31 दिन वाले महीने में इस कंपनी ने बेच डाले 6.16 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर्स; ये हीरो, होंडा या बजाज नहीं
कंपनी के मुख्य टू-व्हीलर बिजनेस ने ग्रोथ में सबसे अहम भूमिका निभाई। कुल टू-व्हीलर बिक्री 21% बढ़कर 5,91,437 यूनिट्स हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 4,90,788 यूनिट्स थी। घरेलू टू-व्हीलर बिक्री भी मजबूत रही और 18% बढ़कर 4,33,796 यूनिट्स हो गई, जबकि अगस्त 2025 में यह 3,68,862 यूनिट्स थी।

टीवीएस मोटर कंपनी का सेल्स परफॉर्मेंस हर महीने बेहतर होता जा रहा है। दरअसल, कंपनी ने अगस्त 2026 में शानदार परफॉर्मेंस दिखाई है और कुल बिक्री में साल-दर-साल 21% की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने अगस्त 2026 में 6,16,540 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने में 5,09,536 यूनिट्स बेची गई थीं। बिक्री में यह शानदार परफॉर्मेंस घरेलू बाजार में अच्छी मांग, मजबूत एक्सपोर्ट वॉल्यूम और इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो में तेजी से हो रही बढ़ोतरी की वजह से है।
इस महीने TVS मोटर के मुख्य टू-व्हीलर बिजनेस ने ग्रोथ में सबसे अहम भूमिका निभाई। कुल टू-व्हीलर बिक्री 21% बढ़कर 5,91,437 यूनिट्स हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 4,90,788 यूनिट्स थी। घरेलू टू-व्हीलर बिक्री भी मजबूत रही और 18% बढ़कर 4,33,796 यूनिट्स हो गई, जबकि अगस्त 2025 में यह 3,68,862 यूनिट्स थी। यह ग्रोथ भारतीय बाजार में मोटरसाइकिल और स्कूटर की लगातार बनी हुई मांग को दिखाती है।
अगस्त 2026 में TVS के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला बिजनेस उसका इलेक्ट्रिक वाहन बिजनेस रहा। कंपनी ने 59,453 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे, जो अगस्त 2025 में बेची गई 25,138 यूनिट्स के मुकाबले साल-दर-साल 137% की भारी बढ़ोतरी है। यह तेज उछाल पेट्रोल की कीमतों और इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर अनिश्चितता के बीच भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को तेजी से अपनाए जाने को दिखाता है। EV सेगमेंट में TVS आईक्यूब और हाल ही में लॉन्च हुए ऑर्बिटर को भारतीय ग्राहकों ने खूब पसंद किया है।
कंपनी के लिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की तेज ग्रोथ, जो अब कुल टू-व्हीलर्स की बिक्री का 10% से ज्यादा है। इलेक्ट्रिफिकेशन की दिशा में कंपनी के घरेलू पोर्टफोलियो के बेहतर संतुलन की तरफ इशारा करती है। TVS मोटर की इंटरनेशनल टू-व्हीलर बिक्री भी 29% बढ़कर 1,57,641 यूनिट्स हो गई, जो एक साल पहले 1,21,926 यूनिट्स थी। एक्सपोर्ट ब्रांड के लिए एक मजबूत बिजनेस का जरिया बन रहा है क्योंकि लैटिन अमेरिकी बाजार में TVS वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है।



