Hindi Newsऑटो न्यूज़TVS iQube is only e2W in top-10 two wheelers list in december 2025
पेट्रोल मॉडल पर भारी पड़ा ये ई-स्कूटर, टॉप-10 में सिर्फ इसी को मिली एंट्री; दिनभर का खर्च सिर्फ ₹3

पेट्रोल मॉडल पर भारी पड़ा ये ई-स्कूटर, टॉप-10 में सिर्फ इसी को मिली एंट्री; दिनभर का खर्च सिर्फ ₹3

संक्षेप:

देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में टीवीएस आईक्यूब का एकतरफा दबदबा बना हुआ है। इस बात को इस तरह भी समझा जा सकता है कि देश के टॉप-10 टू-व्हीलर्स की लिस्ट में आईक्यूब अकेला इलेक्ट्रिक मॉडल रहा। ICE (पेट्रोल) मॉडल के बीच अपनी जगह बनाना इस बात का इशारा भी है कि इसकी डिमांड कितनी ज्यादा है।

Jan 23, 2026 11:01 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में टीवीएस आईक्यूब का एकतरफा दबदबा बना हुआ है। इस बात को इस तरह भी समझा जा सकता है कि देश के टॉप-10 टू-व्हीलर्स की लिस्ट में आईक्यूब अकेला इलेक्ट्रिक मॉडल रहा। ICE (पेट्रोल) मॉडल के बीच अपनी जगह बनाना इस बात का इशारा भी है कि इसकी डिमांड कितनी ज्यादा है। दरअसल, इस लिस्ट में हीरो स्प्लेंडर, होंडा एक्टिवा जैसे मॉडल के बीच जगह बनाना आसान नहीं है। दूसरी तरफ, बजाज चेतक, ओला इलेक्ट्रिक जैसे मॉडल इस लिस्ट से बाहर हैं। बता दें कि आईक्यूब की 35,177 यूनिट बिकी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
टॉप-110 टू-व्हीलर्स मॉडल दिसंबर 2025
नंमॉडलदिसंबर 2025दिसंबर 2024अंतरग्रोथ % YoY
1हीरो स्प्लेंडर2,80,7601,92,43888,32245.9
2होंडा एक्टिवा1,81,6041,20,98160,62350.11
3होंडा शाइन1,41,6021,00,84140,76140.42
4टीवीएस जुपिटर1,20,47788,66831,80935.87
5बजाज पल्सर79,61665,57114,04521.42
6सुजुकी एक्सेस69,62252,18017,44233.43
7हीरो HF डीलक्स49,05141,7137,33817.59
8टीवीएस एक्सएल46,13333,09213,04139.41
9टीवीएस अपाचे45,50720,88524,622117.89
10टीवीएस आईक्यूब35,17720,00315,17475.86
टोटल10,49,5497,36,3723,13,17742.53

आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स

यह आईक्यूब लाइनअप के बाकी मॉडलों की तरह ही Bosch से लिए गए हब-माउंटेड मोटर द्वारा ऑपरेटेड है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि हाई-स्पेक ST मॉडल की तरह, इसकी दावा की गई टॉप स्पीड 82kph है। इसका कुल वजन 116.8kg है। यह बेस 2.2 मॉडल को छोड़कर हर दूसरे आईक्यूब वैरिएंट से कम वजन का है।

आईक्यूब 3.1 का 0-80% SOC चार्जिंग समय 2.2 (2 घंटे 45 मिनट) और 3.5 (4 घंटे 30 मिनट) के बीच कहीं होने की उम्मीद है। अभी इसके सटीक नंबर नहीं है, क्योंकि कुछ डिटेल अभी TVS की वेबसाइट पर लाइव नहीं हैं। बाकी मैकेनिकल और फीचर्स वही रहेंगे। इसका मतलब है कि आपको इस नए 3.1 पर भी अन्य आईक्यूब मॉडल की तरह ही विशाल 32 लीटर का बूट, कलर TFT डिस्प्ले, फ्रंट डिस्क ब्रेक, पिलियन बैकरेस्ट और डुअल-टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं।

ये भी पढ़ें:इस स्टाइलिश 7-सीटर का प्रोडक्शन भारत में शुरू, कई शानदार फीचर्स से होगी लैस

आईक्यूब 2.2kWh रेंज टेस्ट

कंपनी ने आईक्यूब (iQube) लाइनअप में 2.2kWh वैरिएंट पेश किया है। अब ये रेंज में का सबसे शुरुआती मॉडल है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपए तय की है। यह भारत में मिलने वाले सबसे अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक है। आईक्यूब 2.2 की रियल वर्ल्ड रेंज की डिटेल भी सामने आई है। इसे 2.2kWh बैटरी BLDC हब-माउंटेड मोटर को पावर भेजती है, जो 4.4kW और 33Nm का टॉर्क बनाती है।

TVS का दावा है कि आईक्यूब 2.2 सिंगल चार्जर पर 75km तक दौड़ सकता है। चौंकाने वाली बात ये है कि ऑटोकार इंडिया के रियल रेंज टेस्ट में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर 76.4km दौड़ गया। आईक्यूब 2.2 में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग है। टेस्टिंग के दौरान इसे इसके दोनों मोड में ऑन रखा। 110 किलोग्राम वजन के साथ आईक्यूब 2.2 सबसे हल्के ई-स्कूटर में से एक है, जिसने इसे इस रेंज नंबर को हासिल करने में मदद की होगी।

ये भी पढ़ें:इस 7-सीटर को 12 महीने में 1.92 लाख लोगों ने खरीद डाला; 26Km माइलेज, 6 एयरबैग

3 रुपए में दिनभर दौड़ेगा

TVS मोटर्स ने आईक्यूब के ऑफिशियल पेज पर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर क खर्च को समझाया है। कंपनी का कहना है कि पेट्रोल गाड़ी में प्रति लीटर 100 रुपए खर्च करने होते हैं। ऐसे में पेट्रोल स्कूटर से 50,000Km चलने का खर्च करीब 1 लाख रुपए आता है। जबकि उसके आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर से 50,000Km चलने का खर्च 6,466 रुपए आता है। साथ ही, GST की सेविंग होती है। सर्विस और मेंटेनेंस का खर्च भी बचता है। इस तरह 50,000Km पर iQube 93,500 रुपए की बचत करता है।

आईक्यूब को सिंगल चार्ज करने का खर्च 18.75 रुपए है। इसका iQube ST मॉडल 4 घंटे और 6 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। इसके बाद इसे 145Km तक चलाया जा सकता है। यानी आप डेली 30Km चलते हैं, तब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सप्ताह में 2 बार चार्ज करना होगा। दो बार चार्ज करने का खर्च 37.50 रुपए होगा। यानी महीने का खर्च औसतन 150 रुपए होता है। यानी हर दिन का खर्च 3 रुपए होगा। वहीं, दो बार चार्जिंग पर इसकी रेंज 290Km हो जाएगी। यानी आप इस खर्च पर हर दिन औसतन 30Km आराम से चल सकते हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।