कमाल का इलेक्ट्रिक स्कूटर, टेस्ट में 150cc की बाइक्स को भी हराया, टॉप स्पीड भी धाकड़
अल्ट्रावॉयलेट (Ultraviolet) अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने करीब 15 महीने पहले इस स्कूटर को अनवील किया था। अब कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि इसकी डिलिवरी शुरू होने वाली है।

नया स्कूटर लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन वेट कर लीजिए। अल्ट्रावॉयलेट (Ultraviolet) अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने करीब 15 महीने पहले इस स्कूटर को अनवील किया था। अब कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि इसकी डिलिवरी साल 2027 की पहली तिमाही में शुरू होगी। ज्यादा उम्मीद है कि कंपनी जनवरी 2027 में ही इसे ग्राहकों को डिलिवर करना शुरू देगी। यह स्कूटर काफी पावरफुल है। कई अलग-अलग टेस्ट में इसमें 150 - 200 सीसी के मोटरसाइकिल को भी पछाड़ा है। कंपनी पहले इस स्कूटर इस साल की पहली तिमाही में लॉन्च करने वाली थी। फिर कहा गया कि यह 2026 की दूसरी तिमाही में लॉन्च होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। कंपनी ने इस बारे में कहा कि डिलिवरी शुरू करने में देरी के पीछे की वजह कुछ टेक्निकल चैलेंज और कंपनी की परफॉर्मेंस में कोई समझौता न करने की कमिटमेंट है। आइए जानते हैं इस स्कूटर के फीचर्स के बारे में।
स्कूटर के शेप में पैकेजिंग से जुड़ी कई दिक्कतों का करना पड़ा सामना
शुरुआत में कंपनी की प्लानिंग थी कि वह इस स्कूटर में F77 और X-47 के ट्राइड ऐंड टेस्टेड पावरट्रेन प्लेटफॉर्म का यूज करेगी। हालांकि, कंपनी को स्कूटर के शेप में पैकेजिंग से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्पेस और टेंप्रेचर से जुड़ी समस्याओं के चलते कंपनी के सामने दो ऑप्श थे- या तो वादा किए गए 30 लीटर के बूट स्पेस में भारी कटौती करना या लॉन्च के समय बताए गए 15 किलोवाट के आंकड़े को घटाकर 10 किलोवाट करना।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Ultraviolette Tesseract
₹ 1.2 लाख
Ultraviolette F99
₹ 8 लाख से शुरू
Ultraviolette Shockwave
₹ 1.75 लाख
Ultraviolette F77 SuperStreet
₹ 2.99 - 3.99 लाख
Ultraviolette X47 Crossover
₹ 2.49 - 4.49 लाख
150-200 सीसी की बाइकों को भी पछाड़ा
कंपनी का कहना है कि यह स्कूटर 125 किमी प्रति घंटे की मैक्सिमम स्पीड तक जा सकता है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह स्कूटर ड्रैग रेस में लोकली मैन्युफैक्चर्ड सभी स्कूटर्स (पेट्रोल और इलेक्ट्रिक) को आसानी से हरा देता है। टेसेरैक्ट ने पीछे एक पैसेंजर के साथ भी ऐसा ही किया परफॉर्मेंस दिखाया और एक अलग रेस में इसने कई 150-200 सीसी की बाइकों को भी पछाड़ा। ऐसा लगता है कि यह आराम से सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला भारतीय स्कूटर होगा।
Ultraviolette X-47 का एक नया और अफोर्डेबल बेस वेरिएंट लॉन्च
अल्ट्रावॉयलेट (Ultraviolette) ने इंडियन मार्केट में अपनी पॉप्युलर इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर मोटरसाइकिल- Ultraviolette X-47 का एक नया और अफोर्डेबल बेस वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस नए एंट्री-लेवल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.49 लाख रुपये है। इस प्राइस के साथ यह पूरी X-47 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल बन गया है। भारतीय ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए कंपनी का यह फैसला काफी बड़ा माना जा रहा है। यह मोटरसाइकिल महज 2.8 सेकंड में 0 से 60 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 145 kmph है। फुल चार्ज पर यह बाइक 211 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


