स्प्लेंडर, पल्सर, शाइन को छोड़ 19 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीद ली ये बाइक; 5 साल पहले हुई थी लॉन्च

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

अपने लॉन्च 5 साल पूरे होने से कुछ महीने पहले ही इस मोटरसाइकिल ने 1.9 मिलियन यानी 19 लाख यूनिट की सेल्स के आंकड़े को पार कर लिया है। दरअसल, मार्च 2026 के आखिर तक इसकी कुल घरेलू और निर्यात बिक्री 19,07,277 यूनिट के आंकड़े को पार कर गई है।

स्प्लेंडर, पल्सर, शाइन को छोड़ 19 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीद ली ये बाइक; 5 साल पहले हुई थी लॉन्च

TVS मोटर कंपनी की मोटरसाइकिल रेडर 125 ने एक नई उपलब्धि को हासिल कर लिया है। कंपनी ने ये बाइक 16 सितंबर, 2021 को भारत में लॉन्च की थी। अपने लॉन्च 5 साल पूरे होने से कुछ महीने पहले ही इस मोटरसाइकिल ने 1.9 मिलियन यानी 19 लाख यूनिट की सेल्स के आंकड़े को पार कर लिया है। दरअसल, मार्च 2026 के आखिर तक इसकी कुल घरेलू और निर्यात बिक्री 19,07,277 यूनिट के आंकड़े को पार कर गई है। इसमें 1.62 मिलियन घरेलू थोक बिक्री और 286,008 यूनिट का निर्यात शामिल है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

टीवीएस की पहली 125cc मोटरसाइकिल की यह सफलता इस बात का प्रमाण भी है कि कंपनी ने 125cc स्पोर्टी कम्यूटर बाइक सेगमेंट में ठीक उसी समय एंट्र की जब भारत में इस सेगमेंट की पॉपुलैरिटी बढ़ रही थी। घरेलू बाजार में, फाइनेंशियल ईयर 2022 में लॉन्च होने से लेकर मार्च 2026 तक रेडर 125 (1.62 मिलियन यूनिट) ने कंपनी की कुल 5.27 मिलियन मोटरसाइकिलों की बिक्री में 31% का योगदान दिया है। इसी 5 साल की अवधि के दौरान अपाचे सीरीज की बाइकों की 2.07 मिलियन यूनिट बिकी हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
TVS Raider

TVS Raider

₹ 82,860 - 98,550

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero  Xtreme 125R

Hero Xtreme 125R

₹ 89,300 - 1.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Bajaj Pulsar NS 125

Bajaj Pulsar NS 125

₹ 92,182 - 98,400

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha FZ-FI V3

Yamaha FZ-FI V3

₹ 1.08 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Xtreme 160R

Hero Xtreme 160R

₹ 1.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Bajaj Pulsar N125

Bajaj Pulsar N125

₹ 94,707 - 98,707

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS रेडर 125 की भारत में सेल्स
फेसियलयूनिटग्रोथ % YoY
FY202276,742-
FY2023239,388212%
FY2024478,443100%
FY2025399,819-16%
FY2026426,8776.76%
टोटल16,21,269
डेटा: सियाम

पिछले 5 फाइनेंशियल ईयर में मोटरसाइकिल इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में TVS रेडर की रैंकिंग FY2023 के 9वें स्थान से बढ़कर FY2026 में 6वें स्थान पर पहुंच गई है। रेडर के लिए अब तक का सबसे अच्छा फाइनेंशियल ईयर FY2024 रहा, जब इसकी 478,443 यूनिट्स बिकीं, जो FY2023 की 239,388 यूनिट्स के मुकाबले 100% ज्यादा थीं। इस दौरान कंपनी की कुल 1.22 मिलियन बाइक बिक्री में इसका हिस्सा 39% रहा। FY2024 में रेडर 125 को कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी।

TVS रेडर 125 का एक्सपोर्ट
फेसियलयूनिटग्रोथ % YoY
FY202222,208-
FY202360,982175%
FY202454,577-10%
FY202571,34131%
FY202676,9008%
टोटल2,86,008
डेटा: सियाम

FY2026 में जब अक्टूबर 2025 से GST 2.0 के चलते कीमतें कम हुईं, तो रेडर 125 की मांग फिर से बढ़ गई। इसकी बिक्री साल-दर-साल 7% बढ़कर 426,877 यूनिट्स तक पहुंच गई, जिससे इसने दूसरी बार 400,000 यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया। TVS रेडर 125 एक ऐसे कॉम्पटीटर सेगमेंट का हिस्सा है, जिसमें होंडा शाइन, बजजा पल्सर, हीरो ग्लैमर, सुपर स्प्लेंडर, एक्सट्रीम 125, बजाज पल्सर और होंडा CB125 हॉर्नेट जैसे पॉपुलर मॉडल से होता है।

TVS रेडर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
रेडर के मुख्य टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, इसमें 124.8cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, थ्री-वाल्व इंजन है जो 11.2bhp और 11.2Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह मोटर 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है। सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड फीचर्स में इंटीग्रेटेड LED DRLs के साथ LED हेडलाइट, LED टेललाइट, 5-इंच का डिजिटल डिस्प्ले, आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम और दो राइड मोड शामिल हैं।

कनेक्टेड वैरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कलर TFT डिस्प्ले और वॉयस असिस्ट फंक्शन का अतिरिक्त फायदा मिलता है जो TVS SmartXConnect सिस्टम के साथ काम करता है। जिसके बाद बाइक पर कॉल, मैसेज जैसे अलर्ट मिलते हैं। साथ ही, स्क्रीन पर माइलेज, फ्यूल जैसी बातों की डिटेल भी मिलती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 82,000 रुपए से शुरू होती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।