इस कंपनी की मोटरसाइकिल और स्कूटर के लिए मची लूट, मई में सेल 5.66 लाख यूनिट के पार

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

TVS Motor ने मई 2026 के दौरान कुल 5,66,585 वीइकल्स की सेल की, जो पिछले साल मई 2025 में बिके 4,31,275 यूनिट्स के मुकाबले 31.37 पर्सेंट ज्यादा है। डोमेस्टिक मार्केट और एक्सपोर्ट दोनों में भारी मांग के चलते कंपनी यह रिकॉर्ड बनाने में सफल रही।

इस कंपनी की मोटरसाइकिल और स्कूटर के लिए मची लूट, मई में सेल 5.66 लाख यूनिट के पार

TVS Motor ने मई 2026 में अपनी अब तक की सबसे शानदार मंथली सेल दर्ज की है। कंपनी ने मई 2026 के दौरान कुल 5,66,585 वीइकल्स की सेल की, जो पिछले साल मई 2025 में बिके 4,31,275 यूनिट्स के मुकाबले 31.37 पर्सेंट ज्यादा है। डोमेस्टिक मार्केट और एक्सपोर्ट दोनों में भारी मांग के चलते कंपनी यह रिकॉर्ड बनाने में सफल रही। टू-वीलर, इलेक्ट्रिक स्कूटर और थ्री-वीलर सभी सेगमेंट्स ने कंपनी की इस शानदार परफॉर्मेंस में योगदान दिया।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मोटरसाइकिल कंपनी का सबसे बड़ा सेगमेंट

मई 2026 में TVS की कुल दोपहिया बिक्री 5,43,111 यूनिट्स रही, जो मई 2025 के 4,16,166 यूनिट्स के मुकाबले 30.50 पर्सेंट की ग्रोथ है। मोटरसाइकिल कंपनी का सबसे बड़ा सेगमेंट बना रहा। इस दौरान 2,73,802 मोटरसाइकिलें बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 29.45 फीसदी ज्यादा हैं। कुल दोपहिया बिक्री में मोटरसाइकिलों की हिस्सेदारी 50.41 फीसदी रही। स्कूटर सेगमेंट में भी कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया। मई 2026 में 2,20,740 स्कूटरों की बिक्री हुई, जबकि मई 2025 में यह आंकड़ा 1,66,749 यूनिट्स था। इस तरह स्कूटर बिक्री में 32.38 पर्सेंट की ऐनुअल ग्रोथ दर्ज की गई। कुल दोपहिया बिक्री में स्कूटरों की हिस्सेदारी 40.64 फीसदी रही।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
TVS King EV MAX

TVS King EV MAX

₹ 3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS King Kargo HD EV

TVS King Kargo HD EV

₹ 3.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Bajaj GoGo P5009

Bajaj GoGo P5009

₹ 3.68 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Montra Super Auto

Montra Super Auto

₹ 3.77 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Piaggio Ape E City FX Max

Piaggio Ape E City FX Max

₹ 3.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की हिस्सेदारी करीब 8 प्रतिशत

इलेक्ट्रिक वीइकल सेगमेंट में TVS ने नया रिकॉर्ड बनाया। कंपनी ने मई 2026 में 43,362 इलेक्ट्रिक स्कूटर सेल किए, जो मई 2025 में बिके 27,976 यूनिट्स के मुकाबले 55 पर्सेंट ज्यादा हैं। कुल दोपहिया बिक्री में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की हिस्सेदारी करीब 8 प्रतिशत रही। वहीं, मोपेड सेल भी 28.11 फीसदी बढ़कर 37,912 यूनिट्स से 48,569 यूनिट्स पर पहुंच गई।

डोमेस्टिक मार्केट में कंपनी की टू-वीलर सेल 3,84,565 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 3,09,287 यूनिट्स की तुलना में 24.34 पर्सेंट ज्यादा है। कंपनी के एक्सपोर्ट बिजनेस ने और भी बेहतर प्रदर्शन किया। मई 2026 में टीवीएस ने 1,58,546 टू-वीलर को एक्सपोर्ट किया, जो मई 2025 के 1,06,879 यूनिट्स के मुकाबले 48.34 फीसदी की बढ़ोतरी है।

थ्री-वीलर सेल में एक्सपोर्ट मार्केट की हिस्सेदारी 74 फीसदी से अधिक

अगर टू-वीलर और थ्री-वीलर को मिलाकर देखा जाए तो कंपनी की टोटल डोमेस्टिक सेल 3,90,594 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 3,12,838 यूनिट्स की तुलना में 24.86 फीसदी ज्यादा है। वहीं, एक्सपोर्ट 1,75,991 यूनिट्स तक पहुंच गया, जो मई 2025 के 1,18,437 यूनिट्स से 48.59 पर्सेंट ज्यादा है। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय कारोबार रहा। कंपनी का अकेले टू-वीलर एक्सपोर्ट ही 1,58,546 यूनिट्स रहा। थ्री-वीलर बिजनेस में भी टीवीएस ने शानदार बढ़ोतरी दर्ज की।

मई 2026 में कुल 23,474 थ्री-वीलर बेचे गए, जबकि मई 2025 में यह संख्या 15,109 यूनिट्स थी। इस तरह थ्री-वीलर सेल में 55.36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। डोमेस्टिक थ्री-वीलर सेल 69.78 पर्सेंट बढ़कर 6,029 यूनिट्स हो गई। जबकि, एक्सपोर्ट 50.93 प्रतिशत बढ़कर 17,445 यूनिट्स पर पहुंच गया। ओवरऑल थ्री-वीलर सेल में एक्सपोर्ट मार्केट की हिस्सेदारी 74 फीसदी से अधिक रही।

टू-वीलर एक्सपोर्ट में अप्रैल 2026 के मुकाबले 48.47 प्रतिशत का उछाल

मंथ-ऑन-मंथ बेस पर अप्रैल 2026 की तुलना में भी कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन किया। अप्रैल 2026 में कुल 4,73,970 गाड़ियां बिकी थीं, जो मई 2026 में बढ़कर 5,66,585 यूनिट्स हो गईं। इस तरह टोटल सेल में 19.54 पर्सेंट की ग्रोथ दर्ज की गई।

मोटरसाइकिल सेल में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला। अप्रैल 2026 में 2,00,039 मोटरसाइकिलें बिकी थीं, जो मई में बढ़कर 2,73,802 यूनिट्स हो गईं, जो 36.87 प्रतीशत की बढ़ोतरी है। स्कूटर बिक्री में अप्रैल के मुकाबले 4.54 पर्सेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री 14.80 फीसदी बढ़ी। टू-वीलर एक्सपोर्ट में अप्रैल 2026 के मुकाबले 48.47 प्रतिशत का उछाल देखा गया। वहीं, टू-वीलर और थ्री-वीलर वीइकल के टोटल एक्सपोर्ट में 46.65 फीसदी की मंथ-ऑन-मंथ ग्रोथ हुई।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।