फुल टैंक भरवाने के बाद कितने KM दौड़ी TVS अपाचे RTX 300, जानिए रियल माइलेज की डिटेल
ये मोटरसाइकिल थोड़ी-बहुत ऑफ-रोडिंग कर सकती है, लेकिन अपाचे RTX 300 का इस्तेमाल ज्यादातर टूरिंग के लिए ही होने की संभावना है। यहां पर फ्यूल एफिशिएंसी और टैंक रेंज संभावित ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण आंकड़े बन जाते हैं, क्योंकि वे कम से कम फ्यूल स्टॉप के साथ ज्यादा से ज्यादा दूरी तय करना चाहते हैं।

TVS मोटर की न्यू अपाचे RTX 300 ने भारतीय बाजार के प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट का कॉम्पटीशन बढ़ा दिया है। 2026 में लॉन्च होने के बाद से यह एक तेजी से हिट हो रही है। अपाचे RTX 300 में TVS का नया RT-XD4 इंजन पहली बार आया है, जो पूरी तरह से नया इंजन है और इसका रिवर्स-इन्क्लाइंड 310cc मोटर से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में रशलेन ने 'टैंक-टू-टैंक' तरीके से इसकी फ्यूल एफिशिएंसी का टेस्ट किया। इसमें अपाचे RTX के काफी छोटे 12.5 लीटर फ्यूल टैंक को पूरा भरा और एक फिक्स दूरी को तय किया गया। वहीं, उसी जगह के आसपास दोबारा फ्यूल भरवाने के बाद पेट्रोल और माइलेज की रियल डिटेल सामने आ गई।






अपाचे RTX 300 TVS की पहली एडवेंचर टूरर मोटरसाइकिल है। हालांकि, ये थोड़ी-बहुत ऑफ-रोडिंग कर सकती है, लेकिन अपाचे RTX 300 का इस्तेमाल ज्यादातर टूरिंग के लिए ही होने की संभावना है। यहां पर फ्यूल एफिशिएंसी और टैंक रेंज संभावित ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण आंकड़े बन जाते हैं, क्योंकि वे कम से कम फ्यूल स्टॉप के साथ ज्यादा से ज्यादा दूरी तय करना चाहते हैं। इस मोटरसाइकिल में 12.5 लीटर का छोटा फ्यूल टैंक दिया है। हालांकि, देखने में यह काफी बड़ी और मजबूत लगती है। इसलिए, छोटे टैंक की कमी पूरी करने के लिए फ्यूल एफिशिएंसी के आंकड़े ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाते हैं। 460Km की यात्रा को देखते हुए इस टैंक को पूरा ऊपर तक भर लिया।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

TVS Apache RTX 300
₹ 1.99 - 2.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yezdi Motorcycles Adventure
₹ 1.98 - 2.27 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
![Yezdi Motorcycles Adventure [2024]](https://www.livehindustan.com/static-content/1y/lh/img/default-img/grey-212x159.jpg)
Yezdi Motorcycles Adventure [2024]
₹ 1.98 - 2.07 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM 250 Adventure
₹ 2.46 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Suzuki V-Strom SX
₹ 1.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
हाईवे की स्पीड से कोई समझौता किए बिना ज्यादा से ज्यादा माइलेज (फ्यूल एफिशिएंसी) निकालना था। इसलिए, हाइपरमाइलिंग का ऑप्शन पास नहीं था, क्योंकि आगे की दूरी काफी ज्यादा थी। यहां पर क्रूज कंट्रोल काम आया, जिसे इस पूरी यात्रा के दौरान लगभग 85Km/h पर सेट करके रखा गया था। क्रूज कंट्रोल की मदद से थ्रॉटल में होने वाले बेवजह के बदलाव खत्म हो जाते हैं, जिससे बेहतर माइलेज मिलता है। लगभग 390Km की दूरी तय करने के बाद, लो फ्यूल का अलर्ट मिलने लगा। फ्यूल लेवल की आखिरी लाइन आने पर दिखाई देती है।
391.1Km की दूरी पर अपाचे RTX 300 में दोबारा फ्यूल भरवाया और टैंक को फिर से ऊपर तक पूरा भर दिया। ठीक उसी लेवल तक, जिस लेवल तक वह पहले भरा हुआ था। इस बाइक ने 391.1Km की दूरी तय करने के लिए 9.65 लीटर फ्यूल लिया, जिससे इसकी माइलेज 40.5Km/l रही। यह ध्यान रखना जरूरी है कि जब लो फ्यूल का अलर्ट आता है, तो बाइक के क्लस्टर पर रेंज' दिखना बंद हो जाता है। इसलिए, जब लो फ्यूल की चेतावनी आई, तब भी टैंक में लगभग 50 से 60Km चलने लायक फ्यूल बचा हुआ था।
इस तरह इस मोटरसाइकिल का टैंक फुल कराने के बाद आप 400Km का सफर आराम से तय कर सकते हैं। वहीं, टैंक को पूरी तरह खाली होने तक ये लगभग 450Km की रेंज दे सकती है। हालांकि, मोटरसाइकिल की रेंज आपकी ड्राइविंग स्टाइल पर भी डिपेंड करती है। अगर आप हाईवे पर थोड़ी ज्यादा स्पीड (लगभग 100Km/h) से बाइक चलाते हैं, तो एक बार टैंक फुल करवाने पर आप 300Km से 330Km के बीच की रेंज की उम्मीद कर सकते हैं। तो इस तरह 300cc इंजन के साथ ये बेहतर माइलेज माना जा सकता है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला, सुजुकी वी-स्ट्रॉम SX, KTM 250 एडवेंचर, येजदी एडवेंचर और हीरो Xpulse 210/200 4V, कावासाकी वर्सेस-X 300 जैसे मॉडल से होता है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


