इस मोटसाइकिल में कंपनी ने नए कलर ऑप्शन जोड़े, कीमत में नहीं किया इजाफा; दमदार इंजन से भी लैस
नए 'मैट प्यूटर ग्रे' और 'मैट खाकी बैंड' कलर स्कीम को कंपनी ने फ्यूल टैंक पर मैट ग्रे फिनिश के साथ पेश किया है, जिसके साथ मैट खाकी बैंड दिया गया है। मोटरसाइकिल की खास स्क्रैम्बलर स्टाइलिंग वैसी ही बनी हुई है।

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स ने भारतीय बाजार में बिकने वाली स्क्रैम्बलर 400X (Scrambler 400X) के लिए एक नया कलर ऑप्शन पेश किया है। यह मोटरसाइकिल अब 'मैट प्यूटर ग्रे' और 'मैट खाकी बैंड' कलर स्कीम में मिलेगी। ऐसे में ट्रायम्फ की एंट्री-लेवल स्क्रैम्बलर को एक नया और आकर्षक लुक मिल गया है। इससे पहले कंपनी ने मई 2025 में नया लावा रेड सैटिन कलर जोड़ा था। यह नया पेंट स्कीम वॉल्केनिक रेड/फैंटम ब्लैक शेड से काफी अलग था। इसमें सैटिन फिनिश मिली थी।
नए 'मैट प्यूटर ग्रे' और 'मैट खाकी बैंड' कलर स्कीम को कंपनी ने फ्यूल टैंक पर मैट ग्रे फिनिश के साथ पेश किया है, जिसके साथ मैट खाकी बैंड दिया गया है। मोटरसाइकिल की खास स्क्रैम्बलर स्टाइलिंग वैसी ही बनी हुई है। यानी इसमें गोल हेडलैंप, टियरड्रॉप-शेप का फ्यूल टैंक, गोल्डन कलर के USD फ्रंट फोर्क्स और ब्राउन कलर की सीट शामिल हैं। नया कलर ऑप्शन आने के बावजूद, ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X की एक्स-शोरूम कीमत 2.65 लाख रुपए ही है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Triumph Scrambler 900
₹ 10.25 - 11.05 लाख
Bajaj Pulsar 150
₹ 1.15 - 1.23 लाख
Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख
Royal Enfield Classic 350
₹ 1.87 - 2.23 लाख
Honda SP 125
₹ 89,748 - 97,335
Royal Enfield Continental GT 650
₹ 3.58 - 3.88 लाख
स्क्रैम्बल 400X में 349cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है, जो 36.5bhp की पावर और 32Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, स्विचेबल डुअल-चैनल ABS, LED लाइटिंग और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मोटरसाइकिल में 19-इंच का फ्रंट व्हील और 17-इंच का रियर व्हील लगा है, जिससे यह खराब रास्तों पर भी आसानी से चल सकती है।
कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को दुनियाभर के मार्केट के हिसाब से तैयार किया है। ये अपनी स्मूथ और लीनियर पावर डिलीवरी और वर्सटाइल नेचर के लिए जानी जाती है। इसका गियरबॉक्स भी काफी अच्छा है। जिससे ये सिटी और हाईवे दोनों पर बेहतर परफॉर्म करती है। इसमें एक रोडस्टर की फुर्ती है जबकि यह हल्की ऑफ-रोडिंग कैपेसिटी वाली एक अच्छी टूरिंग मोटरसाइकिल है। जो लोग क्रूज राइडिंग को पसंद करते हैं उनके लिए ये बाइक बेस्ट ऑप्शन में से एक है।

