Hindi Newsऑटो न्यूज़Ultraviolette X-47 Crossover Deliveries Commence in India, check all details
24 घंटे में 3,000 बुकिंग पाने वाली इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू, 323Km की रेंज और रडार टेक्नोलॉजी से लैस

24 घंटे में 3,000 बुकिंग पाने वाली इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू, 323Km की रेंज और रडार टेक्नोलॉजी से लैस

संक्षेप: भारत में अल्ट्रावॉयलेट X-47 क्रॉसओवर की डिलीवरी शुरू हो गई है। इसकी कीमत 2.49 लाख रुपये से शुरू होती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Wed, 22 Oct 2025 05:29 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अब तक की सबसे एडवांस और दमदार इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अल्ट्रॉवायलेट X-47 क्रॉसओवर (Ultraviolette X-47 Crossover) की डिलीवरी शुरू हो गई है। सितंबर में लॉन्च होने के तुरंत बाद इस बाइक ने धूम मचा दी थी, ये अब सड़कों पर दिखने लगी है। इसकी डिमांड ऐसी थी कि कंपनी को लॉन्च के सिर्फ 24 घंटों के अंदर 3000 से ज्यादा बुकिंग मिली थी। यह सिर्फ एक इलेक्ट्रिक बाइक नहीं, बल्कि फ्यूचर टेक्नोलॉजी से लैस एक 'क्रॉसओवर' मशीन है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:30 दिन में इस कंपनी ने बेच डालीं 1 लाख से ज्यादा कार; ये मारुति या हुंडई नहीं

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
iVOOMi Energy Jeet X

iVOOMi Energy Jeet X

₹ 84,999 - 1.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ola Electric S1 X 3 Gen

Ola Electric S1 X 3 Gen

₹ 94,999 - 1.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ola Electric S1 Air

Ola Electric S1 Air

₹ 89,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ampere Nexus

Ampere Nexus

₹ 1.2 - 1.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Stella Automobili Buzz

Stella Automobili Buzz

₹ 95,000

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tunwal Roma S

Tunwal Roma S

₹ 95,000

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

X-47 क्यों है इतनी खास?

इसमें 323Km की रेंज और रडार टेक्नोलॉजी मिलती है। अल्ट्रावायलेट एक्स-47 क्रॉसओवर (Ultraviolette X-47 Crossover) अपनी परफॉर्मेंस और फीचर्स के कारण बाजार में मौजूद किसी भी पेट्रोल या इलेक्ट्रिक बाइक से अलग है।

1- रेंज और परफॉर्मेंस

X-47 के बड़े वैरिएंट (Recon और Recon +) में 10.7 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो एशिया के सबसे बड़े बैटरी पैक में से एक है। यह बाइक सिंगल चार्ज में 323 किलोमीटर (IDC रेंज) तक की जबरदस्त रेंज देती है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 40 हॉर्स पावर (hp) की पावर और 610 Nm का व्हील टॉर्क जेनरेट करता है।

स्पीड का बादशाह

यह बाइक सिर्फ 8.1 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 145 किमी/घंटा तक सीमित है।

2- भारत की पहली 'रडार वाली' बाइक (ADAS)

X-47 की सबसे बड़ी और गेम-चेंजिंग खासियत इसका UV Hypersense नाम की रडार-बेस्ड ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) है, जो इस सेगमेंट में पहली बार दिया गया है। यह सिस्टम 150-डिग्री सामने और पीछे से आने वाले ट्रैफिक के लिए 200 मीटर तक की ट्रैकिंग डिस्टेंस प्रदान करता है।

सेफ्टी फीचर्स

इसमें रियर कॉलिजन वार्निंग (पीछे से टक्कर की चेतावनी), लेन चेंज असिस्ट और ओवरटेक अलर्ट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह टेक्नोलॉजी एक तरह से राइडर की 6-सेंस (Sixth Sense) की तरह काम करती है, जो सुरक्षा को एक नए स्तर पर ले जाती है। सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल-चैनल ABS, चार-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल और 9-लेवल रीजेन (Regen) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

वैरिएंट और कीमत

यह इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर 4 प्रमुख वैरिएंट में उपलब्ध है।

वैरिएंट (Variants)बैटरी पैक (Battery Pack)कीमत (एक्स-शोरूम)
X-47 Original7.1 kWh₹2.49 लाख
X-47 Original +7.1 kWh₹2.99 लाख
X-47 Recon10.3 kWh₹3.49 लाख
X-47 Recon +10.3 kWh₹3.99 लाख

नोट:- 'ओरिजिनल' वैरिएंट में 7.1 kWh का बैटरी पैक है, जबकि 'रिकॉन' वैरिएंट बड़े 10.3 kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जो ज़्यादा रेंज देता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।