10 से 14 साल के यंग राइडर्स के लिए आई खास TVS Apache, 197.75cc का इंजन, टॉप स्पीड 110 kmph

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टीवीएस रेसिंग ने Apache RR 200 Mini रेसिंग मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे अपने नए TVS Apache Junior Programme के तहत लॉन्च किया है। बाइक की टॉप स्पीड 110 kmph की है।

TVS Apache RR 200 Mini
टीवीए अपाचे RR 200 मिनी
TVS Apache RR 310
केवल
3,900/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

टीवीएस रेसिंग ने भारत में यंग रेसर्स के लिए खास तौर पर डिवेलप की गई नई Apache RR 200 Mini रेसिंग मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। यह बाइक सड़क पर चलाने के लिए नहीं, बल्कि 10 से 14 साल की उम्र के बच्चों को प्रोफेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग की ट्रेनिंग देने के लिए बनाई गई है। कंपनी ने इसे अपने नए TVS Apache Junior Programme के तहत लॉन्च किया है। इस पहल के जरिए बच्चों को कंट्रोल्ड और सेफ माहौल में रेसिंग की शुरुआती ट्रेनिंग दी जाएगी टीवीएस ने इस प्रोग्राम के लिए 10 Apache RR 200 Mini मोटरसाइकिल Madras Motor Sports Club (MMSC) को दी है। इन बाइक्स पर ट्रेनिंग Madras International Karting Arena में कराया जाएगा। हालांकि, नाम में मिनी जरूर है, लेकिन इसके हार्डवेयर और परफॉर्मेंस किसी प्रोफेशनल रेसिंग बाइक से कम नहीं हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
TVS iQube
₹ 1.15 - 1.71 लाख
EMI केवल1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Okaya EV Ferrato Disruptor
₹ 1.55 लाख
EMI केवल2,100/ माह
अपनी EMI जानें
Ather Energy 450X
₹ 1.55 - 1.9 लाख
EMI केवल2,100/ माह
अपनी EMI जानें
Hero XPulse 200 4V
₹ 1.4 - 1.55 लाख
EMI केवल1,900/ माह
अपनी EMI जानें
Ather Energy 450S
₹ 84,341 - 1.53 लाख
EMI केवल1,200/ माह
अपनी EMI जानें
Hero Splendor Plus XTEC
₹ 91,952 - 95,315
EMI केवल1,300/ माह
अपनी EMI जानें

197.75cc इंजन और 110 kmph की टॉप स्पीड

अपाचे RR 200 मिनी में RTR 200 4V का 197.75cc इंजन यूज किया गया है, जिसे रेसिंग के हिसाब से ट्यून किया गया है। यह इंजन 23 PS की पावर 9,500 rpm पर और 20.1 Nm का टॉर्क 6,500 rpm पर जनरेट करता है। इसमें प्रोग्रामेबल TCI इग्निशन सिस्टम, 30mm सेमी-फ्लैट स्लाइड कार्ब्यूरेटर, कोनिकल एयर फिल्टर और रेस-ट्यून फ्री-फ्लो एग्जॉस्ट दिया गया है। सिर्फ 90 किलोग्राम वजन वाली इस बाइक की टॉप स्पीड 110 kmph बताई गई है।

पूरी तरह रेसिंग के लिए तैयार सस्पेंशन और ब्रेक

इस मिनी रेसिंग बाइक में आगे की तरफ 35mm अपसाइड-डाउन फोर्क दिए गए हैं, जिनमें रिबाउंड, कंप्रेशन और प्रीलोड एडजस्टमेंट की सुविधा मिलती है। फ्रंट सस्पेंशन में 100mm और रियर में 90mm का ट्रैवल मिलता है। पीछे रेस-स्पेक एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे 220mm डिस्क और पीछे 180mm डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं। बाइक में 12-इंच के व्हील्स दिए गए हैं, जिन पर Eurogrip BEE के रेस-कंपाउंड टायर लगाए गए हैं। फ्रंट टायर का साइज 110/70-12 और रियर का 120/80-12 है।

बच्चों के हिसाब से तैयार किया गया डिजाइन

अपाचे RR 200 मिनी को मॉडिफाइड RTR 200 4V फ्रेम पर बनाया गया है। इसमें छोटा स्विंगआर्म, 690mm की सीट हाइट और 1,180mm का व्हीलबेस दिया गया है, जिससे 10 से 14 साल के यंग राइडर्स इसे आसानी से चला सकेंगे। बाइक का 23.5 डिग्री रेक एंगल और 64mm ट्रेल इसे बेहतर हैंडलिंग देते हैं। इसके अलावा बाइक में हल्का एयरोडायनामिक बॉडीवर्क, CNC बिलेट एल्यूमिनियम ट्रिपल क्लैंप और फाइबर कवर वाला प्रोटोटाइप एल्यूमिनियम फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे वेट का बैलेंस बेहतर रहता है।

प्रोफेशनल रेसिंग की पहली सीढ़ी

टीवीएस रेसिंग का कहना है कि अपाचे RR 200 मिनी सिर्फ एक ट्रेनिंग बाइक नहीं, बल्कि भविष्य के भारतीय रेसर्स तैयार करने की शुरुआत है। 10 से 14 साल के बच्चे अपाचे जूनियर प्रोग्राम के जरिए रेसिंग सीखेंगे। इसके बाद वे 15 साल की उम्र में TVS One Make Championship Rookie कैटेगरी में हिस्सा ले सकेंगे। आगे चलकर RR 310 Expert कैटिगरी और फिर अंतरराष्ट्रीय मोटरसाइकिल रेसिंग तक पहुंचने का रास्ता भी खुल जाएगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़10 से 14 साल के राइडर्स के लिए आई खास TVS Apache, मिलेगा 197.75cc का इंजन