स्पोर्ट बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी! ट्रॉयम्फ ने शुरू की इस दमदार बाइक की बुकिंग, इसे देखते ही लेने का मन कर जाएगा
ट्रॉयम्फ ने स्ट्रीट ट्रिपल RX की बुकिंग शुरू कर दी है। ये बाइक कई गजब फीचर और दमदार इंजन के साथ आती है। जो लोग इसे खरीदना चाहते हैं, वो फटाफट डिलीवरी पाने के लिए इसको तुरंत बुक कर सकते हैं।

स्पोर्ट्स बाइक प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। जी हां, क्योंकि ट्रॉयम्फ इंडिया (Triumph India) के कुछ डीलरशिप्स ने नई ट्रॉयम्फ स्ट्रीट ट्रिपल RX (Triumph Street Triple RX) की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। यह बाइक पिछले साल ग्लोबल मार्केट में मोटो2 एडिशन (Moto2 Edition) के साथ पेश की गई थी और अब भारत में इसकी एंट्री तय मानी जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत घोषित नहीं की है, लेकिन अंदाजा है कि इसकी कीमत ₹12.93 लाख, एक्स-शोरूम से ज्यादा हो सकती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Triumph Street Triple
₹ 10.86 - 13.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda CBR650R
₹ 11.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM 890 Duke R
₹ 14.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Ninja ZX 6R
₹ 12.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Z1100
₹ 12.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ducati Monster
₹ 12.95 - 15.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
किसके लिए है स्ट्रीट ट्रिपल RX ?
स्ट्रीट ट्रिपल RX उन राइडर्स के लिए तैयार की गई है, जो ज्यादा एग्रेसिव और ट्रैक-ओरिएंटेड बाइक चाहते हैं। यह RS वर्जन पर आधारित है, लेकिन इसमें राइडिंग पोजिशन और हैंडलिंग को ज्यादा स्पोर्टी बनाया गया है। यानी अगर आप रेस ट्रैक का मजा लेना चाहते हैं, तो यह बाइक खास आपके लिए है।
इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक में वही दमदार 765cc, इनलाइन-3 सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 128.2 bhp की मैक्स पावर और 80 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह इंजन अपनी स्मूद पावर डिलीवरी और शानदार एक्सेलेरेशन के लिए जाना जाता है।
सस्पेंशन और कंट्रोल
स्ट्रीट ट्रिपल RX (Street Triple RX) में प्रीमियम हार्डवेयर दिया गया है। इसमें Ohlins NIX30 फुली एडजस्टेबल फ्रंट फोर्क (115mm ट्रैवल), Ohlins STX40 रियर मोनोशॉक (131.2mm ट्रैवल), क्लिप-ऑन हैंडलबार (ज्यादा झुकी हुई, एग्रेसिव राइडिंग पोजिशन) दिया गया है।
इसमें ब्रेम्बो स्टेलिमा (Brembo Stylema) फ्रंट कैलिपर्स, ब्रेम्बो एमसीएस (Brembo MCS) मास्टर सिलेंडर दिए गए हैं। इसमें पिरेली डियाब्लो सुपरकोर्सा (Pirelli Diablo Supercorsa) SP V3 टायर्स दिए गए हैं। इन सबका मतलब शानदार ग्रिप, बेहतरीन ब्रेकिंग और ट्रैक पर पूरा कंट्रोल है।
एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स
बाइक में एडवांस राइडिंग टेक्नोलॉजी भी मिलती है। इसमें ABS ट्रैक मोड, ऑप्टमाइज्ड कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ट्रॉयम्फ शिफ्ट असिस्ट (Triumph Shift Assist) (क्लचलेस अप-डाउन शिफ्ट), 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर फीचर दिया गया है। यह सभी फीचर्स राइडिंग को सुरक्षित और रोमांचक बनाते हैं।
ट्रॉयम्फ स्ट्रीट ट्रिपल RX (Triumph Street Triple RX) एक ऐसी बाइक है, जो सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि असली परफॉर्मेंस और ट्रैक-फोकस्ड अनुभव देने के लिए बनाई गई है। कीमत का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है, लेकिन प्री-बुकिंग शुरू होने से साफ है कि भारत में स्पोर्ट्स बाइक प्रेमियों के बीच इसे लेकर काफी उत्साह है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




