Hindi Newsऑटो न्यूज़tvs electric two-wheelers other than bajaj ola received most customers in november 2025
इस कंपनी की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर टूटे ग्राहक; ओला, बजाज भी रह गए पीछे, बिक्री में शान से बनी नंबर-1

इस कंपनी की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर टूटे ग्राहक; ओला, बजाज भी रह गए पीछे, बिक्री में शान से बनी नंबर-1

संक्षेप:

भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डिमांड बीते कुछ सालों से लगातार बढ़ती जा रही है। अगर नवंबर, 2025 में हुई इलेक्ट्रिक सेगमेंट के टू-व्हीलर बिक्री की बात करें तो एक बार फिर टीवीएस मोटर ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

Nov 29, 2025 06:48 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डिमांड बीते कुछ सालों से लगातार बढ़ती जा रही है। अगर चालू महीने यानी नवंबर, 2025 में हुई इलेक्ट्रिक सेगमेंट के टू-व्हीलर बिक्री की बात करें तो एक बार फिर टीवीएस मोटर ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। बता दें कि टीवीएस मोटर ने इस दौरान कुल 27,382 यूनिट इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री की। वहीं, न्यूज वेबसाइट gaadiwaadi में छपी एक खबर के अनुसार, दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में बजाज ऑटो रही। बजाज ऑटो ने इस दौरान कुल 23,097 यूनिट इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री की।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

तीसरे नंबर पर रही एथर एनर्जी

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एथर एनर्जी रही। एथर एनर्जी ने इस दौरान कुल 18,356 यूनिट इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में विडा रही। विडा ने इस दौरान कुल 10,579 यूनिट इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री की। इसके अलावा, पांचवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में ओला इलेक्ट्रिक रही ओला इलेक्ट्रिक ने इस दौरान कुल 7,567 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की।

लास्ट पोजीशन पर रही रीवर

बिक्री कि लिस्ट में छठे नंबर पर एम्पीयर रही। एम्पीयर ने इस दौरान कुल 5,360 यूनिट इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में BGauss रही। BGauss ने इस दौरान कुल 2,410 यूनिट इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री की। इसके अलावा, आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रीवर रही। रीवर ने इस दौरान कुल 1,612 यूनिट इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री की।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।