देश का नंबर-1 ई-स्कूटर 10 लाख लोगों ने खरीदा, कंपनी ने 'MillionR एडिशन' किया लॉन्च; 145Km की रेंज
टीवीएस मोटर के इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो में मेन इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में आईक्यूब ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कैटेगरी में कंपनी की लीडरशिप पोजीशन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसकी बदौलत कंपनी इस साल बाजार हिस्सेदारी के आधार पर नंबर-1 कंपनी के रूप में उभरी है।

टीवीएस आईक्यूब के नाम एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल, देश का नंबर-1 इलेक्ट्रिक स्कूटर बन चुका आईक्यूब देश के अंदर 1 मिलियन यानी 10 लाख यूनिट की सेल्स का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस कामयाबी के मौके पर कंपनी ने आईक्यूब मिलियनआर (iQube MillionR) स्पेशल एडिशन लॉन्च किया। टीवीएस आईक्यूब के जरिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने वाले 10 लाख से अधिक ग्राहकों के भरोसे और विश्वास से इंस्पायर्ड, यह नया मिलियनआर एडिशन इस बड़ी उपलब्धि को सेलिब्रेट कर रहा है। साथ ही, भारत के पसंदीदा 'फैमिली ईवी' के रूप में टीवीएस आईक्यूब की जगह को और मजबूत करता है।
टीवीएस मोटर के इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो में मेन इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में आईक्यूब ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कैटेगरी में कंपनी की लीडरशिप पोजीशन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसकी बदौलत कंपनी इस साल बाजार हिस्सेदारी के आधार पर नंबर-1 कंपनी के रूप में उभरी है। कंपनी के लंबे समय से प्रमुख स्कूटर ब्रांड TVS जुपिटर से लेकर भारत के पसंदीदा फैमिली आईक्यूब EV तक, कंपनी ने इन एक्सपीरियंस और ग्राहकों की जरूरतों को अलग-अलग पावरट्रेन वाली मोबिलिटी सॉल्यूशंस में लगातार शामिल किया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
TVS iQube
₹ 1.2 - 1.75 लाख
Yamaha EC-06
₹ 1.68 लाख
TVS Orbiter
₹ 88,250 - 1.05 लाख
Bajaj Chetak
₹ 96,504 - 1.39 लाख
Honda Activa E
₹ 1.17 - 1.52 लाख
Honda QC1
₹ 90,000
आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन के फीचर्स
आईक्यूब 3.5 kWh वैरिएंट पर बेस्ड मिलियनआर स्पेशल एडिशन की IDC रेंज 145Km है। इसमें नॉर्दर्न लाइट्स से इंस्पायर्ड खास ऑरोरा ग्रीन डुअल टोन कलर दिया गया है। इसके अलावा प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री और खास मिलियनआर बैजिंग जैसे स्पेशल डिजाइन एलिमेंट्स भी इसमें शामिल हैं। यह स्पेशल एडिशन डेली राइड को बेहतर बनाता है। इसमें नया फ्रंट यूटिलिटी स्टोरेज कम्पार्टमेंट दिया गया है, जिससे कुल स्टोरेज कैपेसिटी 32 लीटर से बढ़कर 35.5 लीटर हो गई है। इसके साथ इंटीग्रेटेड टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और 118 से अधिक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी फीचर्स भी मिलते हैं।
TVS आईक्यूब मिलियनआर एडिशन 10 लाख ग्राहकों की इस उपलब्धि को भारत के पसंदीदा फैमिली इलेक्ट्रिक व्हीकल के रूप में और खास बनाता है। इसमें अनोखा डिजाइन, टेक्नोलॉजी और डेली राइड की सुविधा का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है। आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन की कर्नाटक में एक्स-शोरूम कीमत 140,138 रुपए है। जबकि, नॉर्मल आईक्यूब रेंज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 111,310 रुपए से शुरू है। वहीं, BaaS की कीमत 59,999 रुपए से शुरू होती है।
लॉन्च पर कंपनी ने ये कहा
मिलियनआर लॉन्च के मौके पर TVS मोटर कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैड कम्यूटर व ईवी बिजनेस और हैड कॉरपोरेट ब्रांड व मीडिया, अनिरुद्ध हलधर ने कहा, "भारत में स्कूटर के चलन को बढ़ावा देने में TVS मोटर ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पिछले कुछ सालों में हमारा ध्यान हमेशा ऐसे मोबिलिटी समाधान तैयार करने पर रहा है जो भारतीय परिवारों को आगे बढ़ाएं, चाहे पावरट्रेन कोई भी हो। हमारी यह प्रतिबद्धता उपयोगिता, भरोसे और बेहतरीन क्वालिटी पर टिकी है। TVS जुपिटर का 90 लाख का आंकड़ा और आक्यूब की 10 लाख की उपलब्धि इस सफर के महत्वपूर्ण पड़ाव हैं, जो भारतीय परिवारों की बदलती ज़रूरतों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के हमारे संकल्प को दोहराते हैं।"


