लॉन्च हुआ टीवीएस राइडर का 'सुपर स्क्वाड एडिशन', कीमत ₹95,320; जानिए खासियत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टीवीएस ने मार्वल  के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए अपनी पॉपुलर बाइक राइडर 125 का नया 'सुपर स्क्वाड एडिशन' लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 95,320 रुपये रखी गई है।

tvs raider doctor doom edition launched at rs 95320 check details
टीवीएस राइडर 125 सुपर स्क्वाड एडिशन लॉन्च
TVS Raider
केवल
1,200/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी पॉपुलर बाइक राइडर 125 का नया 'सुपर स्क्वाड एडिशन' लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 95,320 रुपये रखी है। इस बार कंपनी ने इसे मार्वल के मशहूर कैरेक्टर डॉक्टर डूम (Doctor Doom) की थीम पर तैयार किया है। इससे पहले टीवीएस आयरन मैन, ब्लैक पैंथर्स, डेडपूल और वॉल्वराइन जैसे किरदारों से इंस्पायर्ड मॉडल भी ला चुकी है। इस खास सुपर स्क्वाड रेंज को कंपनी युवा बाइक राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार कर रही है, ताकि वे अपनी पसंद के मार्वल कैरेक्टर के हिसाब से बाइक चुन सकें। आइए जानते हैं बाइक की पूरी डिटेल्स को विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Hero  Xtreme 125R
₹ 91,500 - 1.08 लाख
EMI केवल1,200/ माह
अपनी EMI जानें
TVS iQube
₹ 1.15 - 1.71 लाख
EMI केवल1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Okaya EV Ferrato Disruptor
₹ 1.55 लाख
EMI केवल2,100/ माह
अपनी EMI जानें
Ather Energy 450X
₹ 1.55 - 1.9 लाख
EMI केवल2,100/ माह
अपनी EMI जानें
Hero XPulse 200 4V
₹ 1.4 - 1.55 लाख
EMI केवल1,900/ माह
अपनी EMI जानें
Ather Energy 450S
₹ 84,341 - 1.53 लाख
EMI केवल1,200/ माह
अपनी EMI जानें

कुछ ऐसी दिखेगी बाइक

अगर इसके लुक और डिजाइन की बात करें तो टीवीएस राइडर डॉक्टर डूम एडिशन में बहुत ही खास 'स्पेक्ट्रल ग्रीन' कलर थीम दी गई है। इसमें आपको हरे रंग के अलग-अलग शेड्स जैसे डार्क ग्रीन, लाइट ग्रीन और फ्लोरोसेंट ग्रीन का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। बाइक पर की गई स्ट्रिपिंग और उस पर सफेद रंग के हाइलाइट्स इसके स्पोर्टी लुक को और बढ़ा देते हैं। इसके अलावा बाइक के फ्यूल टैंक की दोनों तरफ डॉक्टर डूम का आइकॉनिक मास्क वाला चेहरा बना हुआ है, जो सड़क पर चलते समय लोगों का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींचता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
TVS Raider

TVS Raider

₹ 82,860 - 98,550

EMI केवल1,100/ माह
अपनी EMI जानें
Bajaj Pulsar NS 125

Bajaj Pulsar NS 125

₹ 92,182 - 98,400

EMI केवल1,300/ माह
अपनी EMI जानें
Yamaha FZ-FI V3

Yamaha FZ-FI V3

₹ 1.08 लाख

EMI केवल1,500/ माह
अपनी EMI जानें
Hero Xtreme 160R

Hero Xtreme 160R

₹ 1.05 लाख

EMI केवल1,400/ माह
अपनी EMI जानें
Bajaj Pulsar N125

Bajaj Pulsar N125

₹ 94,707 - 98,707

EMI केवल1,300/ माह
अपनी EMI जानें

फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज

टीवीएस ने इस खास एडिशन की पहली झलक 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दिखाई थी। थिएटर में फिल्म खत्म होने के बाद पोस्ट-क्रेडिट सीक्वेंस में इसका टीजर दिखाया गया था। मार्वल की फिल्मों की तरह ही ऐसा टीजर दिखाना फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज था। कंपनी का मुख्य मकसद इस तरह के अनोखे कलर और ग्राफिक्स के जरिए युवाओं से सीधे जुड़ना है। यह नया कलर थीम बाइक को एक अलग पहचान देता है, जिससे रोजमर्रा की ड्राइविंग और भी मजेदार और स्टाइलिश बन जाती है।

फीचर्स भी हैं शानदार

फीचर्स के मामले में यह नया एडिशन बेहद एडवांस्ड है। इसमें रिवर्स मल्टीकलर एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 85 से भी ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें आपको टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, लो फ्यूल अलर्ट, कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। राइडर वॉइस कमांड के जरिए भी कई फंक्शन इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, बाइक में iGO असिस्ट तकनीक दी गई है, जो पिकअप को और बेहतर बनाती है। ट्रैफिक में आसानी से चलने के लिए ग्लाइड थ्रू ट्रैफिक (GTT) और साइलेंट स्टार्ट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

दमदार है बाइक का पावरट्रेन

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 124.8cc का एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 11.38bhp की पावर और 11.2Nm का टॉर्क देता है। iGO असिस्ट तकनीक की मदद से इसका टॉर्क बढ़कर 11.75Nm हो जाता है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यह महज 5.8 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। सुरक्षा के लिए फ्रंट में 240 mm का डिस्क ब्रेक, सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (SBT) और इंजन कट-ऑफ के साथ साइड स्टैंड इंडिकेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़लॉन्च हुआ टीवीएस राइडर का 'सुपर स्क्वाड एडिशन', कीमत ₹95,320; जानिए खासियत