Hindi Newsऑटो न्यूज़TVS Jupiter CNG Expected Launch February 2026
84Km के माइलेज के साथ आ रहा ये स्कूटर, ये पेट्रोल या इलेक्ट्रिक नहीं; 1Km दौड़ने का खर्च सिर्फ 90 पैसे

84Km के माइलेज के साथ आ रहा ये स्कूटर, ये पेट्रोल या इलेक्ट्रिक नहीं; 1Km दौड़ने का खर्च सिर्फ 90 पैसे

संक्षेप:

देश की पहली फैक्ट्री फिटेड CNG स्कूटर का इंतजार TVS जल्द ही खत्म करेगी। दरअसल, कंपनी ने इस स्कूटर को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया था। वैसे, तो ये कॉन्सेप्ट मॉडल था, लेकिन प्रोडक्शन लेवल पर ये काफी हद तक कम्प्लीट नजर आ रहा था।

Sun, 26 Oct 2025 01:14 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

देश की पहली फैक्ट्री फिटेड CNG स्कूटर का इंतजार TVS जल्द ही खत्म करेगी। दरअसल, कंपनी ने इस स्कूटर को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया था। वैसे, तो ये कॉन्सेप्ट मॉडल था, लेकिन प्रोडक्शन लेवल पर ये काफी हद तक कम्प्लीट नजर आ रहा था। यानी इसमें थोड़े-बहुत सुधार की जरूरत थी। ऐसे में अब नई खबरों की मानें तो कंपनी इस अगले साल फरवरी 2026 के आसपास बाजार में ला सकती है। बता दें कि CNG टू-व्हीलर सेगमेंट में बजाज ऑटो ने पहली फैक्ट्री फिटेड मोटरसाइकिल बीते साल लॉन्च की थी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

जुपिटर CNG कंपनी का पहला फैक्ट्री फिटेड CNG किट के साथ आने वाला स्कूटर भी होगा। हालांकि, अभी इसकी लॉन्च के बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया। ये स्कूटर CNG के साथ पेट्रोल से भी दौड़ेगा। वैसे, इसके माइलेज की डिटेल का खुलासा हो चुका है। आमतौर पर पेट्रोल स्कूटर का माइलेज 45 से 50Km/l के आसपास ही होता है। हालांकि, इस CNG स्कूटर के साथ ऐसा नहीं है। कंपनी के मुताबिक, ये 1 किलो CNG में 84 किलोमीटर तक दौड़ेगा। दिल्ली में CNG की कीमत 76 रुपए प्रति किलो है। यानी 1Km का खर्च करीब 90 पैसे होगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
TVS NTORQ 125

TVS NTORQ 125

₹ 87,042 - 1.07 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Xoom 125

Hero Xoom 125

₹ 86,900 - 92,900

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Activa 7G

Honda Activa 7G

₹ 79,000 से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha Fascino 125

Yamaha Fascino 125

₹ 80,750 - 1.03 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Suzuki Burgman Street

Suzuki Burgman Street

₹ 95,800 - 1.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:TVS ने नए ई-स्कूटर का टीजर जारी, डिजाइन और फीचर्स से नहीं हटेगी नजर!

इस स्‍कूटर में 124.8cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। जिससे स्‍कूटर को 5.3 किलोवाट की पावर और 9.4 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही स्‍कूटर को पेट्रोल और सीएनजी के साथ 226Km तक चलाया जा सकता है। स्‍कूटर के इंजन से इसे 80.5Km की टॉप स्पीड तक चलाया जा सकता है। इसमें 2 लीटर का पेट्रोल टैंक और 1.4Kg का CNG टैंक दिया है। आप बटन की मदद से इसे पेट्रोल से CNG और CNG से पेट्रोल पर शिफ्ट कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें:रॉयल एनफील्ड के लिए 'सोने का अंडा' देने वाली बाइक से मिलिए, एक फिर बनी नंबर-1

इसमें स्कूटर सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट दी गई है। इसके साथ ही इसमें मैक्‍स मेटल बॉडी, एक्‍सटरनल फ्यूल लिड, फ्रंट में मोबाइल चार्जर, सेमी डिजिटल स्‍पीडोमीटर, बॉडी बैलेंस टेक्नोलॉजी, ज्‍यादा लेग स्‍पेस, इटीएफआई टेक्नोलॉजी, इंटेलीगो टेक्नोलॉजी, ऑल इन वन लॉक, साइड स्‍टैंड इंडीकेटर के साथ इंजन इनहिबिटर दिया गया है। इसमें पेट्रोल से CNG पर शिफ्ट करने के लिए अलग से बटन दिया है। उम्मीद है कि कंपनी इसे 2025 के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपए के करीब हो सकती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।