैमरा मिलते हैं। इन कैमरा को फ्रंट और रियर में फिक्स किया गया है, जो राइडिंग के दौरान के सभी मोमेंट को कैप्चर करता है। ये एक वाइड एंगल कैमरा है, जो 120 डिग्री तक के फुटेज कैप्चर करता है। इसमें 256GB का स्टोरेज मिलता है। इसमें ग्लाइड, कॉम्बैट और बैलिस्टिक जैसे राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स भी दिए हैं।

8 साल की स्टैंडर्ड वारंटी
इसमें 10.3 kWh तक का बड़ा बैटरी पैक मिलता है, जिस पर 8 साल या स्टैंडर्ड तौर पर 8,00,000 Km की टॉप-टियर यूवी केयर मैक्स वारंटी मिलती है। ये किसी भी इलेक्ट्रिक व्हीकल पर मिलने वाली सबसे ज्यादा वारंटी भी है। इसकी डिलीवरी पहले ही शुरू हो चुकी है। भारत में इसकी मौजूदगी तेजी से बढ़ रही है। अल्ट्रावायलेट की योजना 2026 के आखिर तक भारत के 100 से ज्यादा शहरों तक पहुंचने की है। साथ ही, कंपनी अपने फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क का भी विस्तार कर रही है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़इस ई-मोटरसाइकिल का आर्मी टेस्ट शुरू, 4850Km के मुश्किल रास्तों पर दौड़ेगी