
शुरू हुई टीवीएस के पहली एडवेंचर मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जान लीजिए वैरिएंट वाइज कीमत
अगर आपने टीवीएस अपाचे RTX 300 बुक की है तो अब आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पडे़ेगा। दरअसल, टीवीएस मोटर ने इस नई एडवेंचर बाइक की डिलीवरी ऑफिशियल रूप से शुरू कर दी है।
अगर आपने टीवीएस अपाचे RTX 300 बुक की है तो अब आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पडे़ेगा। दरअसल, टीवीएस मोटर ने इस नई एडवेंचर बाइक की डिलीवरी ऑफिशियल रूप से शुरू कर दी है। बता दें कि अक्टूबर, 2025 में लॉन्च होने के बाद से ही यह बाइक काफी चर्चा में रही क्योंकि यह टीवीएस की पहली एडवेंचर टूरर मोटरसाइकिल है। यह बाइक उन राइडर्स के लिए यह बाइक काफी अट्रैक्टिव रही है जो बिना ज्यादा खर्च किए एक पावरफुल और भरोसेमंद एडवेंचर बाइक चाहते थे। आइए जानते हैं बाइक के फीचर्स, कीमत और पावरट्रेन के बारे में विस्तार से।





जानिए वैरिएंट वाइज कीमत
टीवीएस अपाचे RTX 300 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये है। कंपनी ने इसे तीन वैरिएंट्स में उतारा है। इसका बेस वैरिएंट 1.99 लाख रुपये में जबकि टॉप मॉडल 2.14 लाख रुपये में मिलता है। इसके अलावा, टीवीएस ने इसे “Built To Order” यानी BTO ऑप्शन के साथ भी पेश किया है जहां ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से बाइक को कस्टमाइज कर सकते हैं। इस स्पेशल वैरिएंट की कीमत वाइपर ग्रीन कलर में 2.34 लाख रुपये है। जबकि लाइटनिंग ब्लैक, मेटैलिक ब्लू और टर्न ब्रॉन्ज जैसे दूसरे कलर 2.29 लाख रुपये में उपलब्ध हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

TVS Apache RTX 300
₹ 1.99 - 2.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
![Yezdi Motorcycles Adventure [2024]](https://www.livehindustan.com/static-content/1y/lh/img/default-img/grey-212x159.jpg)
Yezdi Motorcycles Adventure [2024]
₹ 2.1 - 2.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yezdi Motorcycles Adventure
₹ 1.98 - 2.27 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Suzuki V-Strom SX
₹ 1.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Dominar 400
₹ 2.33 - 2.39 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कैसे मिलेगी बाइक
डिलीवरी प्रोसेस बुकिंग क्रम के हिसाब से चल रही है। कंपनी ने शुरुआत बेंगलुरु से की है और अब धीरे-धीरे बाकी शहरों में भी बाइक पहुंचाई जाएगी। इससे उन ग्राहकों को राहत मिलेगी जो लंबे समय से इस मॉडल का इंतज़ार कर रहे थे। टीवीएस का लक्ष्य है कि सभी बुकिंग को समय पर पूरा किया जाए और ग्राहकों को बिना देरी के बाइक मिले।
दमदार है बाइक का पावरट्रेन
परफॉर्मेंस के मामले में Apache RTX 300 काफी दमदार है। इसमें 299.1cc का नया E20-कंप्लायंट, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। बाइक का इंजन 35.50bhp की पावर और 28.5 Nm का टॉर्क देता है। बाइक ट्रेलिस फ्रेम पर बनी है और इसमें फ्रंट इनवर्टेड फोर्क, रियर मोनोशॉक, 17-इंच अलॉय व्हील्स और दोनों तरफ पेटल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं जो राइडिंग को और भी सेफ और स्थिर बनाते हैं।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




