TVS का नया मैक्सी स्कूटर, मिलेगा 160cc का दमदार इंजन, टेंशन में हीरो और यामाहा
यह टीवीएस का एक 160cc का मैक्सी स्कूटर है। इसमें कंपनी का नया लिक्विड-कूल्ड इंजन इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यह टीवीएस की सबसे एडवांस्ड स्कूटर्स में से एक बन सकता है।

टीवीएस मोटर कंपनी इंडियन मार्केट में अपना बिल्कुल नया स्कूटर लाने की तैयारी कर रही है। यह एक 160cc का मैक्सी स्कूटर है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी का यह नया प्रीमियम स्कूटर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है। इसे 2027 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला यामाहा एरॉक्स 155 (Yamaha Aerox 155), हीरो जूम 160 और जल्द आने वाले होंडा ADV160 जैसे प्रीमियम मैक्सी स्कूटर्स से होगा। आइए जानते हैं कि कंपनी इसमें क्या कुछ खास ऑफर कर सकती है।
कंपनी का नया लिक्विड-कूल्ड इंजन
नया 160cc मैक्सी स्कूटर पूरी तरह नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें कंपनी का नया लिक्विड-कूल्ड इंजन इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यह टीवीएस की सबसे एडवांस्ड स्कूटर्स में से एक बन सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि इसकी परफॉर्मेंस अपने राइवल्स के बराबर होगी। अभी यामाहा एरॉक्स 155 और हीरो जूम 160 लगभग 14 से 15 हॉर्सपावर की ताकत जेनरेट करते हैं और टीवीएस भी इसी लेवल की पावर ऑफर कर सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
TVS Jupiter
₹ 72,400 - 85,400
Hero Destini 125
₹ 80,450 - 91,700
Hero Pleasure Plus
₹ 69,766 - 75,712
Ampere Magnus Neo
₹ 86,999 - 89,999
PURE EV Epluto 7G
₹ 80,799 - 97,499
Hero Xoom 110
₹ 72,351 - 77,836
हाईवे राइड्स के लिए भी बेस्ट
डिजाइन के बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। कंपनी इसे यामाहा एरॉक्स 155 की तरह स्पोर्टी लुक दे सकती है या फिर हीरो जूम 160 और होंडा ADV160 की तरह एडवेंचर-स्टाइल डिजाइन के साथ लॉन्च कर सकती है। दोनों ही डिजाइन भारतीय ग्राहकों के बीच पॉप्युलर हो रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग टीवीएस 160cc मैक्सी स्कूटर में 14-इंच के बड़े वील्स, बेहतर विंड प्रोटेक्शन और ज्यादा प्रीमियम राइडिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। लंबा वीलबेस और कंफर्टेबल एर्गोनॉमिक्स इसे शहर के डेली यूज के साथ हाईवे राइड्स के लिए भी बेस्ट बना सकते हैं।
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
पिछले कुछ सालों में टीवीएस ने कनेक्टेड टेक्नोलॉजी पर काफी जोर दिया है और इसका फायदा नए मैक्सी स्कूटर में भी देखने को मिल सकता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एडवांस स्मार्टफोन इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है।
इसके अलावा स्कूटर में बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज, डिस्क ब्रेक्स और कई प्रीमियम फीचर्स भी मिल सकते हैं, ताकि यह परफॉर्मेंस और टूरिंग पसंद करने वाले ग्राहकों को आकर्षित कर सके। अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो 2027 में लॉन्च होने के बाद टीवीएस का यह नया 160cc मैक्सी स्कूटर भारत के तेजी से बढ़ रहे प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में एक दमदार प्रोडक्ट साबित हो सकता है।
(Photo: bikedekho)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


