इस कंपनी के टू-व्हीलर्स पर टूटे ग्राहक, पिछले 30 दिनों में 4 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा; जानिए डिटेल्स

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

टीवीएस मोटर कंपनी ने नए वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत बढ़त के साथ की है। कंपनी के लिए अप्रैल 2026 का महीना काफी दिलचस्प रहा जहां उसने कुल 4,73,970 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की है।

इस कंपनी के टू-व्हीलर्स पर टूटे ग्राहक, पिछले 30 दिनों में 4 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा; जानिए डिटेल्स

टीवीएस मोटर कंपनी ने नए वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत बढ़त के साथ की है। कंपनी के लिए अप्रैल 2026 का महीना काफी दिलचस्प रहा जहां उसने कुल 4,73,970 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की है। इस दौरान सालाना आधार पर बिक्री में 6.82 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 4.43 लाख यूनिट्स था। टीवीएस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब स्कूटरों की बिक्री ने मोटरसाइकिलों को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं इस महीने टीवीएस की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

24% बढ़ी स्कूटर्स की बिक्री

स्कूटर सेगमेंट की बात करें तो टीवीएस ने अप्रैल में 2,11,158 स्कूटर्स बेचे हैं। इसमें सालाना आधार पर 24 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की इस कामयाबी के पीछे जुपिटर और एनटॉर्क जैसे मॉडल्स का बड़ा हाथ है। वहीं, दूसरी ओर कंपनी की मोटरसाइकिलों की बिक्री में 9 पर्सेंट की गिरावट देखी गई है। यह आंकड़ा घटकर 2,00,039 यूनिट्स पर आ गया है। ऐसा लग रहा है कि कम्यूटर और प्रीमियम बाइक सेगमेंट में ग्राहकों की तरफ से थोड़ी सुस्ती रही है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री तेज

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में भी टीवीएस की रफ्तार तेज बनी हुई है। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री 37,771 यूनिट्स तक पहुंच गई है। बता दें कि इस दौरान सालाना आधार पर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री में 36 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई है। यह बताता है कि लोग अब धीरे-धीरे पेट्रोल छोड़कर बिजली से चलने वाली गाड़ियों की तरफ बढ़ रहे हैं। वहीं, कंपनी का थ्री-व्हीलर बिजनेस भी चमक रहा है। अप्रैल में थ्री-व्हीलर्स की बिक्री में 37 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी देखी गई। कंपनी ने इस दौरान कुल 18,637 यूनिट्स बेची हैं।

एक्सपोर्ट में कोई खास तेजी नहीं

घरेलू मार्केट और एक्सपोर्ट की बात करें तो भारत में टीवीएस की पकड़ मजबूत बनी हुई है। देश के भीतर कंपनी ने 8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,53,962 गाड़ियां बेचीं। जबकि कंपनी ने 1,20,008 यूनिट्स विदेशों में भेजीं। ग्लोबल स्तर पर लॉजिस्टिक और कंटेनरों की कमी की वजह से एक्सपोर्ट में वैसी रफ्तार नहीं मिल पाई जैसी घरेलू मार्केट में दिखी। कंपनी का कहना है कि इंटरनेशनल मार्केट में अभी भी कुछ चुनौतियां बनी हुई हैं।

क्या कहती है कंपनी

टीवीएस ने यह भी साफ किया है कि बाजार में उनकी गाड़ियों की डिमांड तो बहुत है। हालांकि, सप्लाई चेन की दिक्कतों की वजह से वे उतनी गाड़ियां नहीं भेज पाए जितनी मांग थी। कच्चे माल की कमी और शिपिंग के लिए कंटेनरों की उपलब्धता न होने की वजह से उत्पादन पर थोड़ा असर पड़ा है। कंपनी को उम्मीद है कि मई 2026 से ये मुश्किलें कम हो जाएंगी और प्रोडक्शन फिर से पटरी पर लौट आएगा।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।