इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का सबसे शानदार मौका, मिलेगा 30 हजार रुपये तक का कैशबैक
अल्ट्रावॉयलेट ने ग्राहकों के लिए 'Kill The Bill Programme' लॉन्च किया है। इसमें ग्राहकों को 30 हजार रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। ऐसे में अगर आप पेट्रोल बाइक से इलेक्ट्रिक टू-वीलर पर स्विच करना चाहते हैं, तो अब देर न करें।

पेट्रोल बाइक से इलेक्ट्रिक टू-वीलर पर स्विच करना चाहते हैं, तो अब देर न करें। Ultraviolette इंडियन बायर्स के लिए तगड़ा ऑफर लाया है। इस ऑफर के तहत आपको पेट्रोल बाइक से इलेक्ट्रिक पर शिफ्ट होने पर तगड़ा फायदा होने वाला है। अल्ट्रावॉयलेट ने ग्राहकों के लिए 'Kill The Bill Programme' लॉन्च किया है। इसमें कंपनी Ultraviolette F77 और Ultraviolette X-47 खरीदने वाले ग्राहकों को 30 हजार रुपये तक का कैशबैक दे रही है।
इस आधार पर तय होगा कैशबैक का अमाउंट
इस प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को मिलने वाला कैशबैक इस बात पर निर्भर करेगा कि उन्होंने पिछले दो साल में अपने पेट्रोल से चलने वाले टू-वीलर को कितना चलाया है। कंपनी के मुताबिक, अगर किसी राइडर ने पिछले दो साल में अपनी पेट्रोल बाइक से 60,000 किलोमीटर की दूरी तय की है, तो वह अल्ट्रावॉयलेट F77 या अल्ट्रावॉयलेट X-47 खरीदने पर 24,000 रुपये तक का कैशबैक हासिल कर सकते हैं। इस प्रोग्राम के तहत मैक्सिमम कैशबैक 30,000 रुपये तक का है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Ultraviolette F99
₹ 8 लाख से शुरू
Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख
Royal Enfield Classic 350
₹ 1.85 - 2.21 लाख
Honda SP 125
₹ 88,528 - 96,116
Royal Enfield Bullet 350
₹ 1.64 - 2.08 लाख
Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.38 - 1.7 लाख
ग्राहकों को लॉन्ग-टर्म सेविंग का फायदा
अल्ट्रावॉयलेट का कहना है कि यह प्रोग्राम इलेक्ट्रिक वाहनों से होने वाली लॉन्ग-टर्म सेविंग्स को सामने लाने के लिए शुरू किया गया है। कंपनी का दावा है कि जो ग्राहक पेट्रोल बाइक छोड़कर अल्ट्रावायलेट F77 या अल्ट्रावायलेट X-47 पर स्विच करते हैं, वे केवल फ्यूल खर्च में ही हर महीने करीब 3 हजार रुपये से 5 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं। देशभर में पेट्रोल की ऊंची कीमतों को देखते हुए कंपनी का मानना है कि कम रनिंग कॉस्ट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल खरीदने की एक बड़ी वजह बन सकती है। इसी सोच के साथ अल्ट्रावॉयलेट ग्राहकों को पेट्रोल से इलेक्ट्रिक की ओर आने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
जल्द आएगा कंपनी का स्कूटर
अल्ट्रावॉयलेट F77 फिलहाल कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है और इसे कई वेरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। वहीं, कंपनी ने हाल ही में अपने प्रोडक्ट लाइनअप को बढ़ाते हुए नई अल्ट्रावायलेट X-47 क्रॉसओवर की भी एंट्री कराई है, जिसे उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो एक मल्टीयूज और प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल चाहते हैं। अल्ट्रावॉयलेट लगातार भारत में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है। कंपनी नए एक्सपीरियंस सेंटर खोलने, चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करने और नए प्रोडक्ट लॉन्च करने पर तेजी से काम कर रही है।
अल्ट्रावॉयलेट F77 और X-47 के अलावा कंपनी जल्द ही इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में भी कदम रखने की तैयारी कर रही है। कंपनी का अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘अल्ट्रावॉयलेट टेसरैक्ट’ जनवरी 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है। ऐसे में आने वाले समय में अल्ट्रावॉयलेट भारतीय इलेक्ट्रिक टू-वीलर मार्केट में अपनी पकड़ को और मजबूत कर सकेगा।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


