Hindi Newsऑटो न्यूज़TVS Motor Company Achieves its Highest Ever Quarterly Sales in Q3FY26, check details
इस टू-व्हीलर कंपनी ने रचा इतिहास! पिछले 3 महीने में बेच डाली 15.44 लाख गाड़ियां; हासिल की अब तक की सबसे बड़ी बिक्री

इस टू-व्हीलर कंपनी ने रचा इतिहास! पिछले 3 महीने में बेच डाली 15.44 लाख गाड़ियां; हासिल की अब तक की सबसे बड़ी बिक्री

संक्षेप:

TVS मोटर कंपनी ने Q3FY26 में इतिहास रच दिया है। इसकी वजह है कि कंपनी ने अब तक की सबसे बड़ी तिमाही बिक्री हासिल की है। कंपनी ने इस तिमाही में 15.44 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो साल-दर-साल आधार पर 27 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ को दर्शाती है।

Jan 01, 2026 11:25 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
0

TVS मोटर कंपनी ने फाइनेंशियल इयर 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) में ऑटो इंडस्ट्री में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। कंपनी ने इस तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा 15.44 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो साल-दर-साल आधार पर 27 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ को दर्शाती है। यह उपलब्धि दिखाती है कि TVS की दोपहिया, तिपहिया और इंटरनेशनल मार्केट में पकड़ लगातार मजबूत हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:मारुति के स्टॉक में फिर खड़ी रह गई ये कार, दिसंबर में एक भी ग्राहक नहीं मिला

टू-व्हीलर सेगमेंट बना ग्रोथ का सबसे बड़ा आधार

Q3FY26 में TVS के टू-व्हीलर की बिक्री 25% बढ़कर 14.84 लाख यूनिट हो गई, जबकि Q3FY25 में यह आंकड़ा 11.83 लाख यूनिट था। मोटरसाइकिल और स्कूटर दोनों कैटेगरी में मजबूत डिमांड देखने को मिली, जिसका सीधा असर कुल बिक्री पर पड़ा।

तीन पहिया वाहनों में 100% से ज्यादा उछाल

TVS के थ्री-व्हीलर बिजनेस ने इस तिमाही में जबरदस्त छलांग लगाई। Q3FY25 में जहां बिक्री 0.29 लाख यूनिट थी, वहीं Q3FY26 में यह 106% बढ़कर 0.60 लाख यूनिट तक पहुंच गई। यह बढ़ोतरी खासतौर पर कमर्शियल और लास्ट-माइल मोबिलिटी सेगमेंट में बढ़ती मांग को दर्शाती है।

इंटरनेशनल मार्केट में भी TVS की मजबूत मौजूदगी

विदेशी बाजारों में भी TVS मोटर कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया। Q3FY26 में कंपनी की इंटरनेशनल सेल्स 40% बढ़कर 4.10 लाख यूनिट हो गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में 2.94 लाख यूनिट थी।

दिसंबर 2025: एक महीने में 50% की रिकॉर्ड ग्रोथ

दिसंबर 2025 TVS के लिए बेहद खास रहा। कंपनी ने इस महीने 4,81,389 यूनिट्स की बिक्री की, जो दिसंबर 2024 के मुकाबले 50% ज्यादा है। घरेलू टू-व्हीलर मार्केट में जबरदस्त तेजी देखी गई। कंपनी के कुल टू-व्हीलर की बिक्री 48% बढ़कर 4,61,071 यूनिट हो गई। घरेलू टू-व्हीलर की बिक्री 54% की बढ़त के साथ 3,30,362 यूनिट पर पहुंच गई।

मोटरसाइकिल और स्कूटर के बिक्री की बात करें तो मोटरसाइकिल की 50% ग्रोथ के साथ 2,16,867 यूनिट सेल हुई। वहीं, स्कूटर ने 48% ग्रोथ के साथ 1,98,017 यूनिट की सेल हासिल की। इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में 77% की छलांग देखने को मिली। TVS की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) रेंज की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। दिसंबर 2025 में EV बिक्री 77% बढ़कर 35,605 यूनिट हो गई, जो दिसंबर 2024 में 20,171 यूनिट थी।

एक्सपोर्ट और थ्री-व्हीलर सेगमेंट में भी दमदार प्रदर्शन

कंपनी का कुल एक्सपोर्ट 40% ग्रोथ के साथ 1,46,022 यूनिट पर रहा। टू-व्हीलर के एक्सपोर्ट में 35% की बढ़त देखने को मिली। वहीं, थ्री-व्हीलर की बिक्री 110% उछाल के साथ 20,318 यूनिट पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें:मारुति के स्टॉक में फिर खड़ी रह गई ये कार, दिसंबर में एक भी ग्राहक नहीं मिला

Q3FY26 और दिसंबर 2025 के आंकड़े साफ बताते हैं कि TVS मोटर कंपनी फिलहाल ग्रोथ के फुल थ्रॉटल मोड में है। टू-व्हीलर, EV, थ्री-व्हीलर और इंटरनेशनल बिजनेस, हर सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन के साथ TVS ने यह साबित कर दिया है कि आने वाले समय में कंपनी की रफ्तार और तेज होने वाली है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।