
इस स्कूटर की डिमांड ऐसी की कंपनी के दूसरे 11 मॉडल छूट गए पीछे, 28% मार्केट के साथ बिक्री में बनी नंबर-1
भारतीय ग्राहकों के बीच टीवीएस के टू-व्हीलर को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी अक्टूबर, 2025 की बात करें तो एक बार फिर टीवीएस जूपिटर (TVS Jupiter) कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल रही।
भारतीय ग्राहकों के बीच टीवीएस के टू-व्हीलर को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी अक्टूबर, 2025 की बात करें तो इस दौरान टीवीएस के टू-व्हीलर को 4,21,633 नए ग्राहक मिले। एक बार फिर टीवीएस जूपिटर (TVS Jupiter) कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल रही। बता दें कि टीवीएस जूपिटर ने इस दौरान 8.37 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,18,888 यूनिट स्कूटर की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अक्टूबर, 2024 में यह आंकड़ा 1,09,702 यूनिट था। इस बिक्री के दम पर अकेले टीवीएस जूपिटर का मार्केट शेयर 28.20 पर्सेंट रहा। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
23% बढ़ गई अपाचे की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीवीएस अपाचे रही। टीवीएस अपाचे ने इस दौरान 23 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 61,619 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस राइडर रही। टीवीएस राइडर ने इस दौरान 8.88 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 56,085 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस एक्सएल रहा। टीवीएस एक्सएल ने इस दौरान 2.15 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 51,256 यूनिट मोपेड की बिक्री की।
सातवें नंबर पर रही टीवीएस स्पोर्ट
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर टीवीएस एंटॉरक रहा। टीवीएस एंटॉरक ने इस दौरान 4.13 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 41,718 यूनिट स्कूटर की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस आइक्यूब रहा। टीवीएस आइक्यूब ने इस दौरान 10.60 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 31,989 यूनिट स्कूटर की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस स्पोर्ट रही। टीवीएस स्पोर्ट ने इस दौरान 9.59 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 19,467 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।
दसवें नंबर पर रही टीवीएस रोनिन
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर टीवीएस रेडियन रही। टीवीएस रेडियन ने इस दौरान 3.44 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 16,745 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। इसके अलावा, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस जेस्ट रहा। टीवीएस जेस्ट ने इस दौरान 7.43 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,163 यूनिट स्कूटर की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस रोनिन रही। टीवीएस रोनिन ने इस दौरान 65.22 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 6,878 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।
ओवरऑल 8% बढ़ गई टीवीएस की बिक्री
टीवीएस की पॉपुलर मोटरसाइकिल स्टार सिटी बीते महीने 2.15 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ 5,829 यूनिट मोटरसाइकिल बेचकर ग्यारहवें नंबर पर रही। जबकि टीवीएस अपाचे 310 को बीते महीने 996 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान टीवीएस अपाचे 310 की बिक्री में सालाना आधार पर 49.77 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। अगर ओवरऑल बिक्री की बात करें तो टीवीएस ने बीते महीने सालाना आधार पर करीब 8 पर्सेंट की बढ़ोतरी दर्जी की।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




