देश के नंबर-1 आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वैरिएंट लॉन्च, सिंगल चार्ज पर 175Km दौड़ेगा; जानिए कीमत

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

इस नए वैरिएंट में मौजूदा आईक्यूब S लाइनअप में एक बड़ा 4.7kWh बैटरी पैक जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर इसकी IDC सर्टिफाइट रेंज 175km है। कंपनी के अनुसार, इस अपडेटेड बैटरी कॉन्फिगरेशन का उद्देश्य डेली आने-जाने की जरूरतों को पूरा करने के लिए है।

देश के नंबर-1 आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वैरिएंट लॉन्च, सिंगल चार्ज पर 175Km दौड़ेगा; जानिए कीमत

TVS मोटर कंपनी के लिए आईक्यूब (iQube) उसका सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। साथ ही, ये देश का भी नंबर-1 इलेक्ट्रिक स्कूटर है। अब कंपनी अपने इस नंबर-1 मॉडल में नया वैरिएंट जोड़ने वाली है। दरअसल, कंपनी आईक्यूब S 4.7kWh वैरिएंट को लॉन्च करके अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,37,142 रुपए है। इस कीमत में केंद्र और राज्य की सब्सिडी भी शामिल है। कंपनी ने बताया कि यह वैरिएंट आईक्यूब प्लेटफॉर्म की मौजूदा राइडिंग फीचर्स को बरकरार रखता है, जबकि इसमें बैटरी की कैपेसिटी बढ़ा दी गई है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

इस नए वैरिएंट में मौजूदा आईक्यूब S लाइनअप में एक बड़ा 4.7kWh बैटरी पैक जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर इसकी IDC सर्टिफाइट रेंज 175km है। कंपनी के अनुसार, इस अपडेटेड बैटरी कॉन्फिगरेशन का उद्देश्य डेली आने-जाने की जरूरतों को पूरा करने के लिए है। कंपनी ने टाइटेनियम ग्रे मैट के साथ-साथ दो नए डुअल-टोन कलर ऑप्शन मैग्निफिसेंस पर्पल बेज और हार्लेक्विन ब्लू बेज दिए हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Okaya EV Faast F2T

Okaya EV Faast F2T

₹ 89,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Okaya EV Faast F2B

Okaya EV Faast F2B

₹ 89,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Okaya EV Faast F2F

Okaya EV Faast F2F

₹ 79,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इस लॉन्च पर कंपनी ने बताया कि आईक्यूब रेंज ग्राहकों को रेंज, कनेक्टेड फीचर्स और कलर ऑप्शन के मामले में कई ऑप्शन देने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रही है। साथ ही, यह स्कूटर के ओनरशिप में आसानी और डेली के इस्तेमाल में सुविधा पर भी जोर देती है। कंपनी के अनुसार, आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज वर्तमान में भारत के 1,000 से ज्यादा शहरों में 3,300 से ज्यादा डीलरशिप के माध्यम से उपलब्ध है।

8.50 लाख घरों तक पहुंचा
टीवीएस आईक्यूब ने देश में 8.5 लाख यूनिट बिक्री का माइलस्टोन पार कर लिया है। 2020 में लॉन्च हुआ आईक्यूब, भारत के बढ़ते EV सेक्टर में धीरे-धीरे अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाता गया। आईक्यूब के मेन फीचर्स में DRLs के साथ स्मार्ट LED हेडलैंप, पीछे बैठने वाले के लिए बैकरेस्ट, एक टचस्क्रीन डिस्प्ले, और सीट के नीचे 32-लीटर का बड़ा स्टोरेज दिया है। आईक्यूब कई बैटरी ऑप्शन के साथ उपलब्ध है, जिसमें 2.2 kWh, 3.1 kWh, 3.5 kWh, और 5.5 kWh के पैक शामिल हैं। इसे तीन वैरिएंट में पेश किया गया है। इसमें iQube, iQube S, और iQube ST शामिल हैं। इसके साथ 3 साल या 50,000 km की वारंटी भी मिलती है।

इसका बेस वैरिएंट 94Km की दावा की गई रेंज देता है, जबकि टॉप-स्पेक ST वैरिएंट एक बार चार्ज करने पर 212Km तक की रेंज देता है। इस स्कूटर में 4.4 kW की मोटर लगी है, जो इसे सिर्फ 4.2 सेकंड में 0 से 40 km/h की स्पीड पकड़ने में सक्षम बनाती है। इसकी टॉप स्पीड 82 km/h तक है। इसकी बैटरी पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP67-रेटेड है। इसमें इंडीजीनियस बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम लगा है। इसमें लास्ट पार्क करने की जगह, लाइव चार्जिंग स्टेटस, नेविगेशन असिस्ट, गाड़ी की ट्रैकिंग, चार्जिंग स्टेशन लोकेटर, 'डू नॉट डिस्टर्ब' मोड, नोटिफिकेशन अलर्ट, म्यूजिक और कॉल कंट्रोल, Alexa इंटीग्रेशन और भी बहुत कुछ शामिल हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।