2026 TVS iQube स्कूटर का किफायती वेरिएंट, खुश कर देगी कीमत, फुल चार्ज पर 114km की रेंज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

TVS iQube के एंट्री-लेवल वेरिएंट की मार्केट में एंट्री हो गई है। कंपनी के मुताबिक नया मॉडल एक बार फुल चार्ज होने पर 114 किलोमीटर की IDC रेंज देता है। जबकि, पुराने 2.2kWh वर्जन की क्लेम्ड रेंज 94 किलोमीटर थी। इसकी कीमत भी कम है।

TVS iQube
टीवीएस आईक्यूब
Yamaha EC-06
केवल
₹2,400/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने भारत में iQube के नए एंट्री-लेवल वेरिएंट को लॉन्च किया है। अब इसमें पुराने 2.2kWh बैटरी पैक की जगह नया 2.3kWh बैटरी पैक दिया गया है। इसकी कीमत ₹1.16 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। कंपनी के मुताबिक नया मॉडल एक बार फुल चार्ज होने पर 114 किलोमीटर की IDC रेंज देता है। जबकि, पुराने 2.2kWh वर्जन की क्लेम्ड रेंज 94 किलोमीटर थी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
TVS iQube
₹ 1.2 - 1.75 लाख
EMI केवल₹1,600/ माह
अपनी EMI जानें
TVS Orbiter
₹ 88,250 - 1.05 लाख
EMI केवल₹1,200/ माह
अपनी EMI जानें
Bajaj Chetak
₹ 96,504 - 1.39 लाख
EMI केवल₹1,300/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Activa E
₹ 1.17 - 1.52 लाख
EMI केवल₹1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Honda QC1
₹ 90,000
EMI केवल₹1,200/ माह
अपनी EMI जानें
Vida VX2
₹ 79,490 - 1.31 लाख
EMI केवल₹1,100/ माह
अपनी EMI जानें

मोटर और परफॉर्मेंस

बैटरी कैपेसिटी में सिर्फ 0.1kWh की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन रेंज में काफी शानदार इजाफा देखने को मिला है। नए iQube में पहले वाला BLDC हब-माउंटेड मोटर ही इस्तेमाल किया गया है। यह मोटर 3.68kW की पीक पावर और 140Nm का टॉर्क जनरेट करती है। स्कूटर 0 से 40kmph की रफ्तार सिर्फ 4.7 सेकंड में पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 68kmph है। इसमें 10 डिग्री की ग्रेडेबिलिटी और रिजनरेटिव ब्रेकिंग भी मिलती है। बैटरी एक लिथियम-आयन यूनिट है, जो IP67 रेटिंग के साथ आती है। इसमें बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS), स्पाइक प्रोटेक्शन और 50,000 किलोमीटर की वारंटी दी गई है। पोर्टेबल ऑफ-बोर्ड चार्जर की मदद से बैटरी को 0 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में 2 घंटे 50 मिनट लगते हैं।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

नए TVS iQube में ट्यूबलर फ्रेम के साथ टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और हाइड्रॉलिक ट्विन-ट्यूब रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। दोनों व्हील्स में 130mm ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसमें 12-इंच के ट्यूबलेस टायर हैं, जिनका साइज आगे और पीछे 90/90 है।

5-इंच LCD डिस्प्ले और कनेक्टेड फीचर्स

एंट्री-लेवल मॉडल में अब 12.7cm का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जबकि कनेक्टेड फीचर्स पहले की तरह मौजूद हैं। डिस्प्ले पर बैटरी लेवल, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी, इनकमिंग कॉल अलर्ट, साइड-स्टैंड इंडिकेशन और पार्किंग असिस्ट जैसे इन्फर्मेशन मिलते है। इसके अलावा टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ब्लूटूथ और GSM कनेक्टिविटी के साथ OTA अपडेट भी दिए गए हैं। स्कूटर में 118 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं, जिनमें जियोफेंसिंग, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, लाइव व्हीकल स्टेटस, क्रैश और फॉल अलर्ट, रिमोट कनेक्टिविटी और Alexa इंटीग्रेशन शामिल हैं।

LED लाइटिंग और तीन कलर

नए iQube में LED लाइटिंग स्टैंडर्ड है। इसके अलावा इसमें USB चार्जिंग पोर्ट, पार्किंग ब्रेक और रिवर्स/फॉरवर्ड पार्किंग असिस्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इस स्कूटर को Pearl White, Walnut Brown और Titanium Grey जैसे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। बताते चलें कि टीवीएस आईक्यूब देश का नंबर-1 इलेक्ट्रिक स्कूटर बन चुका है। आईक्यूब ने 1 मिलियन यानी 10 लाख यूनिट की सेल्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस कामयाबी के मौके पर कंपनी ने आईक्यूब मिलियनआर (iQube MillionR) स्पेशल एडिशन लॉन्च किया। आईक्यूब 3.5 kWh वेरिएंट पर बेस्ड मिलियनआर स्पेशल एडिशन की IDC रेंज 145Km है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़iQube का किफायती वेरिएंट, खुश कर देगी कीमत, फुल चार्ज पर 114km की रेंज