Hindi Newsऑटो न्यूज़two wheeler Retail Sales Nov 2025 Hero, Honda, TVS, Bajaj, Royal Enfield, Suzuki, check details
होंडा का सपना चकनाचूर! इस कंपनी ने पलटा पूरा गेम, कब्जा की बादशाह की गद्दी; तीसरे नंबर पर TVS

होंडा का सपना चकनाचूर! इस कंपनी ने पलटा पूरा गेम, कब्जा की बादशाह की गद्दी; तीसरे नंबर पर TVS

संक्षेप:

नवंबर 2025 की 2-व्हीलर रिटेल सेल्स सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक टू-व्हीलर की सेल में हीरो नंबर-1 बन गई। वहीं, होंडा ने बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज की। आइए जानते हैं कि किस कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा?

Dec 11, 2025 07:02 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत के दोपहिया वाहन बाजार ने नवंबर 2025 में पिछले महीने की तुलना में काफी धीमी रफ्तार दिखाई। FADA (Federation of Automobile Dealers Associations) द्वारा जारी रिपोर्ट बताती है कि इस बार दोपहिया सेगमेंट ने YoY (Year-on-Year) और MoM (Month-on-Month) दोनों स्तरों पर गिरावट दर्ज की है। अक्टूबर 2025 में रिकॉर्डतोड़ बिक्री के बाद नवंबर का महीना उम्मीद से कमजोर रहा। आइए जरा विस्तार से टू-व्हीलर्स की सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति के इन 6 मॉडल ने लूट लिया मार्केट, देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनीं

नवंबर 2025: सेल्स में आई बड़ी गिरावट

नवंबर 2025 की सेल्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जी हां, क्योंकि कुल बिक्री 25,46,184 यूनिट पर ठप हो गई। ये 3.10% (नवंबर 2024 की 26,27,617 यूनिट की तुलना में) की YoY गिरावट थी। वहीं, 19.16% की (अक्टूबर 2025 की 31,49,846 यूनिट की तुलना में) MoM गिरावट भी दर्ज की गई। हालांकि, अप्रैल–नवंबर 2025 तक की कुल बिक्री में 9.62% की बढ़त दर्ज हुई है, जो उद्योग के लिए राहत की बात है।

1- हीरो ने हासिल की टॉप पोजिशन

हीरो ने मार्केट में टॉप पोजिशन हासिल की और इसकी सेल्स 8,86,002 यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल 9,17,174 यूनिट थी। इसका मार्केट शेयर 34.80% तक पहुंच गया, जो इसकी सेल में हल्की गिरावट को दर्शाती है।

2- होंडा के EV मॉडल्स की बिक्री घटी

होंडा के EV मॉडल्स की बिक्री घटी, जिसके चलते कंपनी की सेल्स 6,06,284 यूनिट पर ठप हो गई, जो पिछले साल के इसी समय अवधि में बेची गई 6,57,115 यूनिट की तुलना में काफी कम है। अभी इसका मार्केट शेयर 23.81% है।

3- TVS मोटर की मजबूत ग्रोथ

TVS मोटर की सेल्स 4,45,617 यूनिट्स रही, जो पिछले साल इस टाइम पीरियड में बेची गई 4,23,078 यूनिट की तुलना में काफी कम है। इसका मार्केट शेयर 17.50% तक पहुंच गया है। अपाचे RTX 300 की डिलीवरी शुरू होने और रॉनिन एगोंडा (Ronin Agonda) की चर्चा ने TVS को मजबूत बढ़त दिलाई।

बजाज ऑटो की बिक्री में गिरावट

पिछले महीने बजाज ऑटो की सेल्स 2,58,585 यूनिट्स पर सिमट गई, जो पिछले साल इस टाइम पीरियड में बेची गई 3,05,253 यूनिट की तुलना में काफी कम है। नई N160 सीरीज और आने वाली इलेक्ट्रिक बाइक से कंपनी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है।

5- रॉयल एनफील्ड की दमदार ग्रोथ

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की बिक्री में दमदार ग्रोथ देखने को मिली। कंपनी की सेल 1,15,353 यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल 96,302 यूनिट की तुलना में काफी ज्यादा है। RE लगातार अपनी क्लासिक और एडवेंचर बाइक लाइनअप से बाज़ार में मजबूत प्रदर्शन कर रही है।

6- सुजुकी की बिक्री में स्थिर और मजबूत बढ़त

सुजुकी की बिक्री में स्थिर और मजबूत बढ़त देखने को मिली। इसकी सेल्स 1,04,638 यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल इस समय अवधि में 92,548 यूनिट पर ठप हो गई थी।

ये भी पढ़ें:मारुति के इन 6 मॉडल ने लूट लिया मार्केट, देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनीं


7- यामाहा की सेल्स में हल्की बढ़त

यामाहा की सेल्स में हल्की बढ़त देखने को मिली। इसकी सेल्स 70,929 यूनिट (पिछले साल 68,574 यूनिट) तक पहुंच गई। स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में यामाहा (Yamaha) की स्थिर पकड़ बनी हुई है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।