84Km का माइलेज देने वाला मॉडल, ये पेट्रोल और CNG दोनों से दौड़ेगा; स्कूटर सेगमेंट का गेम चेंजर मॉडल
जुपिटर CNG कंपनी का पहला फैक्ट्री फिटेड CNG किट के साथ आने वाला स्कूटर भी होगा। हालांकि, अभी इसकी लॉन्च के बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया। माना जा रहा है कि इसे जल्द ही लॉन्च भी कर दिया जाएगा। ये स्कूटर CNG के साथ पेट्रोल से भी दौड़ेगा।

बजाज ऑटो ने बीते साल दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल लॉन्च करके ग्राहकों के सामने एक नया फ्यूल ऑप्शन पेश किया था। खास बात ये रही कि इस बाइक का माइलेज दुनिया की किसी भी मॉडल से ज्यादा था। हालांकि, इस मोटरसाइकिल को अब तक उतनी सफलता नहीं मिली है। फिर भी कंपनी आने वाले दिनों में कई नए CNG मॉडल लॉन्च करने की प्लानिंग कर चुकी है। वैसे, इस लिस्ट में एक नाम टीवीएस जुपिटर CNG का भी है। इस स्कूटर को कंपनी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया था।
जुपिटर CNG कंपनी का पहला फैक्ट्री फिटेड CNG किट के साथ आने वाला स्कूटर भी होगा। हालांकि, अभी इसकी लॉन्च के बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया। माना जा रहा है कि इसे जल्द ही लॉन्च भी कर दिया जाएगा। ये स्कूटर CNG के साथ पेट्रोल से भी दौड़ेगा। वैसे, इसके माइलेज की डिटेल का खुलासा हो चुका है। आमतौर पर पेट्रोल स्कूटर का माइलेज 45 से 50Km/l के आसपास ही होता है। हालांकि, इस CNG स्कूटर के साथ ऐसा नहीं है। कंपनी के मुताबिक, ये 1 किलो CNG में 84 किलोमीटर तक दौड़ेगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

TVS Jupiter
₹ 76,691 - 89,791

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
बता दें कि टीवीएस ने इस स्कूटर में 124.8cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। जिससे स्कूटर को 5.3 किलोवाट की पावर और 9.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही स्कूटर को पेट्रोल और सीएनजी के साथ 226Km तक चलाया जा सकता है। स्कूटर के इंजन से इसे 80.5Km की टॉप स्पीड तक चलाया जा सकता है। इसमें 2 लीटर का पेट्रोल टैंक और 1.4Kg का CNG टैंक दिया है। आप बटन की मदद से इसे पेट्रोल से CNG और CNG से पेट्रोल पर शिफ्ट कर पाएंगे।
खास बात ये है कि इसमें स्कूटर सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट दी गई है। इसके साथ ही इसमें मैक्स मेटल बॉडी, एक्सटरनल फ्यूल लिड, फ्रंट में मोबाइल चार्जर, सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर, बॉडी बैलेंस टेक्नोलॉजी, ज्यादा लेग स्पेस, इटीएफआई टेक्नोलॉजी, इंटेलीगो टेक्नोलॉजी, ऑल इन वन लॉक, साइड स्टैंड इंडीकेटर के साथ इंजन इनहिबिटर दिया गया है। इसमें पेट्रोल से CNG पर शिफ्ट करने के लिए अलग से बटन दिया है। उम्मीद है कि कंपनी इसे 2025 के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपए के करीब हो सकती है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


