ई-स्कूटर बाजार में बड़ा उलटफेर! इन 3 कंपनियों ने मिलकर हथिया ली 60% मार्केट, छिन गया स्टार्टअप का ताज
2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार की तस्वीर बदल चुकी है। TVS, बजाज और हीरो जैसे रेगुलर दिग्गज कंपनी अब इस रेस में आगे हो गई हैं। रेगुलर ब्रांड्स ने इस सेगमेंट में करीब 60% मार्केट शेयर हासिल कर लिया है।

साल 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार ने नया मोड़ ले लिया है। अब तक जहां स्टार्टअप कंपनियां आगे थीं, वहीं अब पुरानी दिग्गज कंपनियों ने बाजार पर मजबूत पकड़ बना ली है। डेटा के मुताबिक, रेगुलर ब्रांड्स ने कुल सेगमेंट में करीब 60% मार्केट शेयर हासिल कर लिया है। इसमें सबसे बड़ा योगदान TVS मोटर कंपनी, बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) का रहा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Bajaj Chetak
₹ 91,399 - 1.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS X
₹ 2.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Orbiter
₹ 1.05 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
TVS ने रचा नया रिकॉर्ड
होसुर स्थित TVS मोटर कंपनी ने Q3 FY26 में एक ही तिमाही में 1 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने का बड़ा मुकाम हासिल किया। कंपनी की इलेक्ट्रिक लाइन-अप में TVS iQube और TVS ऑर्बिटर शामिल हैं। मजबूत सप्लाई चेन, बड़े डीलर नेटवर्क और अलग-अलग ग्राहक वर्ग को टारगेट करने की रणनीति ने TVS को इस मुकाम तक पहुंचाया।
बजाज की शानदार वापसी
कुछ समय पहले बैटरी सप्लाई की समस्या से जूझने के बाद बजाज ने तेजी से वापसी की। इसने प्रोडक्शन स्टेबल किया और सप्लाई चेन सुधारी। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को मजबूत किया। इसका फायदा बजाज चेतक (Bajaj Chetak) रेंज को मिला, जिससे कंपनी दोबारा दूसरे स्थान पर पहुंच गई।
हीरो (Hero) भी पीछे नहीं
हीरो (Hero MotoCorp) ने अपने बड़े डीलर नेटवर्क और भरोसेमंद ब्रांड इमेज का फायदा उठाया। देशभर में बेहतर सर्विस नेटवर्क और स्पेयर पार्ट्स की आसान उपलब्धता ने ग्राहकों का भरोसा जीता।
स्टार्टअप्स की मिली-जुली तस्वीर
जहां कुछ स्टार्टअप कंपनियों की ग्रोथ धीमी हुई है, वहीं कुछ ने अच्छा प्रदर्शन भी किया। एथर एनर्जी (Ather Energy) को अपनी फैमिली-ओरिएंटेड एथर रिज्टा (Ather Rizta) से फायदा मिला। लेकिन, ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) को सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्राहक अनुभव से जुड़ी चुनौतियों के कारण मार्केट शेयर में गिरावट झेलनी पड़ी।
क्यों बदल रहा है ग्राहकों का रुझान?
शुरुआती EV खरीदार नई तकनीक और कम कीमत पर ज्यादा ध्यान देते थे। अब मुख्यधारा के ग्राहक भरोसेमंद ब्रांड, आसान सर्विस, कम मेंटेनेंस कॉस्ट और लंबी अवधि का भरोसा इन बातों को प्राथमिकता दे रहे है। यही कारण है कि पारंपरिक कंपनियों की पकड़ मजबूत हुई है।
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट अभी भी भारत के कुल दोपहिया बाजार की तुलना में शुरुआती दौर में है। लेकिन बेहतर बैटरी टेक्नोलॉजी, चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार, सरकारी सपोर्ट, रीसेल वैल्यू में सुधार हो रहा है। इन सब वजहों से आने वाले समय में यह सेगमेंट और तेजी से बढ़ सकता है।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


