ग्राहकों के सिर चढ़कर बोल रहा इस स्कूटर का जादू; अपाचे, राइडर भी छूट गए पीछे, बिक्री में बना नंबर-1
भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में टीवीएस (TVS) की गाड़ियों का जलवा लगातार बरकरार है। अगर बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 की बात करें तो एक बार फिर टीवीएस जुपिटर (TVS Jupiter) ने टॉप पोजीशन हासिल की है।

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में टीवीएस के टू-व्हीलर का जलवा लगातार बरकरार है। अगर बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 की बात करें तो एक बार फिर टीवीएस जुपिटर (TVS Jupiter) ने मॉडल वाइज बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल की है। टीवीएस जुपिटर को अप्रैल महीने में कुल 1,17,383 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर जुपिटर की बिक्री में 14.42 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2025 में यह आंकड़ा 1,02,588 यूनिट रहा था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री का हाल।
तीसरे नंबर पर रहा टीवीएस XL
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कंपनी की धांसू बाइक टीवीएस अपाचे रही। अपाचे ने इस दौरान 8.23 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 49,390 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस XL मोपेड रही। टीवीएस XL ने इस दौरान 9.03 पर्सेंट की सालाना ग्रोथ के साथ कुल 42,246 यूनिट्स की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस आईक्यूब रहा। आईक्यूब ने करीब 34.74 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 37,193 यूनिट्स की बिक्री की।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
TVS XL EV
₹ 60,000 - 70,000
TVS Vision iQUBE Concept
₹ 1 - 2 लाख
TVS Creon
₹ 1.2 लाख से शुरू
TVS X
₹ 2.64 लाख
32.45% घट गई राइडर की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर टीवीएस एनटॉर्क रहा। एनटॉर्क ने इस दौरान 33.92 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 33,994 यूनिट्स की बिक्री की। हालांकि, छठे नंबर पर रहने वाली टीवीएस राइडर के लिए पिछला महीना थोड़ा सुस्त रहा। राइडर ने इस दौरान 32.45 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 29,064 यूनिट बाइक की बिक्री की। वहीं, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस रेडियन रही। रेडियन ने 4 पर्सेंट की मामूली गिरावट के साथ कुल 10,828 यूनिट बाइक की बिक्री की।
नौवें नंबर पर रही टीवीएस रोनिन
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर टीवीएस स्पोर्ट रही। स्पोर्ट्स ने इस दौरान 29.69 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 9,067 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। इसके अलावा, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस रोनिन रही। रोनिन ने इस दौरान 64.07 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,981 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। वहीं, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टीवीएस जेस्ट रहा। जेस्ट ने इस दौरान 11.61 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,822 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री दर्ज की।
सिर्फ 1 यूनिट बिकी स्टार सिटी
दूसरी ओर टीवीएस के प्रीमियम सेगमेंट यानी अपाचे आरटीएक्स और 310 सीरीज ने सबको हैरान कर दिया। इस सेगमेंट ने सालाना आधार पर सबसे बड़ी 986.90 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ कुल 1,576 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। हालांकि, टीवीएस स्टार सिटी की बिक्री पूरी तरह से ठप रही। टीवीएस स्टार सिटी को इस दौरान महज 1 ग्राहक ही मिले। कुल मिलाकर सभी मॉडलों को मिलाकर अप्रैल, 2026 में टीवीएस की कुल घरेलू बिक्री 7.69 पर्सेंट बढ़कर 3,48,545 यूनिट पर पहुंच गई। जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 3,23,647 यूनिट थी।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


