कंपनी के सभी मॉडलों पर भारी पड़ा यह स्कूटर, मार्च में 1.25 लाख लोगों ने खरीद डाला; बिक्री में बनी नंबर-1

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता टीवीएस ने मार्च, 2026 के लिए अपनी मॉडल-वाइज बिक्री का डेटा जारी कर दिया है। बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस जुपिटर (TVS Jupiter) ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया।

कंपनी के सभी मॉडलों पर भारी पड़ा यह स्कूटर, मार्च में 1.25 लाख लोगों ने खरीद डाला; बिक्री में बनी नंबर-1
टीवीएस मॉडल-वाइज बिक्री
EMI केवल2,067/ माह

दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता टीवीएस ने मार्च, 2026 के लिए अपनी मॉडल-वाइज बिक्री का डेटा जारी कर दिया है। बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस जुपिटर (TVS Jupiter) ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया। बता दें कि इस दौरान जुपिटर ने सालाना आधार पर 18 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 1,24,771 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। जबकि दूसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस की स्पोर्टी बाइक अपाचे का कब्जा रहा। अपाचे ने इस दौरान 6 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 47,081 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
TVS iQube
₹ 1.11 - 1.62 लाख
EMI केवल1,451/ माह
पात्रता जांचें
Hero Destini 125
₹ 80,450 - 91,700
EMI केवल1,052/ माह
पात्रता जांचें
Hero Pleasure Plus
₹ 69,766 - 75,712
EMI केवल912/ माह
पात्रता जांचें
Okaya EV Faast F2F
₹ 79,999
EMI केवल1,046/ माह
पात्रता जांचें
Ather Energy 450S
₹ 84,341 - 1.53 लाख
EMI केवल1,103/ माह
पात्रता जांचें
Vida V2
₹ 74,000 - 1.45 लाख
EMI केवल968/ माह
पात्रता जांचें

तीसरे नंबर पर रहा टीवीएस XL सुपर

बिक्री की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर टीवीएस का मोपेड XL Super रहा। इसने इस दौरान 31 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 46,192 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस आईक्यूब रहा। आईक्यूब ने इस दौरान सालाना आधार पर 46 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ कुल 38,757 यूनिट स्कूटर की बिक्री की। वहीं, पांचवें नंबर पर टीवीएस की स्टाइलिश बाइक राइडर रही। राइडर ने इस दौरान 21 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ 37,345 यूनिट्स की बिक्री की।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Ola Electric S1 Pro Sport

Ola Electric S1 Pro Sport

₹ 1.5 - 1.65 लाख

EMI केवल1,961/ माह
पात्रता जांचें
TVS XL EV

TVS XL EV

₹ 60,000 - 70,000

EMI केवल785/ माह
पात्रता जांचें
TVS Vision iQUBE Concept

TVS Vision iQUBE Concept

₹ 1 - 2 लाख

EMI केवल1,308/ माह
पात्रता जांचें
TVS Orbiter

TVS Orbiter

₹ 88,250 - 1.05 लाख

EMI केवल1,154/ माह
पात्रता जांचें
TVS Creon

TVS Creon

₹ 1.2 लाख से शुरू

EMI केवल1,569/ माह
पात्रता जांचें

एन्टॉर्क और रोनिन की तेज रफ्तार

बिक्री की इस लिस्ट में छठे नंबर पर टीवीएस का स्पोर्टी स्कूटर एन्टॉर्क रहा। एन्टॉर्क ने इस दौरान 49 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 32,598 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर पर टीवीएस रेडियन रही। रेडियन ने इस दौरान 52 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 15,330 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। जबकि आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस स्पोर्ट रही। स्पोर्ट ने इस दौरान 54 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,905 यूनिट्स बाइक की बिक्री की।

टीवीएस RR310 ने सबको चौंकाया

दूसरी ओर नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस जेस्ट रहा। जेस्ट ने इस दौरान 25 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,724 यूनिट स्कूटर की बिक्री की। वहीं, दसवें नंबर पर इस लिस्ट में टीवीएस रोनिन रही। रोनिन ने इस दौरान 61 पर्सेंट का सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,108 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। जबकि ग्यारहवें नंबर पर टीवीएस की प्रीमियम बाइक RR310 रही। हालांकि, RR310 को सिर्फ 1,567 नए ग्राहक मिले।

साफ हो गई स्टार सिटी की चमक

बिक्री की इस लिस्ट में सबसे बुरा हाल टीवीएस स्टार सिटी का रहा। सिटी को इस दौरान सिर्फ 5 ग्राहक ही मिले। वहीं, टीवीएस पेप प्लस (Pep+) का खाता भी नहीं खुला। इसकी बिक्री भी जीरो रही। कुल मिलाकर, टीवीएस के लिए मार्च का महीना बहुत अच्छा रहा। कंपनी ने कुल बिक्री में 25 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की। एक ओर जुपिटर और आईक्यूब जैसे स्कूटर्स का जलवा है। वहीं, अपाचे और रेडर जैसी बाइक्स भी अपनी धाक जमाए हुए हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।