Hindi Newsऑटो न्यूज़Triumph Speed Triple 1200 RX launched at Rs 23.07 lakh, check details
ट्रॉयम्फ ने लॉन्च की ये दमदार स्पीड बाइक, सिर्फ 1,200 लकी कस्टूमर ही इसे ले पाएंगे; इसकी कीमत चौंका देगी

ट्रॉयम्फ ने लॉन्च की ये दमदार स्पीड बाइक, सिर्फ 1,200 लकी कस्टूमर ही इसे ले पाएंगे; इसकी कीमत चौंका देगी

संक्षेप:

ट्रॉयम्फ ने अपनी स्पीड ट्रिपल 1200 RX (Triumph Speed Triple 1200 RX) बाइक लॉन्च कर दी है। एक्सक्लूसिव सुपरबाइक सिर्फ 1,200 लकी राइडर्स को ही मिलेगी। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

Oct 16, 2025 02:30 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ट्रॉयम्फ (Triumph) ने भारतीय बाजार में अपनी बेहद एक्सक्लूसिव मोटरसाइकिल, स्पीड ट्रिपल 1200 RX (Speed Triple 1200 RX) को लॉन्च कर दिया है। इस दमदार स्ट्रीटफाइटर की कीमत 23.07 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। सबसे खास बात यह है कि यह एक लिमिटेड एडिशन बाइक है, जिसकी दुनिया भर में सिर्फ 1,200 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी। हालांकि, ट्रॉयम्फ ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि भारत के हिस्से में कितनी बाइक्स आएंगी, इसलिए अगर आप इस बाइक को अपना बनाना चाहते हैं, तो फटाफट बुकिंग कर लें।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति से महिंद्रा तक, इन 6 SUVs पर मिल रहा ₹2.50 लाख का दिवाली डिस्काउंट

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Triumph Tiger 1200

Triumph Tiger 1200

₹ 19.38 - 21.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda CRF1100L Africa Twin

Honda CRF1100L Africa Twin

₹ 15.96 - 17.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW R 1300 GS Adventure

BMW R 1300 GS Adventure

₹ 22.95 - 26.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Ducati DesertX

Ducati DesertX

₹ 18.33 - 23.71 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW S 1000 XR

BMW S 1000 XR

₹ 22.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

RS मॉडल से कितनी अलग है RX?

नया RX वैरिएंट काफी हद तक स्पीड ट्रिपल 1200 RS (Speed Triple 1200 RS) पर आधारित है, लेकिन इसे और भी ज्यादा स्पोर्टी बनाने के लिए इसमें कुछ महत्वपूर्ण अपग्रेड किए गए हैं।

डिजाइन और राइडिंग पोस्चर

इसके राइडिंग पोस्चर की बात करें तो RX में राइटर का ट्रायएंगल (Rider's Triangle) ज्यादा अट्रैक्टिव होगा। क्लिप-ऑन हैंडलबार्स (Clip-ons) को थोड़ा नीचे और राइडर से दूर सेट किया गया है। वहीं, इसके फुट पेग्स (Foot pegs) को पीछे की ओर और थोड़ा ऊंचा रखा गया है, जो ट्रैक पर बेहतर कंट्रोल और रेसिंग वाला अनुभव देता है। वहीं, इसमें एक्सक्लूसिव ग्राफिक्स दिए गए हैं। यह बाइक एक खास नियॉन येलो-ब्लैक कलर स्कीम और खास RX ग्राफिक्स के साथ आती है, जो इसे RS मॉडल से अलग पहचान दिलाते हैं।

परफॉर्मेंस और पार्ट्स

RX में कार्बन-फाइबर और टाइटेनियम से बना एक खास Akrapovic एंड कैन (End Can) एग्जॉस्ट दिया गया है। हालांकि, इस एग्जॉस्ट के बावजूद बाइक के कुल वजन में कोई कमी नहीं आई है और यह 199 किलोग्राम (कर्ब वेट) पर है, जो इसे अपनी कैटेगिरी की सबसे हल्की लीटर-क्लास स्ट्रीटफाइटर्स में से एक बनाए रखता है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

इसके ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें Brembo Stylema कैलिपर्स के साथ ट्विन-डिस्क सेटअप और Brembo MCS रेडियल मास्टर सिलेंडर मिलता है। सस्पेंशन की बात करें तो RX में Öhlins Smart EC 3.0 एक्टिव डैम्पर्स और एक Öhlins SD EC स्टीयरिंग डैम्पर बरकरार है।

इंजन पावर और कीमत

RX में वही दमदार 1,163cc इनलाइन-3 लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 10,750rpm पर 183 हॉर्सपावर और 8,750rpm पर 128Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।

ये भी पढ़ें:परिवार वालों के लिए बेस्ट डील! दिवाली पर इस 7-सीटर पर आई ₹1.42 लाख की छूट

कीमत की तुलना

ट्रॉयम्फ स्पीड ट्रिपल 1200 RX (Triumph Speed Triple 1200 RX) के प्राइस की बात करें तो इसकी कीमत 23.07 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। वहीं, Speed Triple 1200 RS की कीमत 21.76 लाख है। यानी की RX वैरिएंट 'स्टैंडर्ड' RS मॉडल से 1.31 लाख महंगा है, लेकिन इसके एक्सक्लूसिव फीचर्स, लिमिटेड प्रोडक्शन और स्पोर्टी लुक के चलते यह कीमत वाजिब लगती है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।