इस कंपनी की बाइक और स्कूटर को मई में 5 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा, बिक्री में बनी नंबर-1
भारतीय ग्राहकों के बीच हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की टू-व्हीलर को खूब पसंद किया जाता रहा है। एक बार फिर कंपनी ने बीते महीने यानी मई, 2026 में कुल 5,36,784 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री कर डाली।

भारतीय ग्राहकों के बीच हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की टू-व्हीलर को हमेशा से खूब पसंद किया जाता रहा है। एक बार फिर इसे सही साबित करते हुए हीरो मोटोकॉर्प ने डॉमेस्टिक मार्केटमें बीते महीने यानी मई, 2026 में कुल 5,36,784 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री कर डाली। इस दौरान सालाना आधार पर हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में 9.77 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 4,88,997 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान दूसरी सबसे ज्यादा टू-व्हीलर की बिक्री करने वाली कंपनियां के आंकड़ों के बारे में विस्तार से।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Royal Enfield Constellation
₹ 3.5 लाख से शुरू
Royal Enfield Meteor 350
₹ 1.96 - 2.19 लाख
Royal Enfield Shotgun 650
₹ 3.94 - 4.09 लाख
Royal Enfield Bear 650
₹ 3.39 - 3.59 लाख
Royal Enfield Himalayan 750
₹ 4.5 लाख से शुरू
Royal Enfield Guerrilla 450
₹ 2.49 - 2.72 लाख
24% बढ़ गई टीवीएस की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा रही। होंडा ने इस दौरान 10.15 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 4,59,611 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस रही। टीवीएस ने इस दौरान 24.34 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,84,565 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में बजाज रही। बजाज ने इस दौरान 9.46 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,09,528 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की।
छठे नंबर पर रही रॉयल एनफील्ड
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर सुजुकी रही। सुजुकी ने इस दौरान 2.09 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,10,028 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। इसके अलावा, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड रही। रॉयल एनफील्ड ने इस दौरान 24.13 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 94,115 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। इस तरह मई, 2026 में इन सभी कंपनियों ने मिलकर कुल 17,94,631 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की।
क्या है हीरो मोटोकॉर्प की प्लानिंग
हीरो मोटोकॉर्प आने वाले समय में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए 'फ्लैक्स-फ्यूल' टेक्नोलॉजी पर बहुत बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। कंपनी का प्लान अपनी सबसे पॉपुलर और बजट-फ्रेंडली मोटरसाइकिलों को फ्लैक्स-फ्यूल इंजन के साथ अपडेट करने का है। यह 20 से लेकर 85 पर्सेंट तक के एथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल (E85) पर आसानी से चल सकेंगी। कंपनी ने हाल में ही अपनी आइकॉनिक 'स्प्लेंडर प्लस' के फ्लैक्स-फ्यूल मॉडल को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 82,810 रुपये तय किया है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


