एक बार फिर नंबर-1 बना ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, सितंबर में 22481 लोगों ने खरीदा; सिर्फ ₹3 में दिनभर दौड़ेगा

Oct 02, 2025 12:17 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

पिछले महीने आईक्यूब की 22,481 यूनिट बिकीं। इस तरह इसने अपने सेगमेंट में 21.6% हिस्सेदारी रही। जबकि दूसरी तरफ, इसके सबसे बड़े कॉम्पटीटर बजाज चेतक ईवी की 19,519 यूनिट, एथर एनर्जी की 18,109 यूनिट, ओला इलेक्ट्रिक 13,371 यूनिट और हीरो मोटोकॉर्प की 12,736 यूनिट बिकीं।

एक बार फिर नंबर-1 बना ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, सितंबर में 22481 लोगों ने खरीदा; सिर्फ ₹3 में दिनभर दौड़ेगा

टीवीएस आईक्यूब एक बार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट का सरताज बन गया है। सितंबर में कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल आईक्यूब के सामने देश के सभी दूसरे मॉडल पीछे रह गए। पिछले महीने आईक्यूब की 22,481 यूनिट बिकीं। इस तरह इसने अपने सेगमेंट में 21.6% हिस्सेदारी रही। जबकि दूसरी तरफ, इसके सबसे बड़े कॉम्पटीटर बजाज चेतक ईवी की 19,519 यूनिट, एथर एनर्जी की 18,109 यूनिट, ओला इलेक्ट्रिक 13,371 यूनिट और हीरो मोटोकॉर्प की 12,736 यूनिट बिकीं। बजाज और ओला का मार्केट शेयर भी कम हुआ है।

3 रुपए में दिनभर चलने का गणित

TVS मोटर्स ने iQube के ऑफिशियल पेज पर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर क खर्च को समझाया है। कंपनी का कहना है कि पेट्रोल गाड़ी में प्रति लीटर 100 रुपए खर्च करने होते हैं। ऐसे में पेट्रोल स्कूटर से 50,000Km चलने का खर्च करीब 1 लाख रुपए आता है। जबकि उसके iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर से 50,000Km चलने का खर्च 6,466 रुपए आता है। साथ ही, GST की सेविंग होती है। सर्विस और मेंटेनेंस का खर्च भी बचता है। इस तरह 50,000Km पर iQube 93,500 रुपए की बचत करता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
TVS iQube

TVS iQube

₹ 94,434 - 1.59 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ola Electric S1 Pro 3 Gen

Ola Electric S1 Pro 3 Gen

₹ 1.35 - 1.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ola Electric S1 Pro Sport

Ola Electric S1 Pro Sport

₹ 1.5 - 1.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ola Electric S1 X 3 Gen

Ola Electric S1 X 3 Gen

₹ 94,999 - 1.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ola Electric S1 Air

Ola Electric S1 Air

₹ 89,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BGauss Oowah

BGauss Oowah

₹ 94,990

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

TVS ने इस बात का भी दावा किया है कि iQube को सिंगल चार्ज करने का खर्च 18.75 रुपए है। इसका iQube ST मॉडल 4 घंटे और 6 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। इसके बाद इसे 145Km तक चलाया जा सकता है। यानी आप डेली 30Km चलते हैं, तब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सप्ताह में 2 बार चार्ज करना होगा। दो बार चार्ज करने का खर्च 37.50 रुपए होगा। यानी महीने का खर्च औसतन 150 रुपए होता है। यानी हर दिन का खर्च 3 रुपए होगा। वहीं, दो बार चार्जिंग पर इसकी रेंज 290Km हो जाएगी। यानी आप इस खर्च पर हर दिन औसतन 30Km आराम से चल सकते हैं।

आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स

यह आईक्यूब लाइनअप के बाकी मॉडलों की तरह ही Bosch से लिए गए हब-माउंटेड मोटर द्वारा ऑपरेटेड है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि हाई-स्पेक ST मॉडल की तरह, इसकी दावा की गई टॉप स्पीड 82kph है। इसका कुल वजन 116.8kg है। यह बेस 2.2 मॉडल को छोड़कर हर दूसरे आईक्यूब वैरिएंट से कम वजन का है।

आईक्यूब 3.1 का 0-80% SOC चार्जिंग समय 2.2 (2 घंटे 45 मिनट) और 3.5 (4 घंटे 30 मिनट) के बीच कहीं होने की उम्मीद है। अभी इसके सटीक नंबर नहीं है, क्योंकि कुछ डिटेल अभी TVS की वेबसाइट पर लाइव नहीं हैं। बाकी मैकेनिकल और फीचर्स वही रहेंगे। इसका मतलब है कि आपको इस नए 3.1 पर भी अन्य आईक्यूब मॉडल की तरह ही विशाल 32 लीटर का बूट, कलर TFT डिस्प्ले, फ्रंट डिस्क ब्रेक, पिलियन बैकरेस्ट और डुअल-टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं।

आईक्यूब 2.2kWh रेंज टेस्ट की रिपोर्ट

टीवीएस ने भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब (iQube) लाइनअप में 2.2kWh वैरिएंट फिर से पेश किया है। अब ये रेंज में का सबसे शुरुआती मॉडल है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपए तय की है। यह भारत में मिलने वाले सबसे अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक है। आईक्यूब 2.2 की रियल वर्ल्ड रेंज की डिटेल भी सामने आई है। इसे 2.2kWh बैटरी BLDC हब-माउंटेड मोटर को पावर भेजती है, जो 4.4kW और 33Nm का टॉर्क बनाती है।

TVS का दावा है कि आईक्यूब 2.2 सिंगल चार्जर पर 75km तक दौड़ सकता है। चौंकाने वाली बात ये है कि ऑटोकार इंडिया के रियल रेंज टेस्ट में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर 76.4km दौड़ गया। आईक्यूब 2.2 में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग है। टेस्टिंग के दौरान इसे इसके दोनों मोड में ऑन रखा। 110 किलोग्राम वजन के साथ आईक्यूब 2.2 सबसे हल्के ई-स्कूटर में से एक है, जिसने इसे इस रेंज नंबर को हासिल करने में मदद की होगी।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।