₹1.99 लाख में TVS की पहली एडवेंचर मोटरसाइकिल लॉन्च; रॉयल एनफील्ड, KTM और येज्दी से होगा मुकाबला

₹1.99 लाख में TVS की पहली एडवेंचर मोटरसाइकिल लॉन्च; रॉयल एनफील्ड, KTM और येज्दी से होगा मुकाबला

संक्षेप:

TVS ने अपनी मोस्ट अवेटेड अपाचे RTX 300 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपए है। इस लॉन्च के साथ, TVS ने अब एडवेंचर टूरर सेगमेंट में कदम रख दिया है।

Oct 15, 2025 06:26 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

TVS ने अपनी मोस्ट अवेटेड अपाचे RTX 300 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपए है। इस लॉन्च के साथ, TVS ने अब एडवेंचर टूरर सेगमेंट में कदम रख दिया है। TVS अपाचे RTX ब्रांड के नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और इसका मुकाबला KTM 250 एडवेंचर, येज्दी एडवेंचर, रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 जैसे मॉडल से होगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

TVS अपाचे RTX 300 एडवेंचर टूरर में नया 299cc, लिक्विड-ऑयल कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर RT-XD4 इंजन है, जो 9,000 rpm पर 35.5 hp और 7,000 rpm पर 28.5 Nm का अधिकतम पावर और टॉर्क आउटपुट देता है। पावर मिल एक बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें स्मूथ ट्रांसमिशन के लिए असिस्ट और स्लिपर क्लच भी है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Keeway Vieste 300

Keeway Vieste 300

₹ 2.99 - 3.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Keeway Sixties 300i

Keeway Sixties 300i

₹ 2.99 - 3.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM RC 390

KTM RC 390

₹ 3.23 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha MT-03

Yamaha MT-03

₹ 3.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
QJ Motor SRV 300

QJ Motor SRV 300

₹ 3.19 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Continental GT 650

Royal Enfield Continental GT 650

₹ 3.19 - 3.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
read moreये भी पढ़ें:
इस दिवाली खरीदने वाले है नई कार, तो इंश्योरेंस लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

TVS अपाचे RTX 300 स्टील ट्रेलिस फ्रेम और एल्युमीनियम डाईकास्ट स्विंगआर्म पर बेस्ड है। मजबूत फ्यूल टैंक, मजबूत साइड फेंडर और पारदर्शी विंडस्क्रीन के साथ यह मोटरसाइकिल भारी-भरकम दिखती है। आगे की तरफ, अपाचे RTX 300 'आंख के आकार' वाले LED हेडलैंप, LED टर्न इंडिकेटर्स और चोंच जैसे प्रोजेक्शन के साथ एक आक्रामक लुक देती है। यह पहली एडवेंचर टूरर स्प्लिट रियर सीटों और अतिरिक्त सामान रखने के लिए एक अलग लगेज रैक के साथ पीछे बैठने के लिए उपयुक्त लगती है।

read moreये भी पढ़ें:
टाटा नेक्सन EV को टक्कर देने आ रही हुंडई की नई सस्ती इलेक्ट्रिक कार

TVS अपाचे RTX 300 में एक फुल-कलर TFT डिस्प्ले है जो स्पीड, कॉल और SMS अलर्ट, सेगमेंट-फर्स्ट मैप मिररिंग, गोप्रो कंट्रोल जैसी कई डिटेल दिखाती है। इसमें चार अलग-अलग राइड मोड टूर, रैली, अर्बन और रेन मोड मिलते हैं। सुरक्षा के लिहाज से, इसमें ABS मोड (रैली, अर्बन और रेन), ट्रैक्शन कंट्रोल (दो मोड), क्रूज कंट्रोल और TPSM जैसे फीचर्स हैं।

TVS अपाचे RTX में टू-वे थर्मोस्टेट, इंटेलिजेंट एयर-फ्लो तकनीक, पेटेंटेड डक्ट और डिफ्लेक्टर सिस्टम है जो पावर मिल को तापमान बनाए रखने और सेमलैस दहन में मदद करता है। इसे कई कलर्स ऑप्शन में खरीद सकते हैं। जिसमें वाइपर ग्रीन, टार्न ब्रॉन्ज़, मेटैलिक ब्लू, लाइटनिंग ब्लैक और पर्ल व्हाइट कलर शामिल हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।